- Home
- Entertianment
- Bollywood
- कभी इस वजह से अपने ही घर में 18 महीने तक कैद रहे Honey Singh, एक बुरी आदत ने बर्बाद किया करियर
कभी इस वजह से अपने ही घर में 18 महीने तक कैद रहे Honey Singh, एक बुरी आदत ने बर्बाद किया करियर
मुंबई। पॉपुलर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह 39 साल के हो गए हैं। 15 मार्च, 1983 को होशियारपुर, पंजाब में पैदा हुए हनी सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। कुछ साल पहले नशे की लत के चलते हनी सिंह को bipolar disorder (एक तरह की बीमारी) हो गया था। हनी सिंह ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि कुछ साल पहले मैंने शराब पीनी शुरू कर दी थी। मैं रात में सोता नहीं था, जिससे मेरी बीमारी और बढ़ गई थी। बीमारी के चलते हनी सिंह को सूट नहीं करती थी दवाइयां..
| Published : Mar 15 2022, 09:28 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
कुछ साल पहले हनी सिंह के रिहैब सेंटर में इलाज कराने की खबरें भी आई थीं, जिसे बाद में खुद हनी सिंह ने ही गलत बताया था। हनी सिंह ने कहा था- सच ये है कि मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा था। यह सब डेढ़ साल तक चला।
हनी सिंह के मुताबिक, बीमारी के दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं। बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही मैं शराब की लत का शिकार हो गया था। मुझे ऐसा लगता था जैसे मैं बर्बादी की ओर जा रहा हूं।
बता दें कि बायपोलर डिसऑर्डर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान डिप्रेशन या मेन्टल डिसऑर्डर का शिकार हो जाता है। इसमें मरीज कई हफ्तों या महीनों तक अवसादग्रस्त (मेंटली डिस्टर्ब) रहता है। बायपोलर डिसऑर्डर में पेशेंट का मूड पल-पल बदलता है। कभी वो बहुत खुश होता है तो कभी परेशान और कई बार तो पेशेंट डिप्रेशन में भी चला जाता है।
ज्यादातर मेंटल डिसऑर्डर की तरह ही बायपोलर डिसऑर्डर भी डिफरेंट शेप और साइज का होता है, जिसके चलते डॉक्टरों को हनी सिंह की बीमारी डायग्नोस करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
कई बार डॉक्टर बीमारी के सही सिम्प्टम्स (symptoms) पकड़ नहीं पाए। यही वजह रही की हनी सिंह को एक नहीं बल्कि चार बार डॉक्टर बदलने पड़े। यो यो सिंह के केस में उन्हें कई महीनों तक दवाइयां सूट ही नहीं करती थीं, जिसकी वजह से वो फ्रस्ट्रेशन के शिकार बनते जा रहे थे।
बाद में डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी बीमारी को सही डाइग्नोस कर इलाज शुरू किया और धीरे-धीरे हनी सिंह इस डिसऑर्डर से ठीक होने में कामयाब रहे। हनी सिंह को ठीक होने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने भी उनकी काफी मदद की थी।
2016 में एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने ये माना था कि वे बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार थे। उन्होंने इस पर कहा था- मेरे पूरे परिवार और दोस्तों ने मेरी मदद की थी।
यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री से भी कई सारे लोगों ने मेरी मदद की। दीपिका पादुकोण एक वक्त खुद इस बीमारी से जूझ चुकी थीं इसलिए उन्होंने मेरे लिए एक दिल्ली बेस्ड डॉक्टर भी रिकमंड किया था।
ये भी पढ़ें :
Honey Singh ने 20 साल तक जिस लड़की को किया डेट उसी से की शादी, 4 साल तक सबसे छुपाकर रखी शादी की बात