MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • अब बार-बार नहीं होगी लहसुन छिलने और काटने की झंझट, इस तरह से सालभर कर सकते हैं इस्तेमाल

अब बार-बार नहीं होगी लहसुन छिलने और काटने की झंझट, इस तरह से सालभर कर सकते हैं इस्तेमाल

फूड डेस्क : लहसुन (garlic) एक ऐसा सुपर फूड है, जिसका इस्तेमाल खाने से लेकर औषधीय रूप में भी किया जाता है। किसी भी सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें ढेर सारा लहसुन डाला जाता है, लेकिन इसे छिलना और काटना बहुत बड़ा टास्क लगता है। इसलिए लोग इसे एक साथ छीलकर रख देते हैं, लेकिन इसे स्टोर करने को लेकर भी कई तरह की समस्याएं सामने आ जाती हैं। जैसे एक साथ बहुत सारा लहसुन छीलकर स्टोर करने से वो जल्दी गल जाता है या जल्दी ही सूख जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं लहसुन स्टोर करने की बेस्ट ट्रिक्स, जिसके जरिए आप एक साथ बहुत सारा लहसुन पूरे साल के लिए स्टोर कर सकते हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 06 2021, 01:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

आयुर्वेद में लहसुन को चमत्कारिक गुणों वाला बताया गया है, जिसके कई फायदे होते हैं। यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसके सेवन से शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। इसमें कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन बी1 पाया जाता हैं।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

लहसुन को स्टोर करने से पहले ये याद रखें कि ऐसा लहसुन बाजार से लेकर आए, जिसके कंद नर्म हो और स्किन सूखी हो। साथ ही इसमें अंकुर नहीं निकले होने चाहिए।

39

लहसुन को 1 साल तक स्टोर करने लिए आप सबसे पहले इसको छीलकर इसका पेस्ट बना लें। अब एक ट्रांसपेरेंट शीट में छोटी-छोटी गोलियों बनाकर इसे 1 दिन के लिए धूप में सूखा लें।

49

ऐसा करने से लहसुन ब्राउन रंग का हो जाएगा। इसके बाद आप इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें। सिर्फ 1 दिन की धूप में ही लहसुन का पेस्ट इतना सूख जाएगा कि आप उसे साल भर तक स्टोर करके रख सकती हैं। 

59

अगर आप कुछ समय के लिए ही लहसुन स्टोर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप लहसुन को अच्छे से चॉप कर लें। इसके बाद एक कढ़ाई में 1 चम्मच घी गर्म करें और उसके बाद लहसुन को इसमें डालें। 
 

69

याद रहे कि इसमें थोड़ा सा नमक भी डालना है। नमक एक प्रिजर्वेटिव का काम करता है जिससे आप इसे लगभग 1 महीने के लिए स्टोर कर सकती हैं। इसे हल्का सा पका के स्टोर करके रख दें।

79

अक्सर लोग लहसुन का पेस्ट बनाकर रख लेते हैं, लेकिन कुछ ही दिन में इसमें बदबू आने लगती है। ऐसे में अगर आप इसका पेस्ट ताजा रखना चाहते हैं, तो इस लहसुन के पेस्ट में दो बड़े चम्मच सरसों का तेल और 1 चम्मच नमक डालकर ही इसे स्टोर करें। ऐसा करने से ये महीनेभर से ज्यादा ताजा बना रहेगा।

89

आजकल लोग खाने में लहसुन का पाउडर (गार्लिक पाउडर) का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन ये पाउडर बाजार में बहुत महंगा मिलता है। आप इसे कम पैसों में घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आप लहसुन की कलियों को पूरी तरह से सुखा कर इसे मिक्सी में बारिक पीस लें और किसी एयरटाइट डिब्बे में रख पूरे साल के लिए इसे स्टोर कर लें।

99

वर्किंग वुमेन अक्सर वीकएंड पर लहसुन छीलकर रख लेती हैं और फिर उसे पूरे हफ्ते इस्तेमाल करती हैं। पूरे हफ्ते इस फ्रेश रखने के लिए लहसुन की कलियों को एक एयरटाइट जार में फ्रिज में रख दें। ध्यान रहे कि जार में किसी भी तरह की नमी नहीं होनी चाहिए।
 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(47.0 ov) 329 & 140/4
AUSAUS
429
Day 3
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सेब-अनार फेल! आ गया जामुनी आलू, 5 गुना तेजी से बढ़ाएगा खून
Recommended image2
Pizza Capital: क्या पिज्जा का भी कोई मायका है? जानिए इस शहर की खासियत
Recommended image3
Instant Noodles: भूख से हुआ था नूडल्स का जन्म, जानें इसे सबसे पहले किसने और क्यों बनाया?
Recommended image4
Dussehra Pujan Prasad: दशहरा पूजन प्रसाद, भगवान राम को चढ़ाएं 7 तरह के भोग
Recommended image5
बिना रातभर भिगोए कैसे बनाएं राजमा? जानें आसान रेसिपी और जरूरी टिप्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved