MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Best of Celeb Karva Chauth: वीडियो कॉल पर रवीना ने तोड़ा था व्रत, आयुष्मान की पत्नी ने लगाई थी कोरोना मेंहदी

Best of Celeb Karva Chauth: वीडियो कॉल पर रवीना ने तोड़ा था व्रत, आयुष्मान की पत्नी ने लगाई थी कोरोना मेंहदी

एंटरटेनमेंट डेस्क. गुरुवार को पूरे देश में करवा चौथ की धूम है। यह व्रत हर सुहागन की जिंदगी में काफी मायने रखता है। देश की लाखों महिलाओं के साथ-साथ कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को पूरे मन और श्रद्धा के साथ रखती हैं। इस मामले में कुछ एक्टर्स भी पीछे नहीं रहते। वे भी अपनी पत्नी के लिए व्रत रखते हैं। कई बार तो वर्क कमिटमेंट्स होने के चलते ये सेलेब्स वीडियो कॉल पर ही करवा चौथ का व्रत तोड़ते हैं। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के कई मशहूर सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपने करवा चौथ से संबंधित पोस्ट शेयर किए है। इस खबर में हम आपको ऐसी ही कुछ 15 खूबसूरत पोस्ट दिखाने जा रहे हैं। डालिए एक नजर...

3 Min read
Author : Akash Khare
| Updated : Oct 13 2022, 11:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

रवीना टंडन-अनिल थड़ानी
फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर अनिल थड़ानी से 22 फरवरी 2004 में शादी की थी। तस्वीर 2020 की है जब रवीना डलहौजी में अपनी डेब्यू वेब सीरीज 'अरणयक' में बिजी थीं। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए ही अपना करवा चौथ मनाया था।

210

आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप
आयुष्मान खुराना आए दिन अपनी फिल्मों की शूटिंग के चलते मुंबई से बाहर होते हैं। ऐसे में कई बार यह कपल वीडियो कॉलिंग के जरिए ही अपना व्रत तोड़ता है। खास बात यह है कि आयुष्मान भी अपनी पत्नी के लिए व्रत रखते हैं। वहीं दूसरी 2020 की है जब कोविड के दौरान करवा चौथ मनाते हुए ताहिरा ने अपनी मेहंदी में कोरोना वायरस की डिजाइन बनाई थी।

310

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन
यह कहना गलत नहीं होग कि फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' ने करवा चौथ के त्योहार को कुछ अलग ही मायने दिए हैं। फिल्म में पति-पत्नी के किरदार में नजर आए रियल लाइफ कपल अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की यह तस्वीर काफी कुछ कह जाती है। यही वजह है कि बच्चन साहब भी अक्सर इसी तस्वीर को शेयर करते हुए अपनी पत्नी जया और अपने फैंस को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हैं। 

410

राकेश रोशन-पिंकी रोशन
ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने पिछले साल करवा चौथ पर पत्नी पिंकी रोशन के साथ यह तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर वायरल थी और इसे कई लोगों ने काफी पसंद किया था।

510

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। तस्वीर दोनों के दूसरे करवा चौथ सेलिब्रेशन की है। इसे शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था, 'ये सिर्फ मेरे लाइफटाइम पार्टनर ही नहीं बल्कि व्रत में भी पार्टनर हैं।'

610

प्रिंयका चोपड़ा-निक जोनास
यह तस्वीर 2019 की है जब प्रिंयका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ पहला करवा चौथ मनाया था। तस्वीर इसलिए खास है क्योंकि इसे निक ने शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरी पत्नी भारतीय हैं, हिंदू हैं और हर तरह से अविश्वसनीय हैं।'

710

सुनीता कपूर का करवा चौथ सेलिब्रेशन
संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने करीबन 5 साल पुरानी यह तस्वीर गुरुवार को साझा की। इसमें फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे और एक्ट्रेस नीलम कोठारी समेत अन्य महिलाएं नजर आ रही हैं। बता दें कि अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर हर साल अपने घर पर करवा चौथ सेलिब्रेशन होस्ट करती हैं।

810

यामी गौतम-आदित्य धर
तस्वीर एक्ट्रेस यामी गौतम के पहले करवा चौथ की है। इसे उन्होंने पिछले साल शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने गले में साढ़े 3 लाख का मंगलसूत्र पहना हुआ है।

910

जया बच्चन का करवा चौथ सेलिब्रेशन
अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी अपने घर पर हर साल करवा चौथ सेलिब्रेशन होस्ट करती हैं। इस तस्वीर में जया के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, श्वेता बच्चन और सोनाली बेंद्रे भी नजर आ रही हैं। 

1010

वरुण धवन-नताशा दलाल
वरुण धवन ने अपने बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ पिछले साल जनवरी में शादी की थी। यह तस्वीर दोनों के पहले करवा चौथ सेलिब्रेशन की है।

 

और पढ़ें...

किस्से बॉलीवुड के: बड़े भाई के जन्मदिन पर छोटे भाई ने छोड़ा था साथ, दोनों ने मिलकर दी थी ये 5 हिट फिल्में

BB16 (Day 12): शालीन ने गौतम से शेयर किया टीना से जुड़ा यह सीक्रेट, प्रियंका ने अर्चना को बनाया इसका रूममेट

5 PHOTOS: जानिए दुल्हन के लिबास में किस स्टेज पर पहुंचीं मृणाल ठाकुर, ग्लिटरी गाउन में चमकीं डायना पेंटी

BIGG BOSS 16: सेट से लीक हुआ शालीन भनोट का बदतमीजी भरा वीडियो, MBBS डॉक्टर का इस तरह किया अपमान

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AK
Akash Khare

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maa Behen Teaser: ठेठ देसी अवतार में दिखीं माधुरी दीक्षित, भोजपुरी तड़के के साथ जबरदस्त कॉमेडी
Recommended image2
Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
Recommended image3
Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म
Recommended image4
Kapil Sharma की नहीं खैर? Lawrence Bishnoi से लिया सीधा पंगा
Recommended image5
Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved