- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 3 महीने बाद घर से बाहर निकली सैफ की बेटी, इन्हें देख ऐसे किया रिएक्ट, सिर झुकाए नजर आए अभिषेक
3 महीने बाद घर से बाहर निकली सैफ की बेटी, इन्हें देख ऐसे किया रिएक्ट, सिर झुकाए नजर आए अभिषेक
मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। आज भी कई लोग रोज इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। इसी महामारी की वजह से लोगों की मौत भी हो रही है। भारत में भी इस वायरस का असल कम नहीं हुआ है। यहां भी रोज लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। हालांकि, देश में जब लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत मिल गई है। फिर भी आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। कई सेलेब्स मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। सारा अली खान, अभिषेक बच्चन, टाइगर श्रॉफ, अनिल कपूर, डेजी शाह सहित अन्य बॉलीवुड सेलेब्स मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए।

सारा अली खान को इस दौरान फिल्म मेकर आनंद एल राय के ऑफिस के बाहर नजर आईं। उन्होंने बकायदा मीडिया फोटोग्राफर्स का दोनों हाथ जोड़कर और झुककर अभिवादन किया। वहीं, अभिषेक बच्चन भी डबिंग स्टूडियो के बाहर सिर झुकाए नजर आए।
3 महीने के बाद घर से बाहर निकली सारा पिंक कलर के सूट में नजर आईं। साथ ही चेहरे पर मास्क लगाए दिखीं। वे काफी फ्रेश और एनर्जेटिक नजर आईं।
अभिषेक बच्चन पिंक कलर के हुड जैकेट और जीन्स में नजर आए। उन्होंने बालों में हेयरबैंड और चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
अनिल कपूर अपने घर के बाहर ब्लैक टी-शर्ट और लोअर में नजर आए। उन्होंने हाथ हिलाकर फोटोग्राफर्स का अभिवादन किया।
टाइगर श्रॉफ भी मुंबई की गलियों में घूमते नजर आए। वे ऐसी जगह स्पॉट हुए जहां उन्हें कीचड़ में चलना मुश्किल हो रहा था।
अमित साध में हाथ में पानी की बोतल लिए नजर आए।
ब्लू कलर की टी-शर्ट में सलमान खान की एक्ट्रेस रही डेजी शाह भी स्पॉट हुईं। वे अपने मोबाइल कैमरे से फोटोज क्लिक करती नजर आईं।
मंदिरा बेदी कैप और मास्क में मॉर्निंग वॉक पर दिखीं।
मल्लिका शेरावत भी मुंबई की सड़कों पर नजर आईं।
फोटोग्राफर डब्बू रतनानी पत्नी के साथ नजर आए।
अगंद बेदी पत्नी नेहा धूपिया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
निमरत कौर भी मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।