चमत्कार: बिना गन्ने के घर पर बनाएं गन्ने का जूस, बिल्कुल मार्केट जैसा आएगा स्वाद
फ़ूड डेस्क: भारत में लोग कई तरह के पेय पदार्थ का सेवन करते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स और मार्केट के अवेलेबल जूस के मुकाबले भारत में छाछ और लस्सी भी लोगों की पहली पसंद है। भारत में कई तरह के फलों का रस भी लोग पीते हैं। खासकर गन्ने का रस लोगों को काफी पसंद आता है। पुदीने और नींबू के साथ इसका टेस्ट और भी बढ़ जाता है। लेकिन गन्ने का जूस बनाना काफी मुश्किल का काम होता है। बाजार में मशीन के जरिये गन्ने से जूस को निकाला जाता है लेकिन यही काम घर पर करना काफी मुश्किल है। साथ ही गन्ना सीजन में ही मिलता है। एक बार सीजन खत्म होने पर जूस के स्वाद के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको बिना गन्ने के ही इसका जूस बनाने की ट्रिक बताएंगे। जी हां, आपको लग रहा होगा कि हम मजाक कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है। तो बिना गन्ने के इसका जूस पीने के लिए आपको चाहिए.... गुड़- आधा किलो धनिया पत्ती पुदीना काला नमक नींबू

बिना गन्ने के इसका जूस बनाने के लिए आपको चाहिए होगा गुड़। गुड़ को गन्ने से ही बनाया जाता है।

सबसे पहले गुड़ को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। आप चाहें तो इसे आधे घंटे के लिए पानी में भी भिगो सकते हैं।
अब गुड़ को पानी में अच्छे से घोल लें। इसे छान लें ताकि गुड़ में अगर कोई गंदगी हो तो वो अलग हो जाए।
पानी में घुल चुके गुड़ को अब सीधे मिक्सी में ट्रांसफर कर दें। इसे अच्छे से ब्लेंड करना है।
अब इसमें ढेर सारी पुदीना और धनिया की पत्ती मिलाएं। दोनों ही फ्रेश होनी चाहिए तब इसका स्वाद उभर कर आएगा
इन दोनों को मिलाने के बाद इसमें डालें बारीक कटी अदरक। अदरक से जूस का स्वाद बढ़ जाता है। साथ ही इसमें एक नींबू निचोड़ लें।
अब जार का ढक्कन लगाएं और इसे पीस लें। कुछ इस तरह के टेक्स्चर में मिक्सी बंद कर दें।
अब इसे छन्नी की सहायता से छान लें। ताकि अदरक, धनिया या पुदीना का बचा हिस्सा साफ हो जाए।
एक गिलास में बर्फ डालें। इसमें काला नमक मिलाएं। साथ ही ऊपर से निकाला जूस डालें।
लीजिये तैयार है बिना गन्ने के गन्ने वाला जूस। इसका स्वाद बिलकुल मार्केट जैसे जूस सा होता है। इसे एन्जॉय करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.