- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Celebs Spotted: भरी बरसात में पति संग डिनर करने पहुंची सलमान की बहन, अनिल कपूर के बेटी-दामाद पहुंचे यहां
Celebs Spotted: भरी बरसात में पति संग डिनर करने पहुंची सलमान की बहन, अनिल कपूर के बेटी-दामाद पहुंचे यहां
मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता (Arpita) शनिवार रात को पति आयुष शर्मा (Ayush Sharma) के साथ डिनर करने पहुंचीं। इस दौरान पति-पत्नी वर्ली स्थित बैस्टियान रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए। अर्पिता जहां व्हाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस में दिखीं तो वहीं उनके पति आयुष शर्मा रेड एंड ब्लैक ड्रेस में दिखे। बता दें कि अर्पिता काफी लंबे समय बाद स्पॉट हुई हैं। हालांकि, इस दौरान उनके दोनों बच्चे आहिल और आयत नहीं दिखे। वहीं अनिल कपूर के बेटी और दामाद मुंबई एयरपोर्ट के बाहर नजर आए।

अर्पिता जब कार से उतर रही थीं तो उनके लिए एक शख्स छतरी लिए खड़ा दिखा। हालांकि डिनर के दौरान अर्पिता के दोनों बच्चे नजर नहीं आए। बता दें कि आयुष शर्मा फिल्म लवरात्रि में नजर आ चुके हैं।
यामी गौतम शनिवार रात को खार स्थित प्रोड्यूसर दिनेश विजान के ऑफिस के बाहर नजर आईं। इस दौरान यामी ने पर्पल ड्रेस कैरी की थी। बारिश के चलते यामी हाथ में छतरी थामे पोज देती नजर आईं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सैगल शनिवार रात को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर दिखीं। इस दौरान सोनाली ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। बता दें कि सोनाली ने करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म प्यार का पंचनामा से की थी।
सनी लियोनी शनिवार रात को तीनों बच्चों और पति डेनियल वेबर के साथ मुंबई एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। इस दौरान सनी ने दोनों बेटों का हाथ थाम रखा था, जबकि बेटी निशा पीछे-पीछे नजर आई।
अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बूलानी रविवार को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर नजर आए। इस दौरान दोनों ने अपने चेहरे को मास्क से कवर कर रखा था। बता दें कि कपल ने पिछले महीने अगस्त में ही शादी की है।
आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना को रविवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान अपार ने खुद को पूरी तरह ढंक रखा था। बता दें कि अपारशक्ति फिल्म स्त्री में नजर आ चुके हैं।
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर शनिवार रात को वर्ली स्थित रेस्टोरेंट बैस्टियान के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान खुशी ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी। हालांकि, खुशी ने फेस को मास्क से ढंक रखा था।
कृति सेनन रविवार को बांद्रा स्थित मैडॉक ऑफिस के बाहर नजर आईं। इस दौरान कृति ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक गॉगल भी पहन रखा था।
साउथ एक्टर वेंकटेश दग्गुबती रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान वेंकटेश के कंधे पर एक बड़ा-सा बैग था, जिसे वो पूरे समय संभालते दिखे। वेंकटेश ने करिश्मा कपूर के साथ अनाड़ी में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।