MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • आखिर ऐसा क्या हुआ कि Bhagyashree ने शादी के बाद तोड़ लिया था पति से रिश्ता, जानें फिर कैसे हुए पैचअप

आखिर ऐसा क्या हुआ कि Bhagyashree ने शादी के बाद तोड़ लिया था पति से रिश्ता, जानें फिर कैसे हुए पैचअप

मुंबई. फिल्म मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) से रातोंरात स्टार बनने वाली भाग्यश्री (Bhagyashree) 53 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 23 फरवरी, 1969 को मुंबई में हुआ था। वे सांगली की पटवर्धन रॉयल मराठी फैमिली से ताल्लुक रखती है। एक हिट देने के बाद भी भाग्यश्री का करियर फ्लॉप ही रहा। दरअसल, डेब्यू की फिल्म की शूटिंग के दौरान ही भाग्यश्री ने घरवालों के खिलाफ जाकर ब्वॉयफ्रेंड हिमालय दासानी से भागकर शादी कर ली थी। उनके इस फैसले ने उनका करियर चौपट कर दिया। हालांकि, शादी के करीब 30 साल बाद उन्होंने ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। नीचे पढ़ें आखिर क्यों जिसके साथ भाग्यश्री ने की थी भागकर शादी उसी से हो गई थी कुछ सालों से अलग...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 23 2022, 08:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

आपको बता दें कि भाग्यश्री ने मैंने प्यार किया के बाद कुछ और फिल्में की लेकिन वे सफलता हासिल नहीं कर पाईं। सफलता नहीं मिलने पर वे फिल्मों से दूर पर्सनल लाइफ में बिजी हो गई।

29

भाग्यश्री ने अपनी जिंदगी ने जुड़ा एक बहुत बड़ा राज सबके सामने खोला था। उन्होंने बताया था कि शादी के कुछ सालों बाद वे पति हिमालय दासानी से डेढ़ साल के लिए अलग हो गई थी। बाद में दोनों का पैचअप हो गया था, लेकिन आज भी वे उस दौर को याद कर डर जाती हैं।

39

भाग्यश्री ने बताया था- हिमालय मेरे पहले प्यार थे और हां मैंने उनसे शादी की। लेकिन एक वक्त ऐसा बीच में आया था, जब हम जुदा हो गए थे। फिर मुझे अहसास हुआ कि अगर वे जिंदगी में नहीं आए होते और मेरी किसी और से शादी हो गई होती तो क्या होता? ये मुझे उस अवस्था में ले गया था। क्योंकि एक वो दौर था, जब हम डेढ़ साल तक साथ नहीं थे। 

49

भाग्यश्री और हिमालय की पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी। हिमालय पूरी क्लास में सबसे शैतान थे और मैं उस क्लास की मॉनिटर थी। हम दोनों क्लास के बाहर और भीतर अक्सर लड़ते-झगड़ते रहते थे। हालांकि, तब तक हमने कभी एक-दूजे को डेट नहीं किया था। यहां तक कि उसने स्कूल के आखिरी दिन भी मुझसे कुछ नहीं कहा।

59

फिर एक दिन हिमालय ने मुझसे कहा कि वो मुझसे बात करना चाहता है और इसके बाद वो करीब एक हफ्ते तक मुझसे कहने की कोशिश करता रहा, लेकिन हर बार पीछे हट जाता था। फाइनली, मैंने उससे कहा कि देखो जो कुछ कहना है कह दो और मैं वादा करती हूं कि जवाब पॉजिटिव होगा। इसके बाद उसने कहा कि वो मुझे पसंद करता है।

69

हमारी फैमिली शादी के खिलाफ थी, इसलिए हमने एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया। वो दिन हमारे लिए फैसले का दिन था कि हम जीवनसाथी बनेंगे या नहीं। इसके बाद हमने घर से भागकर एक मंदिर में शादी कर ली। इस शादी में हिमालय के पेरेंट्स के अलावा सलमान खान और सूरज बड़जात्या भी पहुंचे थे।

79

शादी के बाद भाग्यश्री की पहली ही फिल्म मैंने प्यार किया सुपरहिट रही। हालांकि भाग्यश्री ने अब फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने पति और फैमिली को वक्त देना उचित समझा। शादी के कुछ वक्त बाद ही उनके बेटे अभिमन्यु का जन्म हुआ। भाग्यश्री के मुताबिक, मुझे फिल्में छोड़ने का कोई दुख नहीं है, बल्कि इस बात की खुशी है कि मैं अपने पति और परिवार के साथ हूं।

89

भाग्यश्री ने अमोल पालेकर द्वारा निर्मित टेली सीरियल कच्ची धूप से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो होनी-अनहोनी, किस्से मियां बीवी के, समझौता, आंधी जज्बातों की, संबंध, कागज की कश्ती, तन्हा दिल तन्हा सफर, कभी-कभी और लौट आओ त्रिशा जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। भाग्यश्री ने कुछेक भोजपुरी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है।

99

वे हसबैंड के साथ मिलकर मीडिया कंपनी सृष्टि एंटरटेनमेंट चलाती हैं। उनकी बेटी अवंतिका ने लंदन से बिजनेस में ग्रैजुएशन किया है और बेटा अभिमन्यु बॉलीवुड में एंट्री कर चुका है।

 

ये भी पढ़ें
खूबसूरती में मां Bhagyashree से जरा भी कम नहीं 26 साल की बेटी Avantika Dasani, इस वेब सीरिज से किया डेब्यू

करण सिंह ग्रोवर को इस अभिनेत्री ने भरी महफिल में मारा था थप्पड़, आज बिपाशा बसु के साथ जी रहे हसीन जिंदगी

जब Bhagyashree को पकड़ कर Kiss करने वाला था ये सुपरस्टार! एक्ट्रेस की हालत हो गई थी खराब

बेटे को सेहरा बांधते तो बहू को लाड करते दिखी Tina Ambani, फेरे-वरमाला की रस्मों की सामने आई PHOTOS

पिचके गाल और फीका पड़ा चेहरा, 80 के दशक की इस हीरोइन को पहचानना हुआ मुश्किल, खुद कर बैठी थी करियर चौपट

Raveena Tandon से भी ज्यादा खूबसूरत है उनकी 16 साल की बेटी Rasha, 18 साल पहले एक्ट्रेस ने इनसे की थी शादी

Taimur को भाई के कंधे पर बैठा देख रो पड़ा Kareena Kapoor का छोटा बेटा, एक फ्रेम में दिखे Saif के चारों बच्चे

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Recommended image2
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Recommended image3
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
Recommended image4
Grammy Awards 2026: इन स्टार्स ने जीते सबसे बड़े अवॉर्ड, पूरी लिस्ट देखिए
Recommended image5
Rohit Shetty से पहले 5 बार गोलीबारी से थर्राया बॉलीवुड, सनी देओल के चाचा की तो जान ही ले ली
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved