घर पर चावल-दाल से झटपट बनाएं बच्चों का टेस्टी सेरेलक, बच जाएंगे आपके हजारों रुपए
फूड डेस्क: नवजात बच्चों के लिए मां का दूध काफी जरुरी होता है। 6 महीने तक बच्चे को मां के दूध के अलावा और कुछ भी नहीं देना चाहिए। हालांकि, जब बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाता है तो उसे सेरेलक दिया जाता है। मार्केट में कई ब्रांड्स के सेरेलक मौजूद हैं। हालांकि, इनके दाम की वजह से गरीब पेरेंट्स को काफी मुश्किल होती है। वो इन्हें अफोर्ड नहीं कर पाते। ऐसे में आज हम आपको घर पर ही सेरेलक बनाना सीखाते हैं। चावल और दाल से ये पौष्टिक सेरेलेक बच्चों के लिए आप भी तैयार कर सकते हैं। इससे आपके हजारों रुपए मार्केट में खर्च होने से बच पाएंगे। तो घर पर ही टेस्टी सेरेलेक बनाने के लिए आपको चाहिए.... 1 कप गेहूं1 कप चना दाल1 कप भुना चना1 कप रागी1 कप बाजरा1 कप मकई1 कप ब्राउन राइस1 कप मुंग दाल1 कप उरद की दाल

नवजात बच्चों को 6 महीने तक मां का दूध दिया जाता है। इसके बाद उन्हें ठोस खाना खिलाया जाता है। इसमें सबसे पहली पसंद होती है सेरेलक।
सेरेलक काफी महंगा आता है। 1 डिब्बा एक हफ्ते में खत्म हो जाता है और इसका दाम करीब दो सौ रुपए पड़ता है। ऐसे में गरीब पेरेंट्स इसे अफोर्ड नहीं कर पाते।
साथ ही बाजार वाला ये सेरेलक कई बच्चों को पच भी नहीं पाता है। चूंकि इसमें ज्यादा फाइबर होता है इसलिए कब्ज की समस्या हो जाती है बच्चों को।
ऐसे में आज हम आपको घर पर ही सेरेलक बनाना सीखा रहे हैं। ये बच्चों को आसानी से पच जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा भी कम होती है ऐसे में बच्चों को ये आसानी से पच भी जाती है।
घर पर सेरेलक बनाने के लिए सबसे पहले एक रात के लिए सारी सामग्री को पानी में भिगो दीजिये। इसके बाद अगले दिन इसे करीब 6 बार धोएं।
इन सभी को अगले दिन सुबह धूप में सूखा लें। फिर इसे पैन में हल्का भून लें। तब तक जब तक इससे हलकी महक ना आने लगे।
अब सबको मिक्सी में डालकर पीस लें। इसका एक फाइन पाउडर बनाना है। पाउडर को महीन रखें। इसके लिए बारी-बारी से थोड़ा-थोड़ा पाउडर पीसते रहे।
अब इसे एयरटाइट कंटेनर में डालें। इस पाउडर को आप महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चों को इसका टेस्ट काफी पसंद आता है।
अगर ना आए तो इसमें खजूर का पेस्ट मिलाकर इसका टेस्ट बढ़ाया जा सकता है। बच्चों को ये काफी पसंद आएगा।