MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • हाथरस के बाद: RJD में लालू-तेजस्वी का समाजवाद, 'रेपिस्ट' नेता की पत्नी को ही दे दिया टिकट

हाथरस के बाद: RJD में लालू-तेजस्वी का समाजवाद, 'रेपिस्ट' नेता की पत्नी को ही दे दिया टिकट

पटना। उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में दलित के बेटी के साथ हुई हैवानियत के बाद बिहार में एनडीए के खिलाफ दूसरे विपक्षी दलों के साथ ही आरजेडी (RJD) ने भी मुद्दा बनाया था। लेकिन पार्टी के टिकट बंटवारे से पता चल रहा है कि आरजेडी रेप आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को लेकर कितनी ईमानदार है। आरजेडी पहले से ही राजनीति के अपराधीकरण के आरोप का सामना करती आई है। अब विधानसभा चुनाव के लिए दागियों के परिजनों को टिकट देने का मामला तूल पकड़ सकता है। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 05 2020, 06:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

दरअसल, आरजेडी की लिस्ट में पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव (Rajvallabh Yadav) की पत्नी विभा देवी (Vibha Devi) को नवादा (Navada) से टिकट दिया गया है। राजबल्लभ रेप के एक मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक हैं। रेप की वजह से उनकी विधायकी चली गई थी। हाथरस के शोर के बावजूद पार्टी ने राजबल्लभ की पत्नी को विधानसभा का टिकट थमा दिया है। विभा के नाम पर अभी से राजनीति शुरू हो गई है। 

25

राजबल्लभ पर एक मासूम नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगा था। मामला 2016 का है। इस मामले में 2018 में राजबल्लभ को कोर्ट ने दोषी भी पाया। जेल जाने की वजह से उसे आरजेडी से निलंबित कर दिया गया लेकिन यह दिखावे भर के लिए था। 
 

35

आरजेडी में उसका रसूख पहले की तरह ही बना रहा। राजबल्लभ की आरजेडी में हैसियत क्या है इसका अंदाजा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी नवादा सीट से उसकी पत्नी को लालू (Lalu Yadav) की पार्टी ने टिकट दिया था। हालांकि वो जीत नहीं पाई। अब उसे दोबारा विधानसभा के लिए टिकट दिया गया है। 
 

45

सिर्फ राजबल्लभ ही नहीं आरजेडी का एक और नेता अरुण कुमार यादव (MLA Arun Kumar Yadav) की पत्नी किरण यादव (Kiran Yadav) को भी विधानसभा का टिकट दिया गया है। अरुण पर रेप के आरोप लगे हैं और वो कई महीनों से फरार चार रहा है। आरजेडी की लिस्ट में इन दो नेताओं की पत्नियों को टिकट देने की बता लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रही है। 
 

55

विपक्ष हमलावर है। माना जा रहा है कि इसे आरजेडी के खिलाफ मुद्दा बनाया जा सकता है। 243 विधानसभा सीटों के लिए आरजेडी ने कांग्रेस (CONGRESS) और सीपीआई, सीपीआई एमएल, सीपीएम के साथ गठबंधन किया है। आरजेडी 144 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Patna Weather Today: पटना में 23 जनवरी को कितना बढ़ेगा ठंड का असर? जानिए मौसम अपडेट
Recommended image2
Patna Weather Today: पटना में 22 जनवरी को ठंड कितनी पड़ेगी? जानिए मौसम विभाग का अनुमान
Recommended image3
Patna Weather Today: 21 जनवरी को पटना में कितनी रहेगी ठंड? जानिए मौसम का पूरा हाल
Recommended image4
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा
Recommended image5
Patna Weather Today: 20 जनवरी को पटना में ठंड या धूप? जानिए मौसम का पूरा हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved