- Home
- Lifestyle
- Food
- इस दिवाली बाजार के रबड़ वाले पनीर से खराब ना करें सेहत, 1 लीटर दूध से घर पर बनाएं रुई सा पनीर
इस दिवाली बाजार के रबड़ वाले पनीर से खराब ना करें सेहत, 1 लीटर दूध से घर पर बनाएं रुई सा पनीर
फूड डेस्क: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लोग तैयारियों में लग जाते हैं। घरों में अच्छे-अच्छे पकवान बनाने की प्लानिंग होने लगती है। मिठाइयों से लेकर तरह-तरह के नमकीन और खाने में भी कई तरह की वैराइटी बनती हैं। लेकिन त्योहार के सीजन में बाजार में मिलने वाली चीजों की शुद्धता की गारंटी कोई नहीं देता। इस दौरान नकली मावे और पनीर की खपत सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में आप अपनी सेहत के साथ बिलकुल भी खिलवाड़ मत कीजिएगा। बाजार से रबड़ जैसा पनीर लाने वजह आप घर पर ही रुई से भी सॉफ्ट पनीर बना सकते हैं। अक्सर लोगों का सवाल होता है कि घर पर पनीर बनाते समय वह ठीक से नहीं बनता। कभी खटाई डालने की वजह से वह खट्टा हो जाता है, तो कभी बाजार जैसा मलाईदार नहीं बनता, तो चलिए आज हम आपकी सारी परेशानी दूर कर देते हैं और आपको बताते है 1 लीटर दूध से कैसे आप सॉफ्ट पनीर बना सकते हैं।

इंडियन खाने में पनीर एक ऐसा सुपर फूड है, जिसका इस्तेमाल नाश्ते से लेकर खाने और मीठे तक में किया जाता है। दिवाली के समय भी पनीर के कई तरह के पकवान बनते हैं।

इस दिवाली अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करते हुए आप घर में रुई जैसा सॉफ्ट पनीर बना सकते हैं, वो भी सिर्फ 10 मिनट में।
इसके लिए सबसे पहले आपको 1 लीटर फुल क्रीम मिल्क यानी कि मलाई वाला दूध लेना पड़ेगा। इसके बाद इसे मीडियम आंच पर बड़े बर्तन में उबलने रख दें।
इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि ये उफनकर गिरे न। जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें थोड़ा नमक डाल दें और एक उबाल और आने दें।
इसके बाद इसमें सीधे नींबू का रस या विनेगर मिलाने की गलती कभी भी नहीं करना। दूध में खटाई डालने के लिए आप नींबू के रस में थोड़ा-सा पानी मिलाकर पतला कर लें।
अब इस रस को धीरे-धीरे करके दूध में डालते जाएं और चलाते जाएं। 4-5 मिनट में आप देखेंगे की दूध फटने लगा है।
इस स्टेज पर आप गैस बंद कर दें और एक सूती या मस्लिन कपड़ा एक बॉउल और फिर छननी के ऊपर फैलाकर रखें। इसमें फटा हुआ दूध डालकर अच्छी तरह छान लें।
इस प्रक्रिया के दौरान आप इसमें पालक का पेस्ट, अदरक-लहसुन या अपनी पसंद के मसाले डालकर फेलवर्ड पनीर भी बना सकते हैं।
अब दूध का पानी अलग हो जाएगा और पनीर अलग। पनीर के ऊपर किसी भारी चीज को रखकर सेट होने दें। वहीं, जो पानी बचा है उसे फेंके नहीं। इसका इस्तेमाल आप आटा गूंथने में या दाल पकना में कर सकते हैं। इसमें कई सारे पौष्टिक तत्व होते हैं।
सेट हुए पनीर का इस्तेमाल आप किसी भी सब्जी, पनीर टिक्का, पराठे या फिर रसगुल्ले बनाने में कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.