MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • शादी-ब्याह में ऐसे बनाई जाती है आलू-गोभी की मसालेदार सब्जी, छिपाकर डाला जाता हैं ये 1 सीक्रेट मसाला

शादी-ब्याह में ऐसे बनाई जाती है आलू-गोभी की मसालेदार सब्जी, छिपाकर डाला जाता हैं ये 1 सीक्रेट मसाला

फूड डेस्क: जबसे देश में लॉकडाउन लगा है, पार्टी करने पर तो ग्रहण ही लग गया है। लोग अपने घरों में ही बंद हैं। शादी-ब्याह के मौसम को तो जाने किसकी नजर लग गई। पहले जहां लोग एक साथ भीड़ लगाकर पार्टी करते थे, वहीं अब हालात ऐसे हो गए हैं कि शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। ऐसे में क्या आप उन 50 की लिस्ट में शामिल नहीं हैं? क्या आप शादी-ब्याह का खाना मिस कर रहे हैं? तो अब ऐसा करने की जरुरत नहीं है। हम आपको शादियों के बनाए जाने वाले खाने की रिसिपीज़ बताएंगे। आप घर बैठकर ही उन्हें बना सकती हैं और परिवार के साथ एन्जॉय कर सकती है। इस कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं शादी पार्टी में बनने वाली गोभी की मसालेदार सब्जी की रेसिपी। ये सब्जी बेहद टेस्टी बनती है। तो इसे बनाने के लिए आपको चाहिए... 1 किलो गोभी4-5 आलू2 टमाटर2-3 प्याज2-3 हरी मिर्च2 तेजपत्ता1 चम्मच साबुत जीरा1/2 इंच डालचीनी1 बड़ी इलाइची2-3 लौंग5-6 कली लहसन1/2 इंच अदरक2 चम्मच चिकन मसाला1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर1 चम्मच हल्दी पाउडर1/2 चम्मच गरम मसालानमक स्वादानुसारतेल आवश्यकतानुसार

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 21 2020, 03:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

शादी-पार्टी  में बनने वाली सब्जी की ग्रेवी काफी गाढ़ी होती है। इसके पीछे कारण होता है उनका सब्जियों में आलू मैश करके डालना। जी हां, ये उनका अपना सीक्रेट होता है। तो सबसे पहले आलू को उबाल कर मैश करके एक तरफ रख दें। साथ ही प्याज, मिर्च अदरक, लहसुन को काट लें। 
 

27

अब एक कड़ाही चढ़ाएं। इसमें दो से तीन चम्मच तेल डालें। जब तेल गर्म जाए, तो उसमें मैश किया हुआ आलू मिलाएं। अब इसमें हल्दी और नमक मिलाएं। आलू को लाल होने तक भूनें। फिर इसे बर्तन में निकाल लें। 

37

कड़ाही में फिर तीन चम्मच तेल डालें। अब इसमें गोभी मिलाएं। जब गोभी भूनें तब उसमें हल्दी और नमक डालें। इसे लाल होने तक भूनें और फिर इसे भी निकाल कर अलग रख दें।  

47

अब कड़ाही में फिर से तेल डालें। गर्म होने पर उसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी मिलाएं। खड़े मसाले जब चटक जाएं तब उसमें प्याज डालें। जब प्याज हल्का ब्राउन हो जाए तो उसमें लहसून अदरक का पेस्ट मिलाएं। इसे भूनते हुए ही नमक डाल दें। 

57

अब इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें। साथ में धनिया पाउडर भी। अब इसमें टमाटर मिलाएं। जब टमाटर थोड़े सॉफ्ट हो जाएं तो उसमें पानी डाल दें। अब इसे मसाले से तेल छोड़ने तक पकाएं। 

67

आखिर में उसमें आलू और तैयार गोभी को मिला दें। जब आलू और गोभी मसाले में मिक्स हो जाए तब उसमें डालना है वो सीक्रेट मसाला। अब इसमें डालें चिकन मसाला। जी हां, शादियों में तैयार सब्जी में डाला जाता है चिकन मसाला। 

77

अब इसे 10 मिनट भूनें और फिर गैस से उतार लें। लीजिये तैयार है टेस्टी शादी-ब्याह वाली आलू गोभी की सब्जी। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Puffed Fenugreek Potato Paratha: गुब्बारे सा फूलेगा मेथी आलू पराठा, अपनाएं शेफ के 4 टिप्स
Recommended image2
Fish Price: 50 रुपए से भी कम की ये 5 मछलियां, स्वाद और सेहत में हैं बेमिसाल
Recommended image3
इस देश में सिर्फ 45 रुपये में मिलती है ब्रांडेड शराब की पूरी बोतल, जानें कहां है शराबियों का ये स्वर्ग
Recommended image4
Senior Citizen Diet: बुजुर्गों को रात में क्या खिलाएं? जानिए 5 बेस्ट लाइट डिनर
Recommended image5
Beetroot Recipes: बच्चे में नहीं होगी खून की कमी, बीटरूट से बनाएं 5 हेल्दी डिश जो बढ़ाएं हीमोग्लोबिन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved