MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Mithali Raj Birthday: 39 साल की उम्र में भी सिंगल है ये महिला खिलाड़ी, इसे मानती है अपना पहला प्यार

Mithali Raj Birthday: 39 साल की उम्र में भी सिंगल है ये महिला खिलाड़ी, इसे मानती है अपना पहला प्यार

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्‍गज खिलाड़ी मिताली राज (Mithali Raj Birthday) 3 दिसंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। 1982 को राजस्‍थान के जोधपुर में जन्‍म लेने वाली मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट का वो चमकता सितारा है, जिसने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने वनडे डेब्यू किया और तब से लेकर आज तक वह कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। अपने खेल के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है। आइए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं, उनकी लाइफ के कुछ अनसुने किस्से...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 03 2021, 09:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

मिताली राज का जन्म 3 दिसंबर 1982 को जोधपुर में हुआ था। तमिल परिवार में जन्म लेने वाली मिताली के घर में मम्मी-पापा और उनका एक बड़ा भाई है। बचपन में मिताली राज बेहद ही शर्मिली और प्यारी सी थी, उनको देखकर किसी ने नहीं सोचा था कि वह भारतीय क्रिकेट में महिलाओं का इतना नाम करेंगी और उन्हें लेडी सचिन के नाम से जाना जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

भारतीय ऑलराउंडर मिताली राज ने महज 16 साल की उम्र में साल 1999 में डेब्यू किया और 39 साल की उम्र में भी वह शानदार क्रिकेट खेलती हैं। उन्होंने इस अपने पहले मैच में ही 114 रनों की आतिशी पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने 2000, 2005, 2009, 2013 और 2017 महिला क्रिकेट विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

38

मिताली राज को लेकर लोगों के मन में ये सवाल जरूर रहता है, कि 39 साल की उम्र में भी वह सिंगल क्यों हैं? तो आपको बता दें कि मिताली राज किसी को डेट नहीं कर रही हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक मिताली राज का पहले 1 रिलेशन जरूर था, लेकिन दोनों की बात आगे नहीं बढ़ पाई।

48

एक बार जब मीडिया ने उनकी शादी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि जब बहुत छोटी थी तो मुझे शादी करना का बहुत मन था, लेकिन अब मैं जब शादीशुदा लोगों को देखती हूं तो मेरा शादी करने का मन नहीं होता। लगता है कि सिंगल रहना ही बेहतर है।

58

मिताली अपना पहला प्यार डांस को मनाती हैं। बचपन में मिताली का सपना क्रिकेटर नहीं बल्कि क्लासिकल डांसर बनने का था। उन्होंने बहुत कम उम्र में भरतनाट्यम सीखना भी शुरू कर दिया था। 10 साल की उम्र तक उन्होंने डांस सीखा, लेकिन उनके पिता को लगता था कि मिताली क्रिकेट में बेहतर कर सकती हैं। इसके बाद मिताली अपने भाई के साथ क्रिकेट खेलने जाने लगी।

68

मिताली के सपनों को साकार करने के लिए उनके माता-पिता ने बड़ा रोल निभाया। उनकी मां ने अपनी नौकरी तक छोड़ दी ताकि बेटी की प्रैक्टिस में कोई कमी ना आए। बेटी ने भी अपने पेरेंट्स के संघर्ष को जाया नहीं जाने दिया और वर्ल्ड क्रिकेट में अपना नाम रोशन किया।

78

मिताली राज के अबतक के क्रिकेट करियर की बात की जाए, तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 321 मैच खेले हैं, जो किसी भी फॉर्मेट में किसी भी खिलाड़ी की ओर से खेले गए सबसे ज्‍यादा मैच हैं। हालांकि, 2019 में उन्होंने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके नाम 12 टेस्ट मैच में 699 रन, 220 वनडे में 7391 और 89 टी20 मैच में 2364 रन है।

88

मिताली राज को अपने शानदार खेल के चलते इस साल देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न से सम्मानित किया। वह देश की 5वीं क्रिकेटर और पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्हें ये सम्मान दिया गया है। इससे पहले उन्हें 2003 में अर्जुन पुरस्कार, 2015 में पद्मश्री और 2017 में वोग स्पोट्सपर्सन ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला था।

ये भी पढे़ं- India vs New Zealand, 2nd Test: क्या कीवियों को हराकर इतिहास रचेगा भारत, टीम में होगी कप्तान कोहली की वापसी

World Athletics Awards 2021: 5 साल की उम्र से दौड़ना किया शुरू, पीटी ऊषा से प्रेरित होकर आज बनीं वूमन ऑफ द ईयर

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
5th T20 • IND vs WI
Live
INDIND
(4.2 ov)67/3
WIWI
-
WI chose to bowl.
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mumbai Indians Head Coach: महेला जयवर्धने की जगह कौन? रेस में 5 दिग्गज, 2 ऑस्ट्रेलियाई भी शामिल
Recommended image2
Hong Kong Sixes 2026: भुवी की जगह अब क्रुणाल पांड्या होंगे कप्तान, कुलवंत की एंट्री
Recommended image3
IND vs WI 5th T20: बारिश के चलते टॉस में देरी, जानें कितने बजे तक शुरू नहीं हुआ तो रद्द हो जाएगा मैच
Recommended image4
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: 1 रुपए खर्च किए बिना कैसे देखें फाइनल मुकाबला? जान लें सिंपल जुगाड़
Recommended image5
IND vs WI 5th T20 Playing 11: अर्शदीप बाहर, 2 'खतरनाक' बॉलर्स की एंट्री! बदल गई टीम इंडिया की प्लेइंग-XI
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved