MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • लॉकडाउन में घर ले आए है बहुत सारे फल, तो नवरात्र के 9 दिन इस तरह रखें ताजा

लॉकडाउन में घर ले आए है बहुत सारे फल, तो नवरात्र के 9 दिन इस तरह रखें ताजा

फूड डेस्क : पिछले साल की तरह इस साल भी चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2021) लॉकडाउन के बीच पड़ी है। ऐसे में कई सारी चीजें मिलना मुश्किल हो रहा है। जो लोग नवरात्र में 9 दिन फालाहार लेते हैं, उनके लिए इस समय फल मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अगर आप इकठ्ठे फल लेकर आए है, तो इन्हें कई दिनों तक ताजा रख सकते हैं। लोगों का सवाल होता है, कि गर्मी के दिनों में फल लंबे समय तक फ्रिज में रखने पर भी खराब हो जाते हैं और हमें न चाहते हुए भी उन्हें फेंकना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर फलों को सही तापमान पर स्टोर किया जाए तो ये 26 हफ्तों तक फ्रेश रह सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते है इन्हें ताजा (fruit storage) रखने के कुछ टिप्स।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 15 2021, 03:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

केला
केला हर मौसम में मिलने वाला फल है। यह सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है। माता रानी को भी इसका भोग लगाया जाता है। इसे 8-10 दिन तक फ्रेश रखने के लिए इसके डंढल को प्लास्टिक से रैप करके टांग दें, इससे केले जल्दी नहीं पकेंगे। याद रहे कि, आप हमेशा पीले रंग के केले खरीदें।
 

27

फ्रिज में एक साथ रखें ये फल
सेब, संतरे, आलूबुखारा इन फलों को आप एक फ्रूट बाउल के साथ फ्रिज में रख सकते हैं। इसे स्टोर करने के लिए फ्रीज का तापमान -1 से +2 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। इस तरह इन फल को फ्रिज में 10 से 12 सप्ताह के लिए ताजा रखा जा सकता है।

37

कटे हुए फल फ्रिज में न रखें
कोशिश करें कि फलों को लंबे समय के लिए कटा हुआ नहीं रखें। लेकिन, कभी-कभी ऐसा हो ही जाता है कि आपको सेब या अन्य फल काटकर रखना पड़ता है। ऐसे में आप सेब के ऊपर एप्‍पल साइडर वेनिगर की बूंदे डाल दें और फिर इसे कंटेनर में रख दें। यदि आपको एप्पल साइड वेनिगर नहीं मिला रहा है तो किसी अन्य सिरके या नींबू के रस का भी उपयोग कर सकते हैं।

47

बेरी 
रस भरे फल जैसे स्ट्राबेरी, रसभरी या जामुन को स्टोर करने से पहले आप इन्हें गुनगुने पानी से धोकर पोछ लें। सूख जाने पर इन्हें फ्रिज में स्टोर करें। इससे ये कई सप्ताह तक चल सकते हैं।

57

पपीता
अक्सर पपीता काटकर फ्रिज में रखना पड़ता है। ऐसे में इसे फ्रेश रखने के लिए एक साफ रैपिंग शीट से रैप कर इसकी प्लेट को फ्रिज में रखें। इससे पपीता बहुत दिन तक ताजा बना रहेगा।

67

तरबूज
तरबूज को फ्रिज में रखना बड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि ये बहुत जगह लेता है। ऐसे में इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर प्‍लास्‍टिक की पॉलीथीन से रेप करके ही फ्रिज में रखें।

77

अंगूर 
गर्मी के दिनों में काले और हरे अंगूर बहुत मिलते हैं। इसे लंबे समय तक ताजा रखने के लिए इसे बिना धोए, ढंडल के साथ ही फ्रिज में रखें। अंगूर को हमेशा पॉलीथिन में डालकर फ्रिज में रखें, इससे ये ज्यादा समय तक ताजा रह सकें। याद रहे कि खाने से पहले इसे धोकर ही खाएं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Cauliflower Recipes: गोभी की एक ही डिश खाकर हो गए हैं बोर, बनाएं 5 मजेदार डिशेस, सब पूछेंगे रेसिपी
Recommended image2
Mahashivratri Bhog Recipe: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बनाएं ये 6 ट्रेडिशनल भोग
Recommended image3
Valentine’s Day Dinner Recipes: कैंडल लाइट डिनर को बनाएं खास, ट्राई करें ये 5 वैलेंटाइन स्पेशल डिश
Recommended image4
Valentine’s Day Cake: मुंह में मिठास, दिल में प्यार- पार्टनर के लिए घर पर बनाएं ये सिंपल केक डिजाइन
Recommended image5
Different Type of Cauliflower: सफेद, बैंगनी या नारंगी? किस रंग की गोभी है सेहत और स्वाद में नंबर 1
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved