MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 'कहो न प्यार है' से 'कृष 3' तक राकेश रोशन ने जब भी किया बेटे ऋतिक संग काम, खड़ा हुआ कोई ना कोई विवाद

'कहो न प्यार है' से 'कृष 3' तक राकेश रोशन ने जब भी किया बेटे ऋतिक संग काम, खड़ा हुआ कोई ना कोई विवाद

एंटरटेनमेंट डेस्क. यूं तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बाप-बेटे की जोड़ियों ने काम किया है पर इनमें से सबसे ज्यादा सफल और सबसे ज्यादा साथ काम करने वाली जोड़ी संभवत: ऋतिक रोशन और राकेश रोशन की ही है। वैसे तो ऋतिक ने साल 1980 में ही फिल्म 'आशा' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कर ली थी। इसके बाद उन्होंने 'आस-पास' और 'आप के दीवाने ' जैसी कई फिल्में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कीं। 1987 से लेकर 1997 तक वे दस साल अपने पिता के साथ उनके ही बैनर तले बनी 'खुदगर्ज', 'करण-अर्जुन' और 'कोयला' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़े रहे। आखिरकार साल 2000 में ऋतिक रोशन ने फिल्म 'कहो न प्यार है' से बतौर एक्टर ऑफिशियली डेब्यू किया। तब से लेकर अब तक ऋतिक और राकेश रोशन ने 6 फिल्मों पर साथ काम किया है। और इन सभी फिल्मों से कोई न कोई विवाद जरूर जुड़ा रहा। कभी किसी फिल्म से ऋतिक के अफेयर की चर्चा आई तो कभी किसी फिल्म के सेट से एक्ट्रेस ने कोई शिकायत की। आज राकेश रोशन के 73वें जन्मदिन के खास मौके पर जानिए बाप-बेटे की इस जोड़ी में बनी इन 5 फिल्मों से जुड़े विवाद...

5 Min read
Author : Akash Khare
| Updated : Sep 06 2022, 04:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

1. कहो ना प्यार है (Kaho Na Pyaar Hai)
ऐन वक्त पर फिल्म से बाहर हुईं करीना कपूर 

यह फिल्म न सिर्फ साल 2000 की बल्कि ऋतिक रोशन के करियर की भी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर अमीषा पटेल से पहले करीना कपूर को साइन किया गया था। यह उनकी डेब्यू फिल्म बनने जा रही थी। करीना को यह फिल्म एन वक्त पर सिर्फ इसलिए छोड़नी पड़ी क्योंकि ऋतिक के पिता राकेश रोशन और करीना की मां बबीता के बीच एक छोटी सी बहस हो गई थी। राकेश के मुताबिक, बबीता चाहती थीं कि राकेश फिल्म की शूटिंग की शुरुआत डायलॉग वाले सीन से करें, वहीं राकेश का मानना था कि फिल्म की शूटिंग अगर सॉन्ग सीक्वेंस से होगी तो करीना ज्यादा बेहतर तरीके से सबसे घुल-मिल पाएंगी। जब बबीता इस बात को मानने के लिए राजी नहीं हुई तो राकेश ने उन्हें साफ तौर पर कहा कि मैं इस तरह से काम नहीं कर पाऊंगा। आज आप एक जिद कर रही हैं कल कोई और जिद करेंगी। चूंकि, हम दोनों दोस्त हैं इसलिए मैं नहीं चाहता कि कल को हमारे बीच कोई और विवाद हो इसलिए करीना को इस फिल्म अलग हो जाना चाहिए। बाद में इस फिल्म में अमीषा पटेल नजर आईं। कहा तो यह भी जाता है कि फिल्म में अमीषा के लिए सेट पर कोई कॉस्टयूम नहीं रखे गए थे। वे अपने कॉस्टयूम खुद मैनेज करती थीं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह कोई नहीं जानता।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

2. कोई मिल गया (Koi Mil Gaya)
हमेशा जादू को रोबोट बताते रहे राकेश रोशन

माना जाता है कि इस फिल्म में एक्टर छोटे उस्ताद ने कॉस्ट्यूम पहनकर एलियन जादू का किरदार निभाया था पर राकेश रोशन ने कभी इस बात से हामी नहीं भरी। वे हमेशा यही कहते रहे कि जादू एक रिमोट कंट्रोल रोबोट था जिसे उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए बनाया था। इसके अलावा इस फिल्म में भी पहले ऐश्वर्या राय लीड रोल प्ले करने जा रही थीं जिन्हें बाद  में अंजान कारणों से प्रीति जिंटा ने रिप्लेस किया। जॉनी लीवर जो अक्सर राकेश रोशन की फिल्मों का हिस्सा हुआ करते थे, उन्होंने इस फिल्म के बाद राकेश के साथ कभी दोबारा काम नहीं किया।

35

3. कृष (Krrish)
प्रियंका ने अमृता राव को ऐन वक्त पर किया रिप्लेस

इस फिल्म के लिए राकेश रोशन ने 'विवाह' फेम एक्ट्रेस को लगभग फाइनल कास्ट कर लिया था। वे फिल्म के लिए फर्स्ट चॉइस भी थीं पर जब राकेश ने फिल्म 'ऐतराज' में प्रियंका चोपड़ा की परफॉर्मेंस देखी तो उन्होंने अमृता को हटाकर प्रियंका को कास्ट करने का मन बना लिया। फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका और ऋतिक के अफेयर की भी चर्चा रही।

45

4. काइट्स (Kites)
मेक्सिकन एक्ट्रेस से शुरू हो गया था ऋतिक रोशन का अफेयर

इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट मैक्सिकन एक्ट्रेस बारबरा मोरी नजर आई थीं। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही पर ऋतिक के चर्चित अफेयर के चलते यह फिल्म कई कंट्रोवर्सीज में फंसी। मजेदार बात तो यह थी कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान ऋतिक की पत्नी सुजैन खान पूरे वक्त उनके साथ रहीं, जिससे इस अफवाह को और हवा मिली कि ऋतिक का एक्ट्रेस बारबरा मोरी के साथ अफेयर चल रहा है। उस वक्त सुजैन ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'यह सब बकवास है। ऋतिक और हमारी शादी को कोई नहीं तोड़ सकता। हम दोनों बेहद स्ट्रॉन्ग हैं।' पर कुछ सालों बाद दोनों के बीच आखिरकार 2014 में तलाक हो ही गया। जिसकी शुरुआती वजह इस फिल्म के दौरान शुरू हुआ ऋतिक और बारबरा मोरी का अफेयर माना जाता है।

55

5. कृष 3 (Krrish 3)
यहीं से शुरू हुआ कंगना रनोट संग विवाद

यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई कृष का सीक्वल थी। फिल्म में कंगना रनोट ने दूसरी बार ऋतिक के साथ काम किया था। इससे पहले दोनों 'काइट्स' में साथ काम कर चुके थे। बहरहाल, इस फिल्म की रिलीज के बाद कंगना रनोट और ऋतिक रोशन के बीच एक बेहद बड़े विवाद ने जन्म लिया जिसकी शुरुआत इसी फिल्म से हुई थी। कंगना ने मीडिया में अनाउंस किया कि इस फिल्म में उन्हें कास्ट करने के लिए ऋतिक 6 महीने तक उनके पीछे लगे रहे थे। कंगना ने मीडिया में यह तक कह डाला कि 2014 में सुजैन से तलाक के बाद ऋतिक ने पेरिस में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। कहा जाता है कि इसी फिल्म की शूट के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं पर दोनों ने अपने रिश्ते को मीडिया से छुपाए रखा था। बाद में जब कंगना को लगा कि ऋतिक उन्हें अवॉइड कर रहे हैं तो उन्होंने मीडिया में सारे उगल दिए। 

और भी पढ़ें...

इंटरनेट पर आग लगा रही हैं ईशा गुप्ता से लेकर उर्फी जावेद तक की तस्वीरें, यहां देखिए दिन के 5 सबसे हॉट फोटोशूट

कभी KRK ने किया था सोनाक्षी सिन्हा के प्राइवेट पार्ट पर कमेंट, अरेस्ट हुए तो सपोर्ट में उतरे एक्ट्रेस के पिता

ऋतिक रोशन और विकी कौशल की बाउंसर बनना चाहती है साउथ की यह एक्ट्रेस, घूंसे-लातें चलाकर देगी सोशल मैसेज

जंगली लुक में अजीबो-गरीब हरकतें करती दिखी यह एक्ट्रेस, इंटरनेट यूजर्स बोले- 'उर्फी से भी बड़ी नौटंकी आ गई'

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AK
Akash Khare

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Toxic Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन कितनी रही टॉक्सिक की कमाई, 3 फिल्मों को दिया धोबीपछाड़
Recommended image2
Yash Box Office: 1000 करोड़ क्लब से सिर्फ इतने दूर यश, KGF-Toxic से रचेंगे नया इतिहास
Recommended image3
Kriti Sanon के राखी ऐड पर मधु चोपड़ा ने कहा ये, प्रियंका चोपड़ा के बोल्ड आउटफिट का ऐसे किया बचाव
Recommended image4
Toxic Box Office Collection: 48 घंटे में ही टॉक्सिक का तहलका, बनी 2026 की 9वीं सबसे कमाऊ फिल्म
Recommended image5
Raksha Bandhan पर ईशा सिंह ने किया दिवंगत भाई को याद, बिग बॉस-18 के दौरान हो गई थी मौत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved