- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कभी जान से मारने की धमकी तो कभी पंडित नेहरु के लिए कहे अपशब्द, दो बार जेल जा चुकीं पायल रोहतगी
कभी जान से मारने की धमकी तो कभी पंडित नेहरु के लिए कहे अपशब्द, दो बार जेल जा चुकीं पायल रोहतगी
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) और 'लॉकअप इंडिया' (Lockup India) की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) 38 साल की हो गई हैं। 9 नवम्बर 1984 को हैदराबाद, आंध्रप्रदेश में जन्मी पायल 2001 में मिस इंडिया टूरिज्म रही हैं। उन्हें सुपरमॉडल मिस टूरिज्म वर्ल्ड का खिताब भी मिला था। उन्होंने 'ये क्या हो रहा है', '36 चाइना टाउन', 'अग्ली और फगली' और 'दिल कबड्डी' जैसी फिल्मों में काम किया है। अपने करियर की शुरुआत में उन्हें मीडिया द्वारा सेक्स सिम्बल का टैग दिया गया था। वैसे पायल की छवि विवादित एक्ट्रेस की रही है और दो बार वे कुछ दिनों के लिए जेल में भी रह चकी हैं। आइए आपको बताते हैं पायल की जिंदगी से जुडी खास बातें और उनके विवाद...

पायल रोहतगी गुजरात बोर्ड की टॉपर रही हैं। वे कंप्यूटर इंजीनियर भी हैं। उन्होंने 2002 में हैरी बावेजा के अपोजिट फिल्म 'ये क्या हो रहा है' से बॉलीवुड में कदम रखा था और बाद में उन्हें शाहिद कपूर, करीना कपूर, परेश रावल और अक्षय खन्ना के साथ अब्बास मस्तान की फिल्म '36 चाइना टाउन' में देखा गया था।
पायल रोहतगी 2011 से इंडियन रेसलर संग्राम सिंह के साथ रिश्ते में हैं। टीवी रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' के दौरान उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। 27 फ़रवरी 2014 को अहमदाबाद में उनकी सगाई हुई थी। 2022 में उनकी शादी हो चुकी है।
पायल के विवाद भी बड़े-बड़े हैं। उन पर उनकी सोसाइटी के चेयरमैन को गाली देने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लग चुका है। 2021 में इसके लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और वे कुछ दिन जेल में रही थीं।
सोशल मीडिया पर पायल अक्सर अपनी विवादित पोस्ट के लिए चर्चा में रहती हैं। 2019 में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु और उनके पिता मोत्लिलाल नेहरु के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस मामले में भी एक्ट्रेस की गिरफ्तारी हुई थी और बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।
पायल रोहतगी ने सोशल मीडिया पर सती प्रथा और समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को लेकर विवादित पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में राजा राम मोहन राय को अंग्रेजों का चमचा कहा था।
2018 में भी पायल ने उस वक्त विवादित ट्वीट कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब केरल में भयानक बाढ़ आई थी। पायल ने अपने विवादित बयान में कहा था कि केरल में आई भयानक बाढ़ के रूप में भगवान उन लोगों को सजा दे रहे हैं, जो गौ हत्या और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं। उनके इस बयान की जमकर आलोचना हुई थी।
और पढ़ें...
15 सालों में सोनम कपूर ने लगाई फ्लॉप की झड़ी, लेकिन 2 मामलों में दीपिका पादुकोण पर पड़ती हैं भारी
सलमान खान की 225 करोड़ की 'टाइगर 3' में ऐसा होगा शाहरुख़ खान का रोल, सामने आई पुख्ता जानकारी
IIFA-2023 में परफॉर्म करेंगे रणवीर सिंह, अबू धाबी में लगेगा सेलिब्रिटीज का मजमा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।