- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- नजरें झुकाए और चेहरा छुपाए करीना कपूर पहुंची अक्षय कुमार के घर, साथ में ऐसी हालत में दिखे पति सैफ अली खान
नजरें झुकाए और चेहरा छुपाए करीना कपूर पहुंची अक्षय कुमार के घर, साथ में ऐसी हालत में दिखे पति सैफ अली खान
मुंबई. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया का दो दिन पहले यानी 8 सितंबर को निधन हो गया था। वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और उन्हें आनान-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। इन दिनों अक्षय बेहद दुखद दौर से गुजर रहे हैं। उनसे मिलने बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स भी पहुंच रहे हैं। हाल में करीना कपूर (Kareena Kapoor) पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ अक्षय के घर के बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान करीना फोटोग्राफर्स से बचती नजर आई। उनकी नजरें झुकी थी और उन्होंने हाथ से चेहरा भी छुपाने की कोशिश की। वहीं, सैफ बढ़ी दाढ़ी और सफेद कुर्ता पजामा में स्पॉट हुए। इनके अलावा और भी कई सेलेब्स शोक मनाने अक्षय के घर पहुंचे। नीचे देखे कौन-कौन सेलेब्स अक्षय कुमार के घर संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे...

बता दें कि करीना-सैफ के अलावा अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, अजय देवगन, कियारा अडवाणी, करन जौहर, अब्बास-मस्तान सहित अन्य सेलेब्स अक्षय कुमार के घर शोक जताने पहुंचे थे।
सामने आई करीना कपूर की फोटो में देखा जा सकता है कि वे कैमरामैन को देखते ही अपना चेहरा यहां-वहां घूमा रही है। इस दौरान उन्होंने सेफ्टी के लिए मास्क भी पहन रखा था।
अजय देवगन भी दोस्त अक्षय कुमार के घर संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे। बता दें कि जैसे ही अजय को अक्षय की मां के निधन की खबर मिली उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शोक जताया था।
अर्जुन कपूर भी अक्षय कुमार के घर के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान उनके बाल बिखरे थे और उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहन रखा था।
अर्जुन कपूर ही नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा भी अक्षय कुमार के घर के बाहर नजर आई। मलाइका इस दौरान बिना मेकअप थी और उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
करन जौहर चेहरे पर मास्क लगाए और बड़ा सा गॉगल पहने अक्षय के घर पहुंचे। बता दें कि करन के धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले बनी फिल्म शेरशाह को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला।
फिल्म लक्ष्मी में अक्षय कुमार के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाली कियारा अडवाणी भी इस दौरान नजर आई। कियारा काफी उदास नजर आ रही थी।
डायरेक्टर अब्बास-मस्तान की जोड़ी भी अक्षय कुमार के घर शोक व्यक्त करने पहुंची। बता दें कि इसी डायरेक्टर जोड़ी ने अक्षय को फिल्म खिलाड़ी में चांस दिया था, जो सुपरहिट साबित हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।