- Home
- Entertainment
- Bollywood
- पति सैफ और बेटे के साथ करीना ने सेलिब्रेट की न्यू ईयर, गाउन में दिखा एक्ट्रेस का ऐसा अंदाज
पति सैफ और बेटे के साथ करीना ने सेलिब्रेट की न्यू ईयर, गाउन में दिखा एक्ट्रेस का ऐसा अंदाज
मुंबई. देशभर में बुधवार को नए साल का जश्न देखने के लिए मिला। लोगों ने देर रात तक पार्टी की एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। आम लोगों कें बीच जहां नए साल का उत्साह देखा जा रहा है वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी देखने के लिए मिल रहा है। ऐसे में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे तैमूर और सैफ अली खान के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है।
15

इन फोटोज में बॉलीवुड की 'बेबो' गाउन में बेहद ही प्यारी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही सैफ ने ब्लैक सूट पहना हुआ है। वहीं, छोटे नवाब तैमूर ब्लू जीन्स और स्काई ब्लू शर्ट में काफी प्यारे दिखाई दे रहे हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
करीना कपूर ने फोटो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन भी लिखा। कैप्शन लिखकर उन्होंने सभी को न्यू ईयर की बधाई दी।
35
इन तस्वीरों में सैफ और करीना का शानदार पोज देखने के लिए मिल रहा है लेकिन तैमूर इस दौरान काफी सुस्त से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस दौरान कैमरा देख कोई पोज या फिर हरकत भी नहीं की।
45
बहरहाल, सैफ-करीना ने न्यू ईयर काफी शानदार तरीके से मनाया। बता दें, हाल ही में इस कपल की फोटोज स्विटजरलैंड की बर्फीली वादियों के बीच से सामने आई थी। कहा जा रहा था कि वो नए साल का सेलिब्रेशन यहीं पर कर रही हैं।
55
वहीं, अगर करीना के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आई थीं। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और लोगों को काफी पसंद आ रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos