MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • देखें बीवी के साथ हार्दिक पांड्या की रोमांटिक तस्वीरें, यूजर ने दे डाली बड़ी सलाह

देखें बीवी के साथ हार्दिक पांड्या की रोमांटिक तस्वीरें, यूजर ने दे डाली बड़ी सलाह

स्पोर्ट्स डेस्क : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup 2022) अब अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच गया है। सेमीफाइनल का पहला मुकाबला 9 नवंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुआ। जिसमें पाकिस्तान ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 10 नवंबर यानी कि आज दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपने बीवी बच्चे संग चिल करते नजर आए। जिसकी तस्वीर हाल ही में उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक (Natasa stankovic) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। आइए आपको भी दिखाते हैं, कि किस तरह हार्दिक मैच से पहले रिलैक्स नजर आए।

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Nov 10 2022, 10:42 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी बीवियां भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उन्हीं में से एक है भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा स्टेनकोविक, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी और फैमिली की तस्वीर शेयर करती रहती हैं।

27

इस बीच नताशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत बनाम इंग्लैंड मैच से 1 दिन पहले अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें हार्दिक अपने परिवार के साथ एडिलेड के बॉटनिकल गार्डन में घूमने गए थे। इन फोटोज में नताशा, उनका बेटा अगस्त्य पांड्या और हार्दिक पांड्या एक साथ मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

37

हार्दिक पांड्या की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। इस तस्वीर में ही देख लीजिए बगीचे में कैमरे के लिए पोज करती नताशा कितनी स्टाइलिस्ट लग रही हैं। उन्होंने वाइट लूज पैंट के साथ ओपन शर्ट कैरी की हुई है।
 

47

अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए हार्दिक पांड्या अपनी वाइफ नताशा स्टेनकोविक के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

57

इन फोटो पर यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'यह सब मैं कर लेता हूं भाई आप सेमीफाइनल पर ध्यान दे दो।' तो वह एक अन्य ने लिखा कि 'भाई भगवान के वास्ते ग्राउंड में थोड़ी देर प्रैक्टिस कर लो।'

67

अपनी फैमिली की फोटो के अलावा नताशा ने अपनी फोटोग्राफी स्किल्स को दिखाते हुए कुछ नेचर की फोटो भी क्लिक की है, जो पास काफी पसंद की जा रही है। इन तस्वीरों को अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

77

दूसरी ओर भारत के मैच की बात की जाए तो 10 नवंबर गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी है। जिसमें भारत ने दो बार जीत दर्ज की जबकि इंग्लैंड को केवल एक बार जीत मिली है। ऐसे में भारत से एक और जीत की उम्मीद लगाई जा रही है, ताकि वह फाइनल में प्रवेश कर पाकिस्तान का सामना करें। फाइनल मैच 13 नवंबर 2022 को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: India V/S England: क्या 1983 का इतिहास दोहरा पाएगा भारत? इस बार अंग्रेजों की सेना से टक्कर बेहद मुश्किल...

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
हार्दिक पांड्या

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रणजी में मो. शमी ने कर दिया धुंआ-धुंआ, अगरकर अब कैसे करेंगे नजरअंदाज
Recommended image2
रिंकू सिंह-तिलक वर्मा की वजह से क्यों शर्मिंदा है पाकिस्तान, पाक क्रिकेटर बासित अली ने दिया गजब का तर्क
Recommended image3
जिम्बाब्वे से आयरलैंड के जीतने की दुआ क्यों कर रहे ऑस्ट्रेलियाई! कंगारुओं की हालत खराब
Recommended image4
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL vs AUS: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया
Recommended image5
Ishan Kishan GF Aditi Hundia: 8 PHOTO में देखें ईशान किशन की GF अदिति हुंडिया का ग्लैमरस अंदाज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved