- Home
- Entertainment
- Bollywood
- शाहरुख खान ने गौरी को तलाशने छानी समुद्र बीच की खाक, हनीमून के लिए इस तरह बनाया था बेवकूफ
शाहरुख खान ने गौरी को तलाशने छानी समुद्र बीच की खाक, हनीमून के लिए इस तरह बनाया था बेवकूफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, Shahrukh Khan searched the beach to find Gauri : शाहरुख खान और गौरी खान के लिए आज का दिन बहुत खास है, दरअसल आज यानि 25 अक्टूबर को उन्होंने अपनी शादी के 31 साल पूरे कर लिए हैं। दोनों का सफर प्यार से भरा रहा है और दोनों ने प्यार के 3 दशक से अधिक समय एक दूसरे के साथ पूरी ऑनेस्टी से बिताया है। बीते साल दोनों ने 30 वीं सालगिरह पर कोई जश्न महीं मनाया था। दरअसल उनका बड़ा बेटा आर्यन खान एक ड्रग मामले में आर्थर रोड जेल में बंद था, कपल के लिए यह कठिन समय था । हालांकि अब जबकि ऑर्यन खान को क्लीन चिट मिल चुकी है, ऐसे में इस साल पार्टी तो बनती है।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान Gauri Khan) सबसे पॉपुलर कपल में शुमार किए जाते हैं दोनों की 31वीं वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर इस कपल की लवस्टोरी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इसमें शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान से एक बड़ा झूठ बोला था।
यह धोखेबाजी किंग खान ने उनके हनीमून के लिए की थी। दरअसल 31 साल पहले, बॉलीवुड बादशाह ने अपनी पत्नी को पेरिस में छुट्टी का वादा करके उन्हें बस दार्जिलिंग में की सैर करा दी थी। एसआरके ने अपना हनीमून पेरिस बोलकर दार्जिलिंग में ही मनाया था।
अपने एक्सपीरिएंस के बारे में बात करते हुए, शाहरुख खान ने एक प्रमुख पोर्टल के सामने खुलासा किया था कि उन्होंने गौरी को कैसे बेवकूफ बनाया। उन्होंने कहा कि जब उनकी शादी हुई तो वह एक मिडिल फैमिली से थे। जबकि गौरी संपन्न परिवार से थीं।
गौरी खान को शादी के लिए मनाने के लिए किंग खान ने उससे वादा किया था कि शादी के बाद वह गौरी को पेरिस ले जाएगा और उसे एफिल टॉवर दिखाएंगे।
जाहिर है, यह सब झूठ था क्योंकि न तो शाहरुख के पास पैसे थे और न ही उनके पास पेरिस जाने के लिए कोई और इंतज़ाम, लेकिन किसी तरह सुपरस्टार ने उन्हें मना लिया। शाहरुख खान ने गौरी कोह विश्वास दिलाया कि वह उसे पेरिस ले जा रहा है और दार्जिलिंग ले गए।
शाहरुख खान और गौरी की रियल लाइफ स्टोरी बिल्कुल रील लाइफ की ही तरह है। दोनों जब बालिग भी नहीं हुए थे, तब एक पार्टी में मिले थे । पहली ही नज़र में दोनों एक दूसरे को दिल दे दिया था।
गौरी संपन्न फैमिली से थी, वहीं किसी वजह उनका ब्रेकअप हो गया, गौरी अपने वैकेशन के लिए मुंबई में पहुंच गईं थी । इसके बाद को एसआरके को चैन ही नहीं पड़ रहा था।
शाहरुख पहली गाड़ी पकड़कर मुंबई चले गए, हालांकि उन्हें गौरी का कोई पता नहीं था, बस इतनी जानकारी थी कि गौरी को समुद्र के बीच पर तफरी करना उसमें तैरना पसंद था।
शाहरुख खान ने उन्हें आखिरी समुद्र तट पर ही तलाश लिया था । इसके बाद गौरी और शाहरुख खान नज़दीक आ गए ।
शाहरुख खान और गौरी खान ने 25 अक्टूबर, 1991 को शादी कर ली, वे तीन बच्चों आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम के माता-पिता हैं।
ये भी पढ़ें-
इसलिए शाहरुख खान के मन्नत में नहीं होगी दिवाली पार्टी, शिल्पा शेट्टी-सोनम कपूर होस्ट करेंगे ग्रैंड बैश
इंतजार खत्म , 250 करोड़ की पठान का टीजर इस दिन होगा रिलीज, शाहरुख खान के लिए मेकर्स ने चुनी
Bigg Boss 16: बीमार पड़े सलमान खान, उनकी जगह करन जौहर करेंगे शो को होस्ट
Bhumi Pednekar Diwali Party : ट्रेडिशनल लुक में भूमि पेडनेकर पड़ी गेस्ट पर भारी, देखें पार्टी की पिक्स
हिट को तरसते बॉलीवुड पर भारी सैंडलवुड, कन्नड़ भाषा की इन 5 फिल्मों पर इस साल खूब हुई धन वर्षा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।