- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बनठन कर दिवाली पार्टी में पहुंची मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर की बोल्डनेस देख सभी शॉक्ड, PHOTOS
बनठन कर दिवाली पार्टी में पहुंची मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर की बोल्डनेस देख सभी शॉक्ड, PHOTOS
एंटरटेनमेंट डेस्क. बेटे को जन्म देने के बाद सोनम कपूर (Sonam Kapoor) पहली बार घर से बाहर नजर आई। उन्होंने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ मिलकर अपने बांद्रा वाले नए घर में दिवाली के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी दी। इस मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में नजर आए। हालांकि, पार्टी में सबकी नजर मलाइका अरोड़ा पर टिकी गई। मलाइका दिवाली बैश में बनठन कर पहुंची थी। उन्होंने बेहद स्टाइलिश आउटफिट कैरी कर रखा था। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ कोजी होकर कैमरामैन को जमकर पोज दिए। वहीं, दिवाली बैश में पहुंची भूमि पेडनेकर की बोल्डनेस देख सभी के होश उड़ गए। नीचे देखें सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में कौन-कौन पहुंचा...

दिवाली और बेटा होने की खुशी में सोनम कपूर ने अपने घर पर एक लैविश पार्टी दी। इस पार्टी में अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, आदित्य रॉय कपूर, भूमि पेडनेकर, संजय कपूर, शनाया कपूर, वरुण धवन, नताशा दलाल सहित कई सेलेब्स पहुंचे।
दिवाली पार्टी में सोनम कपूर ढेर सारी ज्वैलरी पहने नजर आई। उन्होंने मोतियों से बना हैवी मांग टीका कैरी कर रखा था। वहीं, जाह्नवी कपूर चमकदार लहंगा पहने नजर आई।
नरगिस फखरी भी इस मौके पर लहंगा में नजर आई। वहीं, दूसरी ओर वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल के साथ पहुंचे थे।
शनाया कपूर इस मौके पर मां महीप कपूर के साथ पोज दिए। शनाया इस दौरान हरे रंग के चमकीले लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
अनन्या पांडे भी दिवाली पार्टी में हरे रंग का बैकलेस लहंगा पहने पहुंची थी। वहीं, आदित्य रॉय कपूर सफेद पजामा कुर्ता में नजर आए।
भतीजी की दिवाली पार्टी में संजय कपूर काले रंग के सूट में बेटे जहान के साथ पोज देते नजर आए। वहीं, अंशुला कपूर इस मौके पर लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी।
राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ सोनम की दिवाली पार्टी में पहुंचे। वहीं, रकुल प्रीत सिंह ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के पोज देती नजर आईं।
प्रिंटेड लहंगा पहन एकता कपूर भी सोनम की दिवाली पार्टी में पहुंची। वहीं, कृति सेनन रानी कलर की साड़ी में स्पॉट हुईं।
अनिल कपूर बेटी की दिवाली पार्टी में काले का रंग सूट पहने पहुंचे। वहीं उनके दामाद आनंद आहूजा और करन बुलानी भी इस मौके पर नजर आए।
अनिल कपूर दामाद आनंद आहूजा और करन बुलानी ने दिवाली के मौके पर फोटोग्राफर्स को मिठाई बांटी। उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं।
Box Office Report:कहीं कंतारा के आगे ढेर न हो जाए थैंक गॉड-राम सेतु, FLOP अक्षय-अजय फिर खतरे में
1 HIT को तरस रहे 450 Cr का घाटा करने वाले FLOP अक्षय कुमार का क्या काम आएगा BOX OFFICE पर ये पैंतरा?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।