तो क्या आप भी आज तक गलत तरीके से बना रहे थे रोटी, ये है सबसे आसान और सही तरीका
फूड डेस्क: भारत में हर घर में रोटियां बड़े चाव से खाई जाती हैं। अगर नरम रोटियां हो तो एक के बाद एक कई रोटी लोग गटक जाते हैं। गेहूं के आटे की रोटियां बड़ी स्वादिष्ट होती है। लेकिन रोटी बनाना कोई आसान काम नहीं है। फूली रोटियां बनाना एक कला है, जिसमें अगर आप निपुण हो गए तो समझिये आपने गंगा पार कर ली, वो भी तैरकर। आज हम आपको रोटी बनाने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं। अगर इस तरीके से रोटियां बनाएंगे तो वो हमेशा फूली हुई बनेंगी... आटे की रोटियां बनाने के लिए आपको चाहिए... 1 कटोरी आटा 1/2 कटोरी पानी 1/4 कटोरी सुखा आटा
17

सबसे पहले एक बर्तन में आटा निकाल लें।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
अब इसमें पानी डालकर आटे को गूंध लें।
37
इसकी एक लोई लेकर उसे बेलन से बेल लें। रोटियां बेलते समय हाथ को फ्री छोड़ दें। इससे रोटियां गोल-गोल घूमेंगी।
47
अब इसपर सूखा आटा लगाएं और लगातार बेलते रहे।
57
अब इस रोटी को तवा पर डाल दें। इसे एक तरफ से तब तक सेंके जब तक दूसरी तरफ हलके बबल्स नजर ना आएं।
67
अब रोटी को पलट कर दूसरी तरफ से सेंकें। अब आंच को तेज कर दें और रोटी को फूला लें।
77
गर्म रोटियों को बर्तन में डालकर रख दें। इसे तुरंत ना ढंकें। वरना भाप से रोटी गीली हो जाएगी।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.
Latest Videos