बिना तवा-गैस के सेंके गर्मागर्म रोटियां, ओवन से फूल-फूलकर निकलेगी बाहर
फ़ूड डेस्क: भारत में लोगों के खाने में रोटी काफी पसंद करते हैं। गेंहू की रोटी लगभग हर घर में बनाई और खाई जाती है। आपने आजतक तवे पर ही रोटियां बनते देखी होंगी। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आखिर बिना तवे या गैस के ओवन में रोटियां कैसे बनाई जा सकती है? जी हां, कई बार अचानक गैस खत्म हो जाने पर लोग सब्जी या दाल तो ओवन में बना लेते हैं लेकिन रोटियां नहीं बना पाते। जबकि ये तरीका काफी आसान है। आप बड़ी आसानी से ओवन में रोटियां बना सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए... 3 कटोरी गेंहू का आटा50 ग्राम तेल1 चुटकी सोडानमक स्वादानुसारघी आवश्यकता अनुसार

ओवन में रोटी बनाने के लिए सबसे पहले गेंहू के आटे को छलनी से अच्छे से छान लें। इसके बाद आटे में नमक मिला दें।

अब इस आटे में तेल का मोयन डाल दें। मोयन से रोटियां काफी सॉफ्ट बनते हैं। साथ ही इसमें एक चुटकी सोडा डाल दें।
धीरे-धीरे थोड़ा-थोड़ा कर इस आटे में पानी मिलाएं और एक सॉफ्ट डो तैयार कर लें। आटा बेहद हार्ड नहीं होना चाहिए। आटे को सॉफ्ट रखें।
करीब आधे घंटे तक आटा गूंधने के बाद उसे रेस्ट करने दें। इसके बाद आटे की लोइयां बनाएं। तब तक ओवन को गर्म होने के लिए छोड़ दें।
अब आटे की लोइयों को थोड़ा मोटा करके बेल लें। एक साथ तीन से चार रोटियां बेलें और फिर उसे ओवन के स्टैंड पर डाल दें।
पांच मिनट बाद रोटियों को बाहर निकाल कर पलट दें। अब वापस से इन्हें स्टैंड पर रखें और ओवन ऑन कर दें। थोड़ी देर में ये ब्राउन हो जाएंगी।
जब रोटी दोनों तरह से सिंक जाएगी तो ये फूल जाएगी। अब इन्हें बाहर निकालें और इसपर घी या बटर लगा दें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.