MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Eid al-Adha 2022: बकरीद पर इस बार ट्राई करें स्टार्टर से लेकर मेनकोर्स में ये 7 रेसिपी

Eid al-Adha 2022: बकरीद पर इस बार ट्राई करें स्टार्टर से लेकर मेनकोर्स में ये 7 रेसिपी

फूड डेस्क : मुस्लिम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha 2022) यानी कि बकरीद इस बार 10 जुलाई को मनाया जाएगा। यह त्योहार मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है, क्योंकि हजरत इब्राहिम से जब उनकी सबसे अजीज चीज की कुर्बानी देने के लिए कहा गया था, तो उन्होंने अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया। लेकिन उसकी जगह बकरा आ गया था। तब से बकरीद पर बकरे की कुर्बानी दिए जाने की प्रथा है। कुर्बानी के बाद घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। घरों और बाजारों में बकरीद की तैयारी शुरू हो चुकी है। अगर इस बार आप ईद पर अपने घर में कुछ अलग से बनाना चाहते हैं तो इन 7 रेसिपीज (special dishes for bakra eid) को ट्राई कर सकते हैं...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 08 2022, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

मदुरै करी डोसा
इस बार बकरा ईद पर आप अपने गेस्ट को मदुरै करी डोसा ट्राई करवा सकते हैं। ये डोसा मटन से ही बनाया जाता है। जो तीन परतों में होता है- पहली परत सादा डोसा है, दूसरी परत अंडे के आमलेट से बनी है और ऊपर की परत में मटन कीमा डाला जाता है। ये ईद पर बनाने के लिए काफी यूनिक और टेस्टी रेसिपी है।

27

चिली मटन
मटन में आप कुछ तीखी बनाना चाहते हैं, तो इस बार केरल स्टाइल चिली मटन बना सकते हैं। ये एक सूखी मटन की रेसिपी है, जिसमें प्याज, अदरक, लहसुन, धनिया पाउडर और पारंपरिक मसालों के साथ मटन को पकाया जाता है। 

37

मटन वडाई
इस साल ईद की दावत में स्टार्टर के लिए आप मटन वडाई ट्राई कर सकते हैं। मटन वड़ा कीमा से बनाया जाता है। जिसमें मांस, बेसन, चना दाल और मसालों के साथ साउथ इंडियन टच दिया जाता है। 

47

पारसी मटन कटलेट 
नाश्ते के रूप में आप पारसी मटन कटलेट भी बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए मटन कीमा, आलू, हर्ब्स और मसाले डाले जाते हैं। मटन कटलेट ईद में डिनर पार्टियों में पकाने के लिए एकदम सही ऐपेटाइजर हैं। ये धनिये की चटनी के साथ बेहद लाजवाब लगता है।

57

राजस्थानी लाल मास 
मेन कोर्स में आज राजस्थान की एक तीखी मांस करी बना सकते हैं। इसमनें मटन को सरसों के तेल में पकाया जाता है और राजस्थानी कचरी मसाले और तीखी लाल मिर्च डाली जाती है और घंटों इसे हांडी में पकाया जाता है। 

67

अवधी मटन बिरयानी
बिरयानी के बिना तो ईद की दावत फीकी नजर आती है। ऐसे में इस बार आप अवधी मटन बिरयानी ट्राई कर सकते हैं। इस बिरयानी रेसिपी में रसीले, मैरीनेट किए हुए मटन को धीमी आंच पर मसालों में पकाया गया है और बासमती सुंगधित चावल इसमें स्वाद का तड़का लगाते है।

77

मटन खिचड़ा 
मटन खिचड़ा एक ट्रेडिशनल रेसिपी है। जिसमें बहुत सारे घी में मटन के टुकड़ों और साबुत गेहूं या दलिया को पकाया जाता है। यह एक पौष्टिक भोजन है।

ये भी पढ़ें- Hajj 2022: हज यात्रा के दौरान पहना जाता है ये “खास” कपड़ा, जानिए क्या कहते हैं इसे? निभाई जाती हैं ये रस्में भी

Hajj 2022: दिल्ली से उड़ेंगी फ्लाइट्स, कैसा होगा हज का टूर पैकेज, जानें सारे नियम और हज का महत्व

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Fish Price: 50 रुपए से भी कम की ये 5 मछलियां, स्वाद और सेहत में हैं बेमिसाल
Recommended image2
इस देश में सिर्फ 45 रुपये में मिलती है ब्रांडेड शराब की पूरी बोतल, जानें कहां है शराबियों का ये स्वर्ग
Recommended image3
Senior Citizen Diet: बुजुर्गों को रात में क्या खिलाएं? जानिए 5 बेस्ट लाइट डिनर
Recommended image4
Beetroot Recipes: बच्चे में नहीं होगी खून की कमी, बीटरूट से बनाएं 5 हेल्दी डिश जो बढ़ाएं हीमोग्लोबिन
Recommended image5
Chopper Coffee: चॉपर में मिनटों में बनाएं झाग वाली कॉफी, 5 स्टेप्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved