MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Bihar
  • बीच इंटरव्यू में रो पड़े चिराग पासवान, पिता रामविलास के निधन के बाद मां रीना संग लिया था ये प्रण

बीच इंटरव्यू में रो पड़े चिराग पासवान, पिता रामविलास के निधन के बाद मां रीना संग लिया था ये प्रण

पटना। केंद्रीय मंत्री और एलजेपी के संस्थापक रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) के निधन के बाद चिराग पासवान (Chirag Paswan) अकेले पड़ गए हैं। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Polls 2020) में भी वो अकेले ही मैदान में हैं। खुद को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का अंधभक्त बताने वाले चिराग ने एक टीवी इंटरव्यू में राजनीति से अलग घर-परिवार की बातें कीं। हालांकि इस दौरान ऐसा क्षण भी आया जब चिराग का सब्र जवाब दे गया और वो इंटरव्यू के बीच में ही फूट-फूटकर रो पड़े। आइए जानते हैं चिराग ने मां संग क्या प्रण लिया था और वो क्यों रोने लगे।   

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 17 2020, 06:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

पिता के निधन के बाद चिराग इस वक्त पटना में ही हैं। पिता के अंतिम क्रिया-कर्म के साथ ही पार्टी की राजनीति को भी संभाल रहे हैं। चिराग ने बताया कि पापा के जाने के बाद उन्होंने अपनी मां रीना पासवान (Reena Paswan) संग प्रण लिया है कि दोनों बिहार का चुनाव खत्म होने तक बिलकुल नहीं रोएंगे। एक-दूसरे की हिम्मत बढ़ाते रहेंगे और 10 नवंबर को नतीजे आने के बाद दोनों रामविलास को यादकर खूब रोएंगे। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

News 24 पर अनुराधा प्रसाद को दिए इंटरव्यू में चिराग ने कहा कि हमने ये फैसला इसलिए लिया है कि हम चुनाव के दौरान कमजोर नहीं दिखना चाहते। हालांकि इंटरव्यू में बात कहते-कहते चिराग रोने लगे। उनकी हालत ऐसी हो गई कि अनुराधा प्रसाद को इंटरव्यू वहीं बंद करना पड़ा। 

35

इससे पहले चिराग ने बताया कि वो कैसे हर रोज पापा को मिस कर रहे हैं। परिवार की एक आदत का जिक्र करते हुए चिराग ने कहा- हमारे घर में एक परंपरा ये थी कि हम सब सोने से पहले पापा को किस करते थे। चाहे जितनी भी देर हो जाए हम रोजाना पापा को गुडनाइट किस दिया करते थे। अब चिराग फैमिली के इस सबसे खास लम्हे को मिस कर रहे हैं। 

45

बताते चलें कि एलजेपी संस्थापक रामविलास पासवान का 8 अक्टूबर को निधन हो गया था। पासवान ने दो शादियां की थीं। चिराग, रीना पासवान से हुई संतान हैं। चिराग की एक बहन भी है। पासवान ने पहली पत्नी राजकुमारी देवी को तलाक दे दिया था। वो पैतृक गांव में रहती हैं। 

55

पहली शादी से भी रामविलास पासवान की दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो गई है। एक दामाद अनिल साधु आरजेडी में हैं जबकि दूसरे दामाद मृणाल एलजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

नोट : सभी तस्वीरें रामविलस पासवान के निधन के बाद की और उनके अंतिम संस्कार की हैं। 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(47.0 ov) 329 & 140/4
AUSAUS
429
Day 3
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म
Recommended image2
Jan Suraj MLC Election: बिहार विधान परिषद में प्रशांत किशोर की पार्टी की एंट्री, कांग्रेस को बड़ा झटका
Recommended image3
MLC कैसे बनते हैं, कितनी मिलती है सैलरी? विधायक से कितना अलग होता है रुतबा!
Recommended image4
‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में खरगे के बयान से मचा हंगामा, PM मोदी को क्यों बोल गए ऐसा?
Recommended image5
बिहार में ऐसा जल्लाद बना सगा बड़ा भाई: मंदिर में डेढ़ साल के मासूम की गर्दन काटकर की हत्या
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved