MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan Birthday:Aishwarya Rai को किसी भी कीमत पर अपना बनाना चाहते थे सलमान, पर शादी में रोड़ा बनी ये बात

Salman Khan Birthday:Aishwarya Rai को किसी भी कीमत पर अपना बनाना चाहते थे सलमान, पर शादी में रोड़ा बनी ये बात

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) 56 साल के हो गए हैं। 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में जन्मे सलमान खान को 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) से पहचान मिली। हालांकि, ये उनकी डेब्यू फिल्म नहीं है। सलमान ने बॉलीवुड डेब्यू सालभर पहले यानी 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से कर लिया था। बता दें कि सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। खासकर, ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के साथ उनका अफेयर और ब्रेकअप तो आज भी सुर्खियों में रहता है। कहा जाता है कि सलमान हर हाल में ऐश्वर्या को अपना बनाना चाहते थे, लेकिन ऐश्वर्या एक वजह से इसके लिए तैयार नहीं थीं। इस वजह से ऐश्वर्या ने शादी से कर दिया था इनकार..

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 26 2021, 07:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने कई इंटरव्यू दिए, जिनमें ये बताया कि सलमान अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे। इतना ही नहीं, फोन पर भी उनका बर्ताव बेहद अजीबोगरीब होता था। मेरा किसी के साथ अफेयर है इस बात को लेकर सलमान ने कई बार मुझ पर हाथ तक उठाया था। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

वहीं, ऐश्वर्या राय के आरोपों को झुठलाते हुए सलमान ने कहा था- मैंने उनके साथ कभी भी किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की। हालांकि, सलमान ने ये जरूर माना  था कि एक बार आधी रात को ऐश्वर्या के घर के बाहर उन्होंने जमकर हंगामा काटा था।

39

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान एक समय ऐश्वर्या राय के प्यार में इस कदर पागल थे कि वो हर हाल में उन्हें अपना बनाना चाहते थे। ऐश्वर्या भी सलमान को चाहने लगी थीं। यहां तक कि सलमान खान ने ऐश्वर्या से शादी के लिए पूछा भी था। लेकिन ये वो वक्त था, जब ऐश्वर्या अपने करियर के पीक पर थीं और वो जल्दबाजी में शादी करके अपने करियर को दांव पर नहीं लगाना चाहती थीं।

49

जब ऐश्वर्या राय ने सलमान से शादी के लिए मना कर दिया तो वो उनके इस जवाब से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। नवंबर, 2001 में एक रात सलमान खान ऐश्वर्या राय के अपार्टमेंट पहुंचे और आधी रात को जोर-जोर से उनके घर का दरवाजा पीटने लगे। ऐश्वर्या का फ्लैट इस अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल पर था।

59

वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, सलमान अपनी बात मनवाना चाहते थे, लेकिन जब ऐश्वर्या ने उनकी मांग मानने से मना कर दिया तो उन्होंने धमकी दी कि वो यहीं से कूद जाएंगे। सलमान तड़के 4 बजे तक ऐश्वर्या का दरवाजा पीटते रहे। कहा जाता है कि उनके हाथों से खून बहने लगा था। बाद में ऐश्वर्या के पास दरवाजा खोलने के सिवाय दूसरा कोई विकल्प नहीं था। 

69

दरअसल, सलमान ने ये सब इसलिए किया था क्योंकि वे चाहते थे कि ऐश्वर्या उनसे शादी का वादा करें। बाद में सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे ऐश को खोना नहीं चाहते थे और इसी डर की वजह से वो अक्सर इतने वायलेंट हो जाते थे।
 

79

कई महीनों तक सलमान और ऐश्वर्या ने उस रात हुए हंगामे को लेकर चुप्पी साधे रखी। करीब 4 महीने बाद सलमान सामने आए और कबूल किया कि उस रात उन्होंने ऐश्वर्या के घर के बाहर हंगामा किया था, लेकिन मीडिया ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया।

89

फरवरी, 2002 में सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था, मेरा ऐश्वर्या के साथ रिश्ता है। अगर आप किसी रिश्ते में नहीं लड़ते हैं, तो इसका मतलब है कि आप एक-दूसरे से प्यार नहीं करते। मैं एक ऐसे शख्स के साथ क्यों लडूंगा, जो मेरे लिए अनजान है। ऐसी बातें हमारे बीच केवल इसलिए होती हैं क्योंकि हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। अब तो पुलिस ने वैसे भी मुझे उस बिल्डिंग में जाने पर रोक लगा दी है।

99

इसके साथ ही ऐश्वर्या के पिता ने भी सलमान के खिलाफ उनकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि सलमान ने कहा था कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है और उन्हें ऐश्वर्या के पिता से कोई शिकायत नहीं है। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था- मैं सलमान के शराब पीने की आदत और उसके बाद किए जाने वाले मिसबिहैवियर से तंग आ गई थी। वो मेरे साथ वर्बल, फिजिकल और इमोशनल अब्यूज करता था।

ये भी पढ़ें-

Salman Khan Birthday: अंदर से ऐसा दिखता है सलमान खान का घर, इस वजह से गैलेक्सी को नहीं छोड़ पा रहे भाईजान

मम्मी Kareena Kapoor की गोद में हैरान-परेशान दिखा छोटा बेटा जेह, बार-बार पलटकर देखता रहा इन्हें

Salman Khan-Katrina Kaif और इन स्टार्स की क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्मों ने किया हंगामा, इस मूवी ने गाड़े झंडे

कभी Shilpa Shetty की गोद में तो कभी हाथ छुड़ा कर भागती दिखी नन्हीं समीशा, वायरल हो रहीं मां बेटी की Cute Photo

करीना कपूर फैमिली के साथ Christmas मनाने पहुंचीं अमृता के घर, बेटे अरहान के साथ ग्लैमरस अंदाज में दिखीं मलाइका

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
सलमान खान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कंगना रनौत ने भाई अक्षत को बताया ‘सबसे बड़ी ताकत’, याद किया वो दौर जब बने थे उनके ‘हीरो’
Recommended image2
Raksha Bandhan 2026: बचपन में ऐसे दिखते थे 7 बॉलीवुड भाई-बहन, करीना-करिश्मा से आर्यन-सुहाना तक, देखें अनसीन फोटोज
Recommended image3
Toxic मेकर्स ने भेजे लीगल नोटिस? नेगेटिव ऑनलाइन कंटेंट पर कोर्ट की सख्ती, जानिए पूरा मामला
Recommended image4
Toxic Box Office Collection Day 2: ‘टॉक्सिक’ की कमाई में 64% गिरावट, दूसरे दिन सिर्फ 36.40 करोड़
Recommended image5
बॉलीवुड की 11 भाई-बहन जोड़ियां, शाहरुख-ऐश्वर्या से आलिया-वेदांग तक, जो आज भी आइकॉनिक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved