- Home
- Entertainment
- Bollywood
- विवादों के बीच भगवान भोलेनाथ का Alia Bhatt ने लिया आशीर्वाद, मुक्तेश्वर मंदिर में चली रातभर पूजा
विवादों के बीच भगवान भोलेनाथ का Alia Bhatt ने लिया आशीर्वाद, मुक्तेश्वर मंदिर में चली रातभर पूजा
मुंबई. बीते दिन यानी की 11 मार्च गुरुवार को देशभर में महाशिवरात्रि की धूम रही है। लोगों ने मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और उनका रुद्राभिषेक किया गया। ऐसे में जूहू के मुक्तेश्वर मंदिर में रातभर पूजा हुई, जो कि सुबह 5 बजे तक चली। इस पूजा में आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे। सभी ने भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के टाइटल को लेकर विवादों में हैं। इसी बीच उन्होंने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-पाठ किया। आइए फोटोज के जरिए देखते हैं किस-किस ने महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया...

मुक्तेश्वर मंदिर में रेड कलर के आउटफिट में ट्रेडिशनल लुक में पहुंची आलिया भट्ट ने अयान मुखर्जी के साथ दिया पोज।
मुक्तेश्वर मंदिर पहुंच डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने भी लिया भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद। इस दौरान वो व्हाइट कलर के कुर्ता पायजामा में नजर आए थे।
वेब सीरीज 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस अन्वेषी जैन भी एकदम सिंपल और सादे लिवाज में मंदिर पहुंचीं। अन्वेषी अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
महाशिवरात्रि के मौके पर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए दुआ मांगी। इसके अलावा इस मौके पर एकता ने शनि मंदिर में जाकर भी पूजा-अर्चना की थी।
मंदिर के बाहर बेटे के साथ दिखीं रूपा गांगुली।
भगवान भोलेनाथ की पूजा करने पत्नी नीलम सिंह के साथ मुक्तेश्वर मंदिर पहुंचे रोनित रॉय।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।