- Home
- States
- Bihar
- बिहारी छोरे पर आया फ्रांस की गोरी का दिल, सात समंदर पार आकर रचाया ब्याह, दिल्ली में हुई दोस्ती, फोन पर प्यार
बिहारी छोरे पर आया फ्रांस की गोरी का दिल, सात समंदर पार आकर रचाया ब्याह, दिल्ली में हुई दोस्ती, फोन पर प्यार
बेगूसराय (बिहार) : फ्रांस (France) के पेरिस (Paris) की लड़की का दिल एक बिहारी छोरे पर आ गया। दोनों की पहले दिल्ली (delhi) में मुलाकात हुई और फिर फोन पर बात होने लगी। 6 साल तक बात करते-करते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। फिर क्या था इस देसी छोरे से ब्याह रचाने सात समंदर पार से चलकर दुल्हन और उसका पूरा परिवार हिंदुस्तान पहुंचा। लड़का बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) का रहने वाला है। परिवार की रजामंदी के बाद दोनों एक हो गए। धूमधाम से दोनों की शादी हुई। शादी में दुल्हन के परिवार वालों ने हिंदी और भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके भी लगाए। भारतीय रीति रिवाज के साथ हुई इस शादी को देखने बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंचे। देसी दूल्हे की विदेशी दुल्हन से शादी की Photos देखिए..
- FB
- TW
- Linkdin
)
भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया गांव के रहने वाले रामचंद्र साह के बेटे राकेश कुमार ने पेरिस की रहने वाली मैरी लोरी हेरल के साथ सनातन परंपरा से विवाह रचाया। पेरिस से विवाह करने के लिए लड़की के साथ उसका पूरा परिवार आया था।
राकेश कुमार दिल्ली में टूरिस्ट गाइड का काम करता था। करीब 6 साल पहले भारत घूमने आई मैरी के साथ उसकी दोस्ती हो गई। भारत से लौटने के बाद दोनों की बातचीत जारी रही। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब 3 साल पहले राकेश भी पेरिस चला गया। वहां मैरी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में कपड़े का बिजनेस शुरू किया। इसी दौरान दोनों काफी करीब आ गए। जब इसकी जानकारी मैरी के परिजनों को लगी तो उन्होंने दोनों की शादी की परमिशन दे दी।
पहले दोनों ने पेरिस में ही शादी का प्लान बनाया लेकिन, मैरी को भारतीय सभ्यता और संस्कृति बहुत पसंद था। उसने भारत आकर राकेश कुमार के गांव में शादी करने का प्लान बनाया। इसके बाद मैरी अपने माता-पिता और राकेश के साथ गांव आ गई। जहां रविवार की रात भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों की शादी हुई।
दोनों ने गांव में पूरे हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। जयमाला में पूरा परिवार एकजुट रहा। दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर अपना बनाया। इतना ही नहीं शादी में सारी रस्में भी निभाई गई। दुल्हन का परिवार शादी में हिंदी और भोजपुर गानों पर जमकर ठुमके लगाता दिखा।
शादी के अगले दिन सोमवार को विदेशी दुल्हन को देखने के लिए घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का तांता लगा रहा। दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी को देख परिवार के सभी सदस्य खुश हैं। सभी दोनो को आशीर्वाद दे रहे हैं। मंगलवार सुबह नवविवाहिता दुल्हन ससुराल से चली गई। अगले हफ्ते दोनों पेरिस लौट जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-बेपनाह मोहब्बत की मिसाल: पति ने पत्नी के लिए बनवा दिया दूसरा ताजमहल! जिसने देखा उसने कहा वाह..देखिए तस्वीरे
इसे भी पढ़ें-14 साल की बच्ची का गजब जज्बा: जिसने खुद ऐसे रुकवा ली अपनी शादी, बोली-हल्दी लग चुकी है..जल्दी आकर बचा लीजिए