MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Karnataka Global Connect
Rohini Murder
Yasin Malik News
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Virat Kohli Birthday: मां सरोज से लेकर बहन भावना तक ऐसा है विराट का खुशहाल परिवार, आज भी है इस इंसान की कमी

Virat Kohli Birthday: मां सरोज से लेकर बहन भावना तक ऐसा है विराट का खुशहाल परिवार, आज भी है इस इंसान की कमी

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन (Virat Kohli Birthday) मना रहे हैं। इस समय विराट कोहली अपनी टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए यूएई में है। जहां पर उनके साथ उनकी बीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (anushka sharma) और बेटी वामिका (Vamika) मौजूद है। विराट के साथ अक्सर उनकी बीवी और बच्ची को देखा जाता है, लेकिन जब बात कोहली की फैमिली की होती है तो कम ही लोग उनकी मां, बहन भाई, और भांजे-भांजियों को जानते हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन पर हम आपको मिलवाते हैं, विराट कोहली की हैप्पी फैमिली से और बताते हैं, उनके परिवार में अनुष्का और वामिका के अलावा और कौन-कौन से सदस्य मौजूद हैं...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 05 2021, 09:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

पिता अपने बेटे को आसमान की बुलंदियों पर पहुंचता नहीं देख पाए, क्योंकि 2006 में जब विराट महज 18 साल के थे, तो ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके पापा की मौत हो गई। हालांकि, पिता के सिखाए गए सिद्धांतों पर चलते हुए विराट ने अगले दिन ही कर्नाटक के खिलाफ दिल्ली के लिए 90 रनों की पारी खेली। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने इसे अपने पिता को डेडीकेट किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली के एक पंजाबी खत्री परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रेम कोहली (prem kohli) और मां सरोज कोहली (saroj kohli) है। वह अपने परेंट्स के सबसे छोटे बेटे हैं। विराट को प्यार से सब चीकू बुलाते हैं। वह बचपन में एक गोल-मटोल बच्चे थे।

38

विराट कोहली के पिता प्रेम कोहली पेशे से एक आपराधिक वकील थे और अपने बेटे के क्रिकेट कौशल को पहनाने में उन्होंने सबसे बड़ा रोल निभाया। जब विराट 3 साल के थे, तो अपने पिता को गेंदबाजी करने के लिए कहते। तभी उन्होंने अपने बेटे के लिए उज्ज्वल भविष्य देखा। इसके बाद जब विराट 9 साल के हुए, तब उन्होंने विराट को वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाया। 

48

विराट की मां सरोज कोहली एक हाउस वाइफ है और घर-बच्चों की देखभाल करती हैं। प्रेम कोहली की मौत के बाद विराट का परिवार आर्थिक तंगी में डूब गया। सरोज ने ना केवल अपने बच्चों की सही परवरिश दी, बल्कि उनके हमेशा मोटिवेट किया। विराट अपनी मां को अपना सबसे बड़ा मोटिवेटर मानते हैं।

58

प्रेम और सरोज के 3 बच्चों में सबसे बड़ी उनकी बेटी भावना कोहली (bhavana kohli) हैं। भावना ने संजय ढींगरा नामक एक बिजनेस मैन से शादी की और उनके 2 बच्चे, महक और आयुष हैं, जो अपने मामू विराट के काफी करीब हैं। दोनों बच्चे अक्सर विराट के सोशल मीडिया हैंडल पर भी नजर आते हैं।

68

विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली (vikas kohli) हमेशा एक आइडियल बड़े भाई के रूप में उनके साथ रहे हैं। विकास की शादी चेतना से हुई है और उनका एक बेटा है जिसका नाम आरव कोहली है। विराट और उनके भतीजे आरव को कई बार एक साथ देखा जाता है। आईपीएल के दौरान कई बार विकास और उनके परिवार को आरसीबी टीम का सपोर्ट करते भी देखा गया है। 

78

विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा को कौन नहीं जानता। वह मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं। दोनों ने 2013 में डेटिंग शुरू की और 11 दिसंबर 2017 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। प्यार से उनके फैंस उन्हें विरुष्का कहते हैं।
 

88

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसी साल 11 जनवरी 2021 को एक बेटी के पेरेंट्स बनें। उनकी बेटी का नाम वामिका है। विराट इस समय अपनी बेटी के साथ यूएई में ही है। जहां, अक्सर उन्हें अपनी बीवी-बच्ची के साथ देखा जाता है, लेकिन वामिका का फेस आजतक किसी फैन ने सोशल मीडिया पर नहीं देखा है।

ये भी पढे़ं- Virat Kohli Birthday: बेटी संग पहली बार जन्मदिन मना रहे कप्तान कोहली, 10 महीनों में ऐसे बदली विरुष्का की लाइफ

T20 World Cup 2021 IND vs SCO: पहली बार आईसीसी के किसी बड़े टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगे भारत-स्कॉटलैंड

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
T20 वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
न्यूजीलैंड दौरे से पहले ही इन 2 क्रिकेटर्स का टूटा सपना, टेस्ट टीम में जगह की उम्मीदों को लगा झटका
Recommended image2
England vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले बड़ा ट्विस्ट, इंग्लैंड ने किसे दिखाया बाहर का रास्ता?
Recommended image3
BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के भविष्य और WC2027 प्लानिंग को लेकर ये होंगे 5 बड़े एजेंडे
Recommended image4
एमएस धोनी और ऋषभ पंत का याराना, लेट नाइट पार्टी में साथ नजर आए क्रिकेटर्स
Recommended image5
MS Dhoni को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट! Madras High Court ने फाइव-स्टार होटल में गवाही पर लगाई रोक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved