- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Anushka Ranjan-Aditya Seal Wedding:अनुष्का की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, इन सेलेब्स ने बिखेरा जलवा
Anushka Ranjan-Aditya Seal Wedding:अनुष्का की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, इन सेलेब्स ने बिखेरा जलवा
मुंबई. बॉलीवुड में शादियों का मौसम चल रहा है। राजकुमार राव (Rajkummar rao) और पत्रलेखा (Patralekha) ने सात फेरे लेकर मुंबई वापस आ गये हैं। वहीं अब एक और एक्ट्रेस डोली चढ़ने की तैयारी कर रही हैं। एक्ट्रेस अनुष्का रंजन (anushka ranjan) 21 नवंबर को अपने मंगेतर आदित्य सील (Aditya Seal) के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी का जश्न शुरू हो चुका हैं। तीन दिनों तक शादी की रस्म चलने वाली है। 19 नवंबर को अनुष्का की संगीत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बॉलीवुड और मॉडलिंग से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे। ऋतिक रौशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी पार्टी में नजर आईं। वहीं टीवी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) ने भी पार्टी में धूम मचाया। एक्ट्रेस वाणी कपूर भी पार्टी में जलवे बिखेरती नजर आईं। पार्टी की कुछ शानदार तस्वीरें सामने आई हैं।

आज की रस्म में वाणी कपूर और क्रिस्टल डिसूजा भी पहुंची हैं। सुजैन खान भी इस समारोह में शामिल हुईं। वाणी और क्रिस्टल दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं।
क्रिस्टल डिसूजा अनुष्का की बेस्ट फ्रेंड हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके लिखा, 'मेहंदी लगा के रखना डोली सजा के रखना, लव यू अनुष्का।' इसके साथ ही उन्होंने हार्ट का इमोजी भी शेयर किया। जानकारी की मानें तो डिसूजा अनुष्का को बहुत प्यार करती हैं।
वहीं, वाणी कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, '#AnushGotSealed। तस्वीर में होने वाली दुल्हन और वाणी दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
अनुष्का रंजन ने अपने संगीत सेरेमनी में बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहन रखा था। वो बेहद हसीन नजर आ रही थी। अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर बसाने की खुशी उनके चेहरे पर झलक रही थी।
इससे पहले अनुष्का की स्टार-स्टडेड पार्टी में वाणी कपूर, सुजैन खान, क्रिस्टल डिसूजा, अली गोनी और अर्सलान गोनी पहुंचे। पार्टी में सभी ने मिलकर खूब धूम मचाया। इसके साथ ही होने वाले दूल्हा-दुल्हन को बधाई भी दी।
होने वाली दुल्हन अनुष्का बैचलरेट पार्टी में पर्पल रंग की स्पार्कली साड़ी कॉस्ट्यूम में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं आदित्य ऑलिव ग्रीन आउटफिट में डैशिंग लग रहे थे।
आदित्य और अनुष्का लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। अब वो इसे एक नाम देने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे लगभग साढ़े तीन साल पहले अनुष्का के परिवार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मिले थे। दोस्ती हुई फिर ये बढ़कर प्यार में बदल गया।
बताया जाता है कि आलिया भट्ट भी अनुष्का की बेस्ट फ्रेंड हैं। लेकिन वो इस बैचलर पार्टी में शामिल नहीं हो पाई। लेकिन खबर है कि आलिया रणबीर के साथ अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहुंचेंगी और एक स्पेशल कपल डांस परफॉर्म करेंगी।
बता दें कि आदित्य सील को हाल ही में वेब सीरीज 'द एम्पायर' में देखा गया था। अनुष्का और आदित्य ने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'फितरत' में भी साथ काम किया है। इसमें क्रिस्टल डिसूजा भी अहम रोल में थी। दोनों 'मेरी जिंदगी में' म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें:
बेटे JEH को नैनी की गोद में छोड़ KAREENA ने पकड़ा तैमूर का हाथ, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सैफ फैमिली
Prakash Raj और Sonu Sood ने किसानों के संघर्ष के पढ़ें कसीदे, कहा- सरकार को झुकने पर किया मजबूर
इस सिंगर पर हुई नोटों की बारिश, स्टेज पर बिखरा रुपया ही रुपया, Video देख लोगों के उड़ गए होश
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।