अपने खास स्वाद के लिए मशहूर हैं भारत की ये गलियां, जरूर चखें ये डिसेज
भोपाल: भारत अपने खानों की वैरायटी के लिए जाना जाता है। हर राज्य की कुछ डिशेज होती हैं, जो काफी मशहूर होती है। साथ ही हर शहर की कोई ख़ास गली अपनी पहचान किसी खास डिश के लिए मशहूर होती है। आज हम आपको भारत के इन्हीं खास गलियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने स्पेशल डिशेस के लिए मशहूर हैं...
16

बनारस:कचौड़ी गली- बनारस की कचौड़ी गली काफी मशहूर है। यहां नाश्ते में लोग गरमागरम कचौड़ी खाना पसंद करते हैं। पहले इस गली का नाम कूचा अजायब था लेकिन चूंकि यहां कचौड़ियों की कई दुकानें हैं, इसलिए इसका नाम कचौड़ी की गली रख दिया गया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
मुंबई : खाऊ गली- मुंबई की खाऊ गली का अपना एक ख़ास महत्व है। ये घाटकोपर में स्थित है। यहां आपको मुंबई का ऑथेंटिक पानी-पूड़ी, सैंडविच, गोलगप्पे, मसाला कोल्डड्रिंक, वडापाव, पावभाजी मिल जाएंगे। जैसा टेस्ट आपको यहां मिलेगा, वैसा आपको पूरे मुंबई में नहीं मिलेगा।
36
दिल्ली:पराठे वाली गली- इस गली से शायद कोई अनजान होगा। चांदनी चौक में स्थित इस गली में आपको जायकेदार पराठे की कई वैरायटी मिल जाएगी।
46
अहमदाबाद:भुक्कड़ गली- वैसे गुजरातियों के बारे में कहा जाता है कि वो हर डिश में चीनी मिला देते हैं। लेकिन जैसे ही आप अहमदाबाद के भुक्कड़ गली में पहुंचेंगे, आपकी गलतफहमी दूरहो जाएगी। यहां आपको स्पाइसी खाना और वो भी काफी कम दाम में मिल जाएगा।
56
इंदौर:सराफा बाजार- मध्य प्रदेश को भारत का फूड कैपिटल भी कहा जाता है। इंदौर में सराफा बाजार में दुकानें रात आठ से दो बजे तक खुली रहती हैं। यहां की हर डिश आपको अपनी तरफ आकर्षित करेगी। चाहे वो मालपुआ हो, रबड़ी या जलेबा।
66
जयपुर:चटोरी गली- बापू बाजार के पास स्थित चटोरी गली फूडीज के लिए काफी आकर्षक है। यहां आपको छोले-भटूरे से लेकर टिक्की-दही वड़े, कचौड़ी, गोलगप्पे और फालूदा मिल जाएगा। इन्हें टेस्ट किए बिना जयपुर ट्रिप अधूरा है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.
Latest Videos