MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Nayanthara Birthday: इस एक्ट्रेस की वजह से उजड़ी थी प्रभुदेवा की बसी बसाई गृहस्थी, हर हद से गुजरने थीं तैयार

Nayanthara Birthday: इस एक्ट्रेस की वजह से उजड़ी थी प्रभुदेवा की बसी बसाई गृहस्थी, हर हद से गुजरने थीं तैयार

मुंबई। साउथ की सबसे हॉट एक्ट्रसेस में शामिल नयनतारा (Nayanthara) 37 साल की हो गई हैं। 18 नवंबर, 1984 को बेंगलुरू में पैदा हुईं नयनतारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं। वैसे, नयनतारा दो कारणों से काफी चर्चा में रहीं। पहला कारण है साउथ के सुपरस्टार और डांसर प्रभु देवा से शादी करने के लिए ईसाई धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपनाने के लिए और दूसरा, शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में आइटम सॉन्ग करने से मना करने के लिए। बता दें कि नयनतारा की वजह से प्रभुदेवा का बसा बसाया घर उजड़ गया था। शादी के लिए एक्ट्रेस ने बदला धर्म लेकिन..

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 17 2021, 08:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘चंद्रमुखी’ की एक्ट्रेस नयनतारा ने प्रभुदेवा से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया था। नयनतारा मूल रूप से ईसाई थीं और उनका जन्म बेंगलुरु में एक कट्टर ईसाई फैमिली में हुआ था। उनका असली नाम ‘डायना मरियम कुरियन’ है। 

28

नयनतारा के पिता कुरियन कोदियात्तु एयरफोर्स में थे, जबकि मां ओमाना कुरियन हाउसवाइफ हैं। एयरफोर्स में होने की वजह से वो कई शहरों में रहे, जिसके चलते नयनतारा ने देश के कई शहरों जैसे चेन्नई, जामनगर, थिरुवला और दिल्ली में पढ़ाई की।

38

प्रभुदेवा ने तमिल फिल्म 'विल्लू' में नयनतारा को कोरियोग्राफ किया था। इसी की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूजे से प्यार करने लगे। नयनतारा ने 2008 में प्रभुदेवा को डेट करना शुरू किया। दो साल बाद 2010 में प्रभुदेवा की पत्नी रामलता ने फैमिली कोर्ट में याचिका लगाई कि प्रभुदेवा नयनतारा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। 

48

इतना ही नहीं, प्रभुदेवा की पत्नी रामलता ने धमकी दी थी कि अगर उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वो भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। उनके सपोर्ट में कई महिला संगठनों ने नयनतारा पर तमिल कल्चर को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला भी फूंका था।
 

58

नयनतारा से अफेयर के बाद प्रभुदेवा ने शादी के 16 साल बाद पत्नी रामलता से अलग होने का फैसला कर लिया था। जुलाई, 2011 में उन्होंने पत्नी को तलाक दे दिया। हालांकि, सालभर बाद ही 2012 में नयनतारा ने कह दिया कि वो अब प्रभुदेवा से अपने सारे रिश्ते खत्म कर चुकी हैं।

68

नयनतारा की वजह से पत्नी को तलाक देने के बाद प्रभुदेवा कंगाल हो चुके थे। उन्हें अपनी पत्नी को 10 लाख रुपए का गुजारा भत्ता देने के अलावा प्रॉपर्टी भी देनी पड़ी थी। इसकी कीमत 20-25 करोड़ रुपए थी। साथ ही, दो कारें व अन्य संपत्ति भी उन्होंने रामलता को दी थी।

78

बता दें कि नयनतारा ने शाहरुख की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में आइटम सॉन्ग करने से मना कर दिया था। नयनतारा के बारे में कहा गया कि शाहरुख के साथ काम करने से इनकार करने वाली शायद वे पहली एक्ट्रेस हैं। कहा जाता है कि नयनतारा ने शाहरुख या रोहित शेट्टी की वजह से नहीं, बल्कि प्रभुदेवा की वजह से वो फिल्म छोड़ी थी।

88

वैसे, नयनतारा अब ब्वॉयफ्रेंड और डायरेक्टर विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) से सगाई कर चुकी हैं। अगस्त, 2021 में नयनतारा अपनी फिल्म ‘नेत्रिकन’ के प्रमोशन के लिए एक टॉक शो में पहुंचीं थीं। शो के दौरान होस्ट ने जब नयनतारा से उनके ब्वॉयफ्रेंड, इंगेजमेंट और अंगूठी को लेकर पूछा तो एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी सगाई हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें -
घूंघट की आड़ में अपनी दुल्हनिया को मुस्कराते देख शरमा गए Rajkummar Rao, देखें शादी से जुड़ी हर PHOTOS

Gemini Ganesan Birthday: 4 महिलाओं से रहे Rekha के पिता के संबंध, आखिरी पार्टनर जूलियाना से थे 36 साल बड़े

Aaradhya Bachchan Birthday: जब दादी ने Aishwarya Rai की बेटी के नैन-नक्श को लेकर कही थी इतनी बड़ी बात

Rajkummar Rao की दुल्हनिया ने लाल जोड़े संग पहनी इन खास चीजों से बनी ज्वैलरी, ओढ़नी पर लिखा था ये मैसेज

Meenakshi Sheshadri Birthday: जब सिर पर मंडराया ऐसा खतरा तो रातोंरात देश छोड़कर भाग गई ये हीरोइन

दूसरी पत्नी को तलाक देने के बाद Aamir Khan को आई पहली बीवी की याद, घर के बाहर ऐसी हालत में आए नजर, ये भी दिखे

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
नयनतारा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image2
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image3
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
Recommended image4
Dhurandhar 2 Teaser: ल्यारी का नया किंग, सबसे बड़ा विलेन,1.12 मिनट में खुला ‘धुरंधर 2’ का पूरा गेम
Recommended image5
Dhurandhar 2 Teaser Reaction: टीजर देख टूटा फैन्स का दिल, बोले-चूना लगा दिया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved