- Home
- Lifestyle
- Food
- बर्ड फ्लू फैलने पर चिकन-अंडा खाना कितना सुरक्षित? इस तरह खाएंगे तो छू भी नहीं पाएगा वायरस
बर्ड फ्लू फैलने पर चिकन-अंडा खाना कितना सुरक्षित? इस तरह खाएंगे तो छू भी नहीं पाएगा वायरस
फ़ूड डेस्क: दुनिया पिछले साल से ही कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। अब एक साल बाद जाकर इस वायरस का इलाज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कई देशों ने इसके वैक्सीन लोगों को देना शुरु कर दिया है। हालांकि, कोई भी अभी पूरी तरह से इसे लेकर आश्वस्त नहीं है। कोरोना का कहर अभी थमा भी नहीं था कि देश में बर्ड फ्लू का प्रकोप छा गया है। कई राज्यों में बर्ड फ्लू के कारण अलर्ट जारी कर दिया गया है। जब भी बर्ड फ्लू फैलता है, सबसे ज्यादा नुकसान चिकन और अंडा कारोबारियों को होता है। लोग चिकन अंडा खाना छोड़ देते हैं। बचाव के लिए ये सही भी है। लेकिन कई नॉन-वेज प्रेमियों के लिए ये काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपको वो तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप बर्ड फ्लू फैलने के बाद भी चिकन या अंडा सुरक्षित तरीके से खा सकते हैं।

भारत में अभी बर्ड फ्लू काफी फैला हुआ है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में एक के बाद एक कई पक्षियों की मौत हड़कंप मचा दिया। इन राज्यों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

केरल में बर्ड फ्लू को लेकर इमरजेंसी घोषित किया जा चुका है। वहीं एमपी में चिकन और अंडा क़ारोबारियों दुकान बंद करने को कहा गया है। जब बर्ड फ्लू फैलता है तो लोगों से नॉन वेज बंद करने की अपील की जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई इस समय इन्हें नहीं खाना चाहिए?
एक्सपर्ट्स के अनुसार बर्डफ्लू पक्षियों में ही पाया जाता है। संक्रमित पक्षी को अगर खा लिया जाए, तो ये वायरस इंसान में आ जाता है। इसके परिणाम काफी भयंकर होते हैं। इससे कई तरह की बीमारियां हो जाती है।
ना सिर्फ खाने से बल्कि संक्रमित पक्षी के इलाके से भी दूर रहना चाहिए। ये वायरस उनके थूक के साथ मल में भी होता है। ऐसे में जिस एरिया में पक्षी हैं, उसके पास नहीं जाना चाहिए वरना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
अब चलिए आपको बताते हैं कि बर्ड फ्लू फैलने पर चिकन अंडा खाना कितना सुरक्षित होता है? वैसे तो अगर इसे अवॉयड किया जाए तो बेस्ट है लेकिन अगर आपका चिकन या अंडा खाने का बहुत मन है तो कुछ बातों का ध्यान रखें।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, आप बर्ड फ्लू में अंडा या चिकन खा सकते हैं। आपको बस इन्हें बहुत अच्छे तरीके से पकाना है। बर्ड फ्लू में हाफ बॉयल्ड एग ना खाएं। इसे अच्छे से उबाल कर खाएं।
अगर चिकन बना रहे हैं तो उसे अच्छे से फ्राई करके खाएं। या तब तक पकाएं जब तक मांस हड्डी ना छोड़ दे। जब चिकन अच्छे से कूक हो जाएगा तब इसे खाना सबसे सुरक्षित होता है।
तो समझ गए ना कि बर्ड फ्लू फैलने पर भी आप अंडा और चिकन इस तरह अच्छे से कुक करके खा सकते हैं। क्यूंकि उतने टेम्परेचर पर ये वायरस मर जाता है और आपकी बॉडी में नहीं जा पाता।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.