- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- रणबीर कपूर की होने वाली दुल्हनिया Alia Bhatt का नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान, इतने अपार्टमेंट की हैं मालकिन
रणबीर कपूर की होने वाली दुल्हनिया Alia Bhatt का नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान, इतने अपार्टमेंट की हैं मालकिन
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia bhatt) कपूर खानदान की बहू बनने जा रही हैं। 29 साल की अदाकारा आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। उनकी अमीरी की बात करें बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस उनके सामने टिकती नहीं हैं। अपने दम पर उन्होंने करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई है। रणबीर की होनेवाली दुल्हनिया के पास एक दो नहीं बल्कि तीन अपार्टमेंट हैं जिसे इन्होंने खुद अपनी कमाई से खरीदा है। आइए नीचे देखते हैं आलिया भट्ट कितने करोड़ की मालकिन हैं....

आलिया भट्ट ने बतौर एक्ट्रेस इंडस्ट्री में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर'से कदम रखा था। पहली ही मूवी से उन्होंने बॉलीवुड में झंडा गाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक मूवी दी। इसके साथ ही इनकी फीस भी बढ़ती गई। आज आलिया एक मूवी के लिए 20 करोड़ रुपए से ज्यादा चार्ज करती हैं।
आलिया के नेटवर्थ की बात करें तो इनके पास 10 मिलियन डॉलर यानी 74 करोड़ रुपए की संपत्ति है। अदाकारा फिल्मों के अलावा इवेंट्स और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करती हैं। उनकी सलाना कमाई 10-12 करोड़ है और एक महीने की कमाई 50 से 80 लाख के बीच है।
अब आलिया हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं तो इनके इनकम में और ज्यादा इजाफा होने वाला है। आरआआर मूवी में आलिया का रोल महज 20 मिनट का है, लेकिन इस मूवी के लिए उन्होंने 9 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।
आलिया भट्ट का जुहू में एक शानदार अपार्टमेंट है। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा बांद्रा में भी अदाकारा का आलीशान अपार्टमेंट हैं। 2,460 स्क्वायर फीट के इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 32 करोड़ रुपए है। भारत में दो अपार्टमेंट के साथ आलिया भट्ट के पास लंदन में भी एक घर है। लंदन में कॉवंट गार्डन अपार्टमेंट इनके नाम हैं। जिसकी कीमत 31 करोड़ रुपए है।
आलिया भट्ट को महंगी गाड़ियों का शौक है। इनके पास लैंड रोवर रेंज,डी क्यू5 और ऑडी ए6 है। लैंड रोवर रेंज की कीमत 1.74 करोड़ रुपए है। वहीं,डी क्यू5 की कीमत 70 लाख और ऑडी ए6 60 लाख रुपए की है। इसके अलावा उनके पास एक वैनिटी वैन भी है।
आलिया भट्ट इसी महीने में रणबीर के साथ घर बसाने जा रही हैं। रणबीर के पास आलिया से ज्यादा संपत्ति है। लेकिन सासू मां नीतू कपूर के पास अदाकारा से कम नेटवर्थ है।
रणबीर कपूर के पास 322 करोड़ की संपत्ति है। वह साल में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं।वहीं, तू कपूर की नेटवर्थ लगभग 37 करोड़ रुपये है। वही ऋषि कपूर ने 250 की संपत्ति छोड़कर गए हैं। जिसकी मालकिन नीतू कपूर हैं।
और पढ़ें:
पंजाबी दुल्हन बन Alia Bhatt थामेंगी रणबीर कपूर का हाथ, RK हाउस में हो रही तैयारी
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor की शादी में धूम मचाने आएंगे ये सितारे, गेस्ट लिस्ट में हुआ नाम का खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।