MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Kitchen Tips: रेगुलर रोटियों को छोड़ आज ही ट्राई करें ये 5 स्पेशल स्टफ कुल्चा, तंदूर नहीं तवे पर इस तरह बनाएं

Kitchen Tips: रेगुलर रोटियों को छोड़ आज ही ट्राई करें ये 5 स्पेशल स्टफ कुल्चा, तंदूर नहीं तवे पर इस तरह बनाएं

फूड डेस्क : रोटी (Chapati) भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है, जिसके बिना कोई भी मील पूरी नहीं होती है। कई बार रोज-रोज रोटी खाकर भी हम इससे ऊब जाते हैं और इसके विकल्प के तौर पर या तो पूरी बना लेते हैं या फिर पराठे। लेकिन क्यों ना आप इस बार रोटी की जगह घरवालों को कुल्चा (Stuffed Kulcha) बनाकर खिलाएं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसे बनाने के लिए तंदूर की जरूरत होती है, तो हम आपको बता दें कि अब आपको कुल्चा बनाने के लिए तंदूर की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे आप बड़ी आसानी से तवे पर भी बना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बिना तंदूर के 5 स्पेशल कुल्चे बनाने की रेसिपी...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 25 2021, 10:09 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

अगर आप घर पर कुल्चा बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने रेगुलर तवे की यह जरूरत पड़ेगी। बस इसके लिए जब आप तवे पर कुल्चा को डालें तो उसके एक साइड को पानी से हल्का सा गिला कर लें और उसी साइड से उसे तवे पर चिपका दें। ऐसा करने से रोटी तंदूर की तरह फूलने लगेगी। उसे दूसरी तरफ से सेंकने के लिए आप तवे को उल्टा करके सेंक लें। इससे आप बिना तंदूर के ही कुल्चा या तंदूरी रोटी बना सकते हैं।

27

आलू के पराठे तो ठंड के दिनों में आपने खूब खाए होंगे, लेकिन क्यों ना अब आलू का कुल्चा ट्राई किया जाए। जी हां, इसमें उबले आलू में खूब सारा मसाला डालकर इसे आटे में स्टफ किया जाता है और एक ओवल शेप का कुल्चा बेल कर इसे ऊपर दी गई विधि से बनाना होगा।

37

बाजार में जाकर अक्सर आपने अनियन कुल्चा खाया होगा, जो अमूमन 100 से 150 रुपये का मिलता है। लेकिन घर पर आप इसे बिना पैसा खर्च किए बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको प्याज के लच्छे काटने होंगे। इसमें मसाले जैसे- नमक, मिर्ची, हल्दी, धनिया, चाट मसाला, हरी धनिया, हरी मिर्च डालकर इसे आटे में स्टफ करके इसका कुल्चा आप आसानी से बना सकते हैं।

47

ग्रिल पनीर कुल्चा बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपके पास पनीर टिक्का या पनीर की कोई सब्जी बची हुई है तो उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पनीर टिक्का के छोटे-छोटे टुकड़े करके इसे आटे के अंदर स्टफ करके इसका कुल्चा बनाया जा सकता है। यदि पनीर की सब्जी आपके पास है तो उसे पहले अच्छे से सुखा लें और फिर से इससे कुल्चा बनाएं।

57

ग्रिल पनीर कुल्चा बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपके पास पनीर टिक्का या पनीर की कोई सब्जी बची हुई है तो उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पनीर टिक्का के छोटे-छोटे टुकड़े करके इसे आटे के अंदर स्टफ करके इसका कुल्चा बनाया जा सकता है। यदि पनीर की सब्जी आपके पास है तो उसे पहले अच्छे से सुखा लें और फिर से इससे कुल्चा बनाएं।

67

अगर आप कुलचों का हेल्दी वर्जन तलाश रहे है, तो बीटरूट कुल्चा आपके लिए परफेक्ट होगा। चुकंदर के कुलचे को बनाने के लिए चुकंदर को पहले अच्छे से कद्दूकस कर लें और इसमें अपने पसंद के मसाले डालकर आटे में स्टफ करके इसके कुलचे बना लें। यह कुल्चा, रायता, चटनी और आलू की सब्जी के साथ बहुत अच्छा लगता है।

77

कुल्चे का नाम लिया जाए और पंजाब के फेमस अमृतसरी कुल्चा का जिक्र ना हो, ऐसा भले कैसे हो सकता है। लेकिन अब इसे खाने के लिए आपको पंजाब जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप आसानी से इसे घर पर बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको प्याज, अदरक, हरी मिर्च, धनिया, अनारदाना, थोड़े से लेमन जूस की जरूरत पड़ेगी। इन सभी चीजों को उबले हुए आलू में मिलाएं और आटे में स्टफ करके इसके शानदार कुलचों का लुत्फ उठाएं।

ये भी पढ़ें- Kitchen Tips: इडली के बैटर में घंटों टाइम बर्बाद करने की टेंशन खत्म, इस तरह 15 मिनट में बनाएं सुपर हेल्दी डिश

Chirstmas 2021: इस तरह प्रेशर कुकर में बनाए क्रिसमस स्पेशल चॉकलेट केक, बिना अंडे के ही हो जाएगा सॉफ्ट

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बच्चों को मिलेगा भर-भरकर प्रोटीन, लंच बॉक्स के लिए बना कर दें ये 5 हेल्दी चीला
Recommended image2
Morning Health Guide: सेहत के लिए सबसे खराब होते हैं ये 5 इंडियन ब्रेकफास्ट, भूलकर भी ना खाएं सुबह
Recommended image3
Electric Kettle Hacks: किचन का स्मार्ट गैजेट है इलेक्ट्रिक कैटल, मिनटों में बनाएं ये 6 चीजें
Recommended image4
Chocolate Cake Day 2026: ट्रफल से लावा तक, बनाएं ये 7 यम्मी चॉकलेट केक
Recommended image5
Republic Day Recipes: देशभक्ति के रंग थाली में, 7 लास्ट मिनट तिरंगा रेसिपीज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved