- Home
- Lifestyle
- Food
- कभी खाई है शुद्ध-शाकाहारी चिकन की सब्जी? बिना प्याज-लहसुन के बनाएं गेंहू के आटे से इतनी टेस्टी सब्जी
कभी खाई है शुद्ध-शाकाहारी चिकन की सब्जी? बिना प्याज-लहसुन के बनाएं गेंहू के आटे से इतनी टेस्टी सब्जी
फ़ूड डेस्क: कई बार घर में ऐसी स्थिति आ जाती है जब सब्जी के नाम पर आपको आलू-प्याज भी नहीं मिलता। ऐसी स्थिति में अगर घर पर मेहमान आ जाएं तो हालत और खराब हो जाती है। अब मेहमान को बिना किसी सब्जी के किस चीज के साथ खाना सर्व करें। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक यूनिक सब्जी की रेसिपी जिसमें बिना किसी सब्जी के आप इतनी टेस्टी डिश बनाएंगे, जिसके साथ रोटी और चावल भी खा सकते हैं। ये सब्जी बनती है सिर्फ गेंहू के आटे से। गेंहू के आटे से आप इतनी टेस्टी सब्जी बनाएंगे जिसे मेहमान मांग-मांग कर खाएंगे। इस यूनिक सब्जी के लिए आपको चाहिए... 4 कप गेहूं का आटा1/4 चम्मच जीरा2 तेजपत्ता1 टुकड़ा दालचीनी4 लॉन्ग8 काली मिर्च1 बड़ी इलायची1 चुटकी हींग1 इंच अदरक4 टमाटर4 हरी मिर्च1/2 चम्मच हल्दी पाउडर1 चम्मच धनिया पाउडर1 चम्मच लाल मिर्च1 चम्मच कसूरी मेथी1 कटोरी तेल1 कप दहीहरी धनिया पत्ती1 जग पानीनमक स्वाद अनुसार

गेंहू के आटे से टेस्टी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आटे को रोटी बनाने की तरह गूंथ लें। आधे घंटे के लिए रख दें।

अब इस आटे को पानी से धो लें। इसे कई बार धोएं। पानी में आटे का माड़ निकलता जाएगा।
चार से पांच बार पानी से धोने के बाद आखिरी भी आटे का ग्लूटन बचेगा। इसे आखिरी बार साफ पानी से धो लें।
अब इस आटे को चलनी पर रखें और चलने पर रखकर उससे एक्स्ट्रा पानी निकाल दें।
अब इसे 10 मिनट तक रहे और फिर इसके छोटे-छोटे पीस में काट लें।
आटे के इन टुकड़ों को पानी में 20 उबाल दें। इससे ग्लूटन बिल्कुल टाइट हो जाएगा। इतनी देर में आटा पक जाएगा।
अब इन टुकड़ों को तेल गर्म कर लें। इसमें आटे को डीप फ्राई कर लें। इन्हें अलग से प्लेट में निकाल लें।
अब सब्जी की ग्रेवी तैयार करें। इसमें कड़ाही में तेल डालें और इसमें खड़े मसाले डालें। इसे अच्छे से चटकाएं।
जब मसाला चटक जाए तब इसमें टमाटर-अदरक और मिर्च का पेस्ट डालें और इससे ग्रेवी तैयार करें। अब इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और मेथी पाउडर डालें।
मसालों को तब तक भूनें जब तक इससे तेल ना छोड़ दें। अब इसमें एक कप दही डाल दें। इसे धीमे आंच पर पकाएं।
अब इसमें पानी डालें और इसे अच्छे से पकाएं। अब इसमें फ्राइड आटा डालें। और स्वादनुसार नमक मिला दें। अब जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाएगी तो इसमें धनिया ढालें और गरमागर्म सर्व करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.