MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Career
  • Education
  • UPSC 2020: नौकरी छोड़कर की तैयारी, पिता के भरोसे ने बढाया आत्मविश्वास, चौथे अटेम्प्ट में IAS बना यूपी का लाल

UPSC 2020: नौकरी छोड़कर की तैयारी, पिता के भरोसे ने बढाया आत्मविश्वास, चौथे अटेम्प्ट में IAS बना यूपी का लाल

करियर डेस्क. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT), इलाहाबाद से ग्रेजुएट विधु शेखर को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2020 में 54 वीं रैंक मिली है। यूपीएससी परीक्षा में यह उनका चौथा प्रयास था। इसके पहले भी उन्होंने तीन प्रयास किए थे, उनमें से दो प्रयासों में सफलता मिली थी लेकिन अपने चौथे प्रयास में वह आईएएस बने। पढ़ाई के दौरान इंटरनेट से उन्हें काफी मदद मिली। उनका कहना है कि यदि आप समर्पण के साथ लगे रहेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC 2020) के नतीजे 24 सितंबर, 2021 को जारी किए गए। फाइनल रिजल्ट (Final Result) में कुल 761 कैंडिडेट्स को चुना गया। Asianetnews Hindi 2020 में सिलेक्ट हुए 100 कैंडिडेट्स की सक्सेज जर्नी (Success Journey) पर एक सीरीज चला रहा है। इसी कड़ी में हमने 54 वीं रैंक हासिल करने वाले  विधु शेखर से बातचीत की। आइए जानते हैं विधु शेखर की सक्सेज जर्नी।

7 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 02 2022, 10:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

नौकरी छोड़ने का फैसला नहीं था आसान 
विधु शेखर ने अगस्त 2017 में नौकरी छोड़ी और नवम्बर 2017 में मेन परीक्षा में शामिल हुए। यह यूपीएससी में उनका पहला प्रयास था। जनवरी में मुख्य परीक्षा के नतीजे आए तो उसमें वह  पास नहीं हुए थे। यह उनके लिए किसी सदमें की तरह था। तब उन्हें महसूस हुआ की नौकरी छोड़कर उन्होंने रिस्क लिया है। उनका कहना है कि यह खुद के करियर को खतरे में डालने जैसा था, क्योंकि प्राइवेट नौकरी में यदि कोई प्रोफेशनल दो—तीन साल तक नौकरी नहीं करता है तो उसे आगे नौकरी मिलना मुश्किल हो जाता है। मौजूदा समय में योग्य प्रोफेशनल्स की कमी नहीं है। टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है। ऐसे में उन्हें लग रहा था कि यदि यूपीएससी में सफल नहीं हुए तो वह अपने करियर में किस तरफ कदम आगे बढाएंगे? पर उन्हें खुद पर विश्वास था कि वह यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर लेंगे। उनका यह आत्मविश्वास ही उनके लिए मोटिवेशन बना।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

पहले अटेम्पट में मुख्य परीक्षा में अटके
लखनऊ के सरोजनी नायडू मार्ग निवासी विधु शेखर ने वर्ष 2012 से 2016 तक IIIT से बीटेक करने के बाद नौकरी शुरू की। वह एक प्राइवेट कम्पनी में बतौर साफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। समय निकालकर वह सामान्य ज्ञान और अन्य विषयों का अध्ययन करते रहें और यूपीएससी परीक्षा के लिए अप्लाई किया। वर्ष 2017 में हुई संघ लोक सेवा आयोग की प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे उनके पक्ष में आए, तो वह नौकरी छोड़कर पूरी तरह परीक्षा की तैयारी में जुट गए। हालांकि पहले प्रयास की मेन एग्जाम में उत्तीर्ण नहीं हो सकें लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद को पूरी तरह परीक्षा की तैयारी के लिए समर्पित कर दिया।  

311

2018 में भारतीय राजस्व सेवा में हुआ था चयन
एक बार फिर विधु शेखर यूपीएससी की वर्ष 2018 की परीक्षा में शामिल हुए। तब उनकी 173वीं रैंक आयी थी। उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (इनकम टैक्स) में हुआ था। वर्तमान में वह नेशनल अकादमी ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (NADT), नागपुर में प्रशिक्षणरत हैं लेकिन ट्रेनिंग के दौरान भी उन्होंने परीक्षा की तैयारी जारी रखी और यूपीएससी की वर्ष 2019 की परीक्षा में शामिल हुए। उसमें भी उन्हें सफलता मिली। तीसरे प्रयास में उन्हें 191वीं रैंक मिली थी। 

411

प्रतिदिन 8 घंटे करते थे पढ़ाई
विधु शेखर प्रतिदिन करीबन 8 घंटे पढ़ाई करते थे। ऐसा भी समय आया, जब कोरोना की वजह से यूपीएससी की तैयारी बाधित हुई तो उन्होंने ऑनलाइन मोड का सहारा लिया। मुख्य परीक्षा के लिए टयूटोरियल से भी मदद मिली। अन्य विषयों के टीचर्स ने उनका सहयोग किया। सेल्फ स्टडी भी की। ट्रेनिंग के दौरान भी उन्हें जब समय मिलता था। वह परीक्षा की तैयारियों में जुट जाते थे। यूपीएससी 2020 की परीक्षा में वह ट्रेनिंग के दौरान ही शामिल हुए। इस बीच ट्रेनिंग के असाइनमेंट पूरे करना और पढ़ाई पर भी फोकस करना चुनौती से कम नहीं थे। मूवी और फुटबॉल मैच देखना उनकी हॉबी है।
 

511

कुलपति रहे हैं पिता, जीजा भी हैं आईएएस
विधु शेखर के पिता प्रोफेसर निशीथ राय लखनऊ के डा. शकुंतला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे हैं। मां अनीता राय गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन शचि राय लखनऊ विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनके जीजा मनीष कुमार उत्तराखंड काडर के वर्ष 2018 बैच के आईएएस हैं। विधु शेखर की प्रारम्भिक शिक्षा लखनऊ के ही लामार्टिनियर ब्वायज कॉलेज से हुई है।

611

असफल होने के बाद अपनी कमियों को समझा
विधु शेखर कहते हैं कि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी व चयन तक की यात्रा बड़ी लंबी होती है। इस यात्रा में अपना मोटिवेशन बनाए रखना है। हार्ड वर्क करना है। काफी लोग संघर्ष करते भी हैं। यदि व्यक्ति लग्न से लगा रहता है, तो सफलता मिलती है। यदि आप यह सोचेंगे कि सफलता किन कारणों से नहीं मिली है और उन कारणों की पड़ताल कर, उन्हें सुधारेंगे, तो आपको सफलता निश्चित मिलेगी। उन्होंने भी मुख्य परीक्षा में असफल होने के बाद अपनी कमियों को समझा और उसमें सुधार लाएं। विधु कहते हैं कि यदि आप ज्यादा सोचेंगे तो निराशा होगी। योजना बनाइए और अपने प्रयास में लगे रहिए। जब भी आप निराश हों। दोस्तों, परिवारवालों और टीचर्स से चर्चा करें। उससे आपको मदद मिलेगी।

711

परीक्षा की तैयारी में बन रहा है बाधा तो छोड़ें सोशल मीडिया
सोशल मीडिया से काफी डिस्ट्रैक्शन हो जाता है, जो अभ्यर्थी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते हैं। वह परीक्षा के समय में सोशल मीडिया छोड़ ही देते हैं। हालांकि सोशल मीडिया से आपको काम की जानकारी मिल सकती है लेकिन यदि आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल सीमित रखेंगे, तो वह आपके लिए हितकर होगा। यह आप पर भी निर्भर करता है, यदि सोशल मीडिया आप के परीक्षा की तैयारी में बाधा बन रहा है तो आप उसे नजरअंदाज करिए। परीक्षा की तैयारी में बहुत समर्पण चाहिए।  

811

पिता के भरोसे ने बढ़ाया आत्मविश्वास
अपनी सफलता का श्रेय परिवारजनों को देते हुए विधु कहते हैं कि उनके पिता प्रोफेसर निशीथ राय ने उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए मोटिवेट किया। उनके पिता को पूरा भरोसा था कि वह यूपीएससी की परीक्षा में सफल होंगे। उनका यह भरोसा विधु का आत्मविश्वास बढाता था। उसी दौरान उन्होंने अपने जीजा मनीष कुमार को भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होते हुए नजदीक से देखा। उनके जीजा भी उन्हें टिप्स देते रहते थे। इससे उनको प्रेरणा मिली कि वह भी यूपीएससी की परीक्षा क्रैक कर सकते हैं। टीचर्स ने भी उनका मनोबल बढ़ाया।
 

911


यदि सवालों का जवाब नहीं आता तो अनुमान मत लगाइए
विधु कहते हैं कि इंटरव्यू वाले दिन अच्छे से सोकर जाइए। नींद पूरी नहीं होने से अगले दिन तनाव बना रहता है। रिलैक्स रहेंगे तो आप बेहतर तरीके से इंटरव्यू बोर्ड के समक्ष अपना प्रेजेंटेशन दे पाएंगे। बोर्ड में भी बहुत ही अच्छे लोग होते हैं। इंटरव्यू में आप खुद पर भरोसा रखकर जाइए कि आप यहां तक आए हैं तो आपके अंदर कुछ योग्यता है, तभी आप यहां तक आए हैं। इंटरव्यू में आपको यदि किसी सवाल का जवाब नहीं आता है तो अनुमान से सवालों का जवाब मत दीजिए। एक से दो सवाल का जवाब यदि आपने अनुमान से दिया तो आप आईएएस बनने की रेस से बाहर भी हो सकते हैं। यदि आपको जवाब नहीं आता है तो ईमानदारी से इसे स्वीकार कर लीजिए। इंटरव्यू में ईमानदारी की वैल्यू काफी अच्छी मानी जाती है।

1011

देश की ग्रोथ स्टोरी में रोल प्ले करना चाहते हैं तो सिविल सर्विस अच्छा प्लेटफार्म
विधु शेखर कहते हैं कि भारत अवसरों का देश है। हमारा देश काफी तेजी से विकसित हो रहा है। आपको जिस भी क्षेत्र में जाना है। आपके पास बहुत अवसर हैं। आगामी दशक में भारत की काफी तेजी से ग्रोथ होगी। यदि आपको सिविल सर्विस में जाना है तो यही मौका है। अगर आपको लगता है कि आप भारत के विकास की कहानी में रोल प्ले करना चाहते हैं, महत्वपूर्ण जगह पर आना चाहते हैं तो सिविल सर्विस अच्छा प्लेटफार्म रहेगा। यदि नहीं चाहते हैं तो आपके पास काफी अन्य अवसर हैं जो आप कर सकते हैं। समाज में प्रशासनिक सेवा अहम भूमिका निभाती है। करियर का यह बहुत अच्छा विकल्प है। यदि आप यहां काम करेंगे तो आपको संतुष्टि मिलेगी कि आप जनता के लिए काम कर रहे हैं।

1111

मिसगाइड और डिमोटिवेट नहीं होना
विधु का कहना है कि यूपीएससी का पाठयक्रम अनन्त है। तैयारी के लिए अभ्यर्थी अपनी रणनीति बनाएं। मिसगाइड और डिमोटिवेट नहीं होना है। टाइम टेबल बनाइए। संभव है कि एक दो बार में रैंक नहीं आए। पर आप कंसिस्टेंसी के साथ परीक्षा की तैयारी में लगे रहिए। यदि आपका मन पढाई में नहीं भी लग रहा है तो भी आपको हर दिन थोड़ा थोड़ा जरूर पढना है। जितनी ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे, उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। उससे फायदा यह होगा कि परीक्षा के प्रेशर को आप हैंडल कर पाएंगे। दूसरी बात यह है कि बहुत ज्यादा किताबों के पीछे मत भागिए। सोर्सेज सीमित रखिए। अभ्यास ज्यादा करिए।

इसे भी पढ़ें- 

तीसरे प्रयास में पूरा हुआ IAS का सपना, UPSC में हासिल की 44वीं रैक, पिता के निधन के बाद भी नहीं रोकी तैयारी

UPSC 2020 टॉपर वरुणा अग्रवाल ने कंपटीशन की तैयारी में लगे स्टूडेंट्स के लिए बताए धांसू Do & Don'ts

कोविड-19 के दौरान सोशल मीडिया का क्या इस्तेमाल था, UPSC में 90वीं रैंक पाने वाले कैंडिडेट से पूछा गया ऐसा सवाल

हेल्थकेयर में क्या दिक्कतें हैं? UPSC इंटरव्यू में 44वीं रैंक पाने वाले दिव्यांशु से पूछे गए थे ऐसे सवाल

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Recommended image2
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!
Recommended image3
NCERT Syllabus: देवी की तलवार से जीते थे शिवाजी और कुमार कंपन, NCERT की 9वीं की किताब में शामिल हुई कहानी
Recommended image4
Sanskrit Genius: 9 साल के वृषवर्धन ने आखिर कैसे याद किए पाणिनी के 4,000 सूत्र? फिर बनाया गीता ऐप
Recommended image5
SIR क्या है? वोटर लिस्ट से नाम हटने से लेकर चुनाव आयोग के अंदर विवाद तक, समझिए पूरी कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved