- Home
- Lifestyle
- Food
- भंडारे में इस सीक्रेट तरीके से बनाया जाता है कड़ा प्रसाद, पानी मिलाते हुए भूल से भी ना करें ये गलती
भंडारे में इस सीक्रेट तरीके से बनाया जाता है कड़ा प्रसाद, पानी मिलाते हुए भूल से भी ना करें ये गलती
फ़ूड डेस्क: लॉकडाउन ने दुनिया के साथ ही साथ मंदिर-मस्जिद और गुरुद्वारों को भी बंद करवा दिया है।भगवान को भी इस समय में भक्तों से दूर रखा जा रहा है। ऐसे में लोग घर पर ही भगवान की पूजा कर रहे हैं। लेकिन क्या इस लॉकडाउन में आप मंदिर-गुरुद्वारे में बनने वाला प्रसाद मिस कर रहे हैं। अगर हां, तो आज हम आपको ख़ास कड़ा प्रसाद बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस प्रसाद को बनाने का खास तरीका है। चार चीजों से बनने वाले इस कड़ा प्रसाद के लिए आपको चाहिए... 100 ग्राम गेहूँ का आटा100 ग्राम घी100 ग्राम चीनी200 ग्राम पानी
110

कड़ा प्रसाद बनाने के लिए आपको सिर्फ चार चीजें चाहिए। गेंहू के आटे के साथ घी, चीनी और पानी।
210
अब सबसे पहले कड़ाही गर्म करें। अब इसमें घी डाल लें।
310
जब घी एकदम गर्म हो जाए तब इसमें आटा मिलाएं।
410
अब आटे को अच्छे से घी में मिला लें।
510
जब घी में आटा अच्छे मिक्स हो जाए, तब उसमें चीनी मिलाएं।
610
अब आता है वो समय जब इसमें पानी मिलाना पड़ता है। हलवे में पानी डालने का एक ख़ास तरीका होता है।
710
दरअसल, जब आटे में चीनी पूरी तरह पिघल जाए तब उसमें पानी मिलाते हैं।
810
साथ ही हलवे में खौलता हुआ पानी मिलाया जाता है। इससे प्रसाद में ढेले नहीं पड़ेंगे।
910
अब इसे लगातार चलाते रहे। कुछ देर में आटा बेहद गाढ़ा हो जाएगा।
1010
जब आटे से घी अलग होने लगे तो समझ जाइये कि हलवा तैयार हो जाएगा।
Latest Videos