यहां 60 रुपए में बिकती है सनी लियोनी मैगी, खाने को ठेले ओर उमड़ पड़ती है भीड़
फूड डेस्क: दुनिया भर में मैगी बड़े चाव से खाई जाती है। हॉस्टल और घर से दूर रह रहे स्टूडेंट्स के लिए तो मैगी वरदान ही है। झटपट बन भी जाती है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। भारत में लगभग हर शहर और कसबे में स्ट्रीट फ़ूड खाया जाता है। कहीं के समोसे धांसू होते हैं तो कहीं की कचोरियां। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं अहमदाबाद की गलियों में बिकने वाली सनी लियोनी मैगी की। जी हां, वहां शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा, जिसने इसका नाम नहीं सुना होगा। ठेले पर 60 रुपए प्लेट बिकने वाली ये मैगी लोगों को काफी पसंद है। अब कोरोना में इसे खाने के लिए आप अहमदाबाद तो जा नहीं सकते, इसलिए हम आपको घर पर ही सनी लियोनी मैगी बनाना सीखा रहे हैं। तो इस क्रीमी और तीखी मैगी को बनाने का आसान तरीका आप भी सीख लीजिये। इसके लिए आपको चाहिए... 1 पैकेट मैगी आधी बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, गाजर, स्वीट कॉर्न बटर हल्दी, लाल मिर्च, कलाई मिर्च पाउडर

सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में दो चम्मच बटर डालें। इसे अच्छे से गर्म कर लें।

अब इसमें स्वीट कॉर्न, बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज और गाजर डाल दें। इसे अच्छे से मीडियम फ्लेम पर कूक करें।
जब सब्जियां अच्छे से पक जाए, तो इसमें डेढ़ कप पानी डाल दें।
पानी के उबलने की स्टेज पर आने के बाद इसमें मैगी मसाला मिलाएं।
फिर इसमें मैगी को आधे टुकड़े में तोड़कर डाल दें।
मैगी जब हल्की नर्म हो जाए, तब इसमें अमूल क्रीम मिलाएं। आपको जितना अधिक क्रीमी टेक्स्चर चाहिए, उस हिसाब से इसमें क्रीम मिलाएं।
इस स्टेज पर इसमें चुटकी भर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर मिलाएंगे।
अब इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें और पानी को सुखाने तक इसे चलाते रहे।
5 मिनट में मैगी का रंग कुछ ऐसा हो जाएगा। अब पानी को पूरी तरह ड्राई कर लें।
लीजिये तैयार हो गई सनी लियोनी मैगी। इसे लोग 60 रूपये में एन्जॉय करते हैं। आप घर पर ही बनाकर करें टेस्ट।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.