- Home
- Lifestyle
- Food
- Holi Special: होली पर अचानक आ गए मेहमान तो 3 मिनट में बनाएं बाजार में 1200 रुपये में मिलने वाली ये बर्फी
Holi Special: होली पर अचानक आ गए मेहमान तो 3 मिनट में बनाएं बाजार में 1200 रुपये में मिलने वाली ये बर्फी
फूड डेस्क : होली (Holi 2021) का त्योहार बस कुछ ही दिन में आने वाला है। कोरोनाकाल में इस बार होली के रंग फीके न पड़े इसके लिए आप इसे और खास बना सकते हैं। अगर इस होली पर आप घर पर पार्टी का प्लान कर रहे हैं, तो बाहर से मिठाई लाने की वजह घर पर ही मिठाई बनाकर मेहमानों को खुश कर दें। आप सोच रहे होंगे की घर पर मिठाई बनाने में बहुत मेहनत और पैसे खर्च होंगे, तो आपको बता दें कि सिर्फ 3 मिनट के अंदर माइक्रोवेव में आप बाजर जैसी अखरोट की बर्फी बना सकते है वो भी मात्र 200 से 300 रुपए में। आइए आपको बताते हैं इंस्टेंट बर्फी की रेसिपी...

इस बार होली पर बोरिंग मिठाई की जगह ट्राय करें अखरोट की बर्फी, जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है। इसे बनाने के लिए आपको 1/2 कप अखरोट, 2 टेबलस्पून चीनी, 2 टेबलस्पून मिल्क पाउडर, 2 टेबलस्पून दूध,एक चुटकी जायफल पाउडर, 1 टीस्पून घी की आवश्यकता होती है।

सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ कटोरे में दूध, मिल्क पाउडर, जायफल पाउडर और चीनी डालकर मिक्स करें।
एक दूसरा माइक्रोवेव सेफ कटोरा लें और उसमें अखरोट और घी मिक्स करें। इसके बाद 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें। अखरोट के बड़े पीस ना लेकर आप छोटे पीस का इस्तेमाल करें।
अब दूध वाला मिश्रण इसमें डालकर मिक्स करें और 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें।
बच्चों को ड्राय फूट्स खिलाना बहुत मुश्किल होता है ऐसे में उन्हें ये बर्फी खिलाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा चॉकलेट या कोको पाउडर डाल सकते हैं। इससे बच्चे इसे बड़े ही चाव से खाएंगे।
बड़ों के लिए आप चाहें तो इसमें भांग मिलाकर एक अलग ट्विस्ट भी दे सकते हैं। इससे स्वाद और मस्ती दोनों में मजा दोगुना हो जाएगा।
दूसरी ओर ट्रे में घी लगाकर रखें और इसमें अखरोट के मिश्रण को माइक्रोवेव से निकालकर डालें दें
इस मिश्रण को 1 घंटे तक सेट होने के लिए रख दें। इसके बाद इसपर दूसरे नट्स डालकर गार्निश करें और मनचाहे पीस में काट लें।
तैयार है बजार में 1200 से 1500 रुपये किलो में मिलने वाली अखरोट की बर्फी। होली पर इसे बनाकर आप सभी को खुश कर दीजिए।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.