MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कोई कंडक्टर तो कोई कचरा उठाने का करता था काम, यह है 6 फेमस खिलाड़ियों का पुराना प्रोफेशन

कोई कंडक्टर तो कोई कचरा उठाने का करता था काम, यह है 6 फेमस खिलाड़ियों का पुराना प्रोफेशन

स्पोर्ट्स डेस्क : खिलाड़ी की जिंदगी बहुत संघर्ष और मेहनत से बनी होती है। क्रिकेटर बनने के लिए ना सिर्फ उन्हें दिन रात मेहनत करनी पड़ती है, बल्कि कई बार अपने घर की परिस्थिति और घरवालों से भी लड़कर अपने प्लेयर बनने का सपना पूरा करना पड़ता है। कई खिलाड़ी तो ऐसे हैं जिन्होंने अपने फर्स्ट प्रोफेशन में क्रिकेट को नहीं बल्कि अन्य चीजों को चुना, क्योंकि उनके घर की हालत ठीक नहीं थी। चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे 6 खिलाड़ियों के बारे में जो आज भले ही फेमस क्रिकेटर हैं और करोड़ों की कमाई करते हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब किसी को टिकट कलेक्टर तो किसी को कचरा उठाने तक का काम करना पड़ता था...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 23 2022, 09:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

क्रिस गेल
कैरिबियन खिलाड़ी और यूनिवर्सल बॉस के नाम के मशहूर क्रिस गेल अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से विरोधी टीम की हालत खराब कर देते हैं। लेकिन एक समय उनकी हालत ऐसी थी कि उन्हें पेट भरने के लिए कचरे से कबाड़ बिनना पड़ता था। उनकी मां सड़क किनारे मूंगफली बेचा करती थी और कई बार तो परिवार को भूखा ही सोना पड़ता था। पेट भरने के लिए कई बार उन्हें चोरी भी करनी पड़ी थी। लेकिन आज ये खिलाड़ी अपने खेल के दम पर करोड़ों का मालिक है।

26

एमएस धोनी
दुनिया सबसे सफल कप्तान रहे एमएस धोनी कभी अपनी घर की स्थिति को देखते हुए खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग में टीटीई टिकिट क्लेक्टर का काम करते थे। रेलवे की ओर से खेलते हुए ही उनकी मेहनत उन्हें भारतीय टीम में ले आई।

36

एबी डिविलियर्स
एबी डिविलियर्स राष्ट्रीय U19 बैडमिंटन चैंपियन थे, उन्हें साउथ अफ्रीकी राष्ट्रीय हॉकी और सॉकर टीमों में शॉर्टलिस्ट किया गया था। लेकिन उनकी किस्तम और मेहनत ने उन्हें क्रिकेट का मिस्टर 360 डिग्री बना दिया।

46

मिशेल जॉनसन
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन पहले एक ट्रक ड्राइवर थे। ट्रक चलाने के दौरान ही जॉनसन ने अपनी प्रैक्टिस जारी रखी और उन्होंने अंततः उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बना लिया। उन्होंने अपनी टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 590 विकेट लिए है। वहीं आईपीएल के 54 मैचों में उनके नाम 61 विकेट है।

56

शेल्डन कॉटरेल
अपनी गेंद से बल्लेबाज को आउट करके सैल्यूट मारने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल क्रिकेटर बनने से पहले जमैका रक्षा सैनिक थे।
 

66

युजवेंद्र चहल
अपनी फिरकी गेंद से बड़े से बड़े बल्लेबाज को चलता करने वाले भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने क्रिकेट खेलने से पहले शतरंज खेला और युवा स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। 

ये भी देखें : IPL 2022, SRH vs PBKS: इस घातक खिलाड़ी ने फेंकी ऐसी गेंद की चित हो गया पंजाब का कप्तान, रोकना पड़ा मैच

IPL 2022 SRH Vs PBKS: आखिरी लीग मैच में लिविंगस्टन ने लूट ली महफिल, नाबाद 49 रन की बदौलत पंजाब की जीत

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
आईपीएल
एम एस धोनी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, ZIM vs SL T20 World Cup Result: कल का मैच कौन जीता? जिम्बाब्बे बनाम श्रीलंका
Recommended image2
ZIM vs SL: ऑस्ट्रेलिया के बाद जिम्बाब्बे ने लगा दी श्रीलंका की 'लंका', T20 वर्ल्ड कप में SHOCKING उलटफेर
Recommended image3
पाक क्रिकेटर ने की दूसरी शादी, नाराज पूर्व पत्नी ने लीक कर दिया खतरनाक प्राइवेट चैट
Recommended image4
T20 World Cup: सुपर 8 से पहले टीम इंडिया को है ये 3 सबसे बड़ी टेंशन
Recommended image5
Abhishek Sharma: T20 वर्ल्ड कप में 3 बार 'ज़ीरो', इस शर्मनाक रिकॉर्ड में शामिल है एक और भारतीय
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved