MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 5 महीने बाद नाना बनने वाले हैं अनिल कपूर, बेटी Sonam Kapoor की प्रेग्नेंसी को लेकर एक्टर ने कही ये बात

5 महीने बाद नाना बनने वाले हैं अनिल कपूर, बेटी Sonam Kapoor की प्रेग्नेंसी को लेकर एक्टर ने कही ये बात

मुंबई। अनिल कपूर नाना बनने वाले हैं। उनकी बड़ी बेटी सोनम कपूर (Sonam kapoor) प्रेग्नेंट है और वो अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बंप की फोटोज के साथ इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है। सोनम कपूर के साथ तस्वीरों में उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) भी नजर आ रहे हैं। सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी पर अब उनके पापा अनिल कपूर (Anil Kapoor) का भी रिएक्शन आ गया है। जानें बेटी की प्रेग्नेंसी पर क्या बोले अनिल कपूर..

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 21 2022, 06:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

नाना बनने की खुशी में अनिल कपूर ने सोमवार को सोनम कपूर की चार फोटो शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ अनिल कपूर ने लिखा- अब मेरी जिंदगी के सबसे रोमांचक रोल की तैयारी- नाना। हमारी जिंदगी फिर कभी पहले जैसी नहीं होगी और मैं इससे ज्यादा आभारी नहीं बन सकता। सोनम और आनंद इस अविश्वसनीय खबर से हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। 

28

अनिल कपूर की इस पोस्ट पर सोनम की चचेरी बहन शनाया कपूर के अलावा वर्धा नाडियाडवाला, मुक्ति मोहन, नीतू कपूर, शिल्पा शिरोडकर समेत कई लोगों ने बधाई दी है। वहीं एक यूजर ने लिखा- लगता है आपको भी सोशल मीडिया से ही पता चला है अनिल जी। 

38

एक और शख्स ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- मजनू भाई अब नाना बनने वाले हैं। एक और बोला- इतना यंग इंसान और नाना। सबसे जवान और हैंडसम नाना होंगे अनिल कपूर। बता दें कि सोनम कपूर फिलहाल 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं और वो अगस्त के तीसरे हफ्ते में मां बनेंगी। 

48

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई, 2018 को हुई थी। शादी के दौरान सोनम के होनेवाले पति आनंद आहूजा ने उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। ये देख सोनम अपनी हंस नहीं रोक पाई थीं। शादी के दौरान सोनम लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लगी थीं। 

58

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की बातचीत फेसबुक और स्नैपचैट पर शुरू हुई थी। दो महीने बाद दोनों ने मिलने का फैसला लिया और पहली ही डेट में सोनम समझ गई थीं कि उन्हें अपनी सारी जिंदगी अब आनंद के साथ ही बितानी है।

68

सोनम और आनंद ने दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में शादी की थी। मुंबई में हुई शानदार शादी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शामिल हुए थे। दोनों ने सिख रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। सोनम शादी के बाद ज्यादातर पति के साथ लंदन में ही रहती हैं। 

78

अनिल कपूर के दामाद आनंद आहूजा बिजनेसमैन हैं। खबरों की मानें तो वो 3 हजार करोड़ के मालिक हैं। दिल्ली से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद आनंद ने अमेरिका से ग्रैजुएशन की और वही पर बिजनेस स्कूल व्हार्टन से एमबीए किया।

88

आनंद आहूजा ने अमेजॉन में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम भी किया है। आनंद दिल्ली बेस्ड कंपनी BHANE के सीईओ और को-फाउंडर हैं। ये कंपनी देश की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों में से एक है। जिसका सालाना टर्नओवर लगभग 450 मिलियन है। 

ये भी पढ़ें : 
आखिर क्यों पति को आए दिन गालियां देती हैं रानी मुखर्जी, 4 साल पहले एक्ट्रेस ने खुद बताई थी वजह

Priyanka Chopra के कलेक्शन से देखें उनकी ये सिजलिंग बिकिनी फोटोज, सोशल मीडिया पर मचा रही तहलका

भोजपुरी फिल्मों में ऐसे होती है रोमांटिक सीन की शूटिंग, कई बार शर्म से पानी पानी हो जाती हैं एक्ट्रेस

लकड़ी काटने वाली मशीन से चीरा, आंखें निकाल पहनाया चश्मा; कश्मीरी पंडितों से हुई बर्बरता सुन कांप उठेगा कलेजा

इस हीरोइन पर इस कदर फिदा था ये विदेशी, सबकुछ छोड़ आ गया इंडिया, फिर ऐसे बना बॉलीवुड का विलेन

बॉलीवुड से अचानक गायब हो गईं 90 के दशक की ये 10 खूबसूरत हीरोइनें, जी रहीं गुमनामी की जिंदगी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
सोनम कपूर
अनिल कपूर

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Recommended image2
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Recommended image3
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
Recommended image4
Grammy Awards 2026: इन स्टार्स ने जीते सबसे बड़े अवॉर्ड, पूरी लिस्ट देखिए
Recommended image5
Rohit Shetty से पहले 5 बार गोलीबारी से थर्राया बॉलीवुड, सनी देओल के चाचा की तो जान ही ले ली
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved