आलू को फ्रिज में रखना सही या गलत? भूल से भी ना करें इस सब्जी को लेकर इतनी बड़ी गलती
फ़ूड डेस्क: फ्रिज का आविष्कार खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए हुआ था। लोग कुछ भी बाजार से लेकर आते हैं, उसे सीधे फ्रिज में डाल देते हैं। ताकि उसे ज्यादा समय तक यूज किया जा सके। फल और सब्जियां इसमें सबसे ज्यादा फ्रिज में रखी जाती हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें भूल से भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से खाने-पीने की कुछ चीजें जहर में बदल जाती हैं। ऐसी ही एक सब्जी है आलू। जी हां, अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो आलू को फ्रिज में रखती हैं तो सावधान हो जाएं। फ्रिज में आलू रखना सुरक्षित नहीं है। ये आपकी हेल्थ खराब कर देगा...

क्या आलू को सड़ने से बचाने के लिए आप उसे फ्रिज में डाल देते हैं? अगर आप ऐसा करते हैं, तो तुरंत इस आदत को बदल डालें। फ्रिज में आलू रखना खतरनाक है।

फ्रिज में रखे आलू को खाने से कैंसर होने के चांसेस काफी बढ़ जाते हैं। जी हां, फ्रिज में रखे हुए आलू अगर लगातार खाए जाए,तो इंसान की बॉडी में ऐसे केमिकल्स बनने लगते हैं,जिनसे कैंसर हो सकता है।
ये बात हम नहीं कह रहे। एक रिसर्च में इसे साबित किया जा चुका है। ये रिसर्च की गई फ़ूड स्टैंडर्ड एजेंसी द्वारा। इसमें सामने आया कि फ्रिज के आलू इंसान को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी देते हैं।
दरअसल, आलू स्टार्च होता है। ऐसे में आलू को जब फ्रिज में रखा जाता है तो स्टार्च शुगर में बदल जाता है। इसके बाद पकने के क्रम में गर्म होकर शुगर खतरनाक केमिकल में कन्वर्ट हो जाता है।
जब फ्रिज में रखे आलू को बेक या फ्राई करते हैं तो आलू का शुगर इसमें मौजूद एमिनो ऐसिड ऐस्परैगिन के साथ मिलकर ऐक्राईलामाइड नाम का केमिकल बनाने लगता है।
इस केमिकल का इस्तेमाल पेपर, प्लास्टिक बनाने और कपड़ों को डाई करने में होता है। ऐसे में जब हम इस आलू को खाते हैं तो ये केमिकल हमारी बॉडी में चला जाता है। जिससे कैंसर के चांसेस बढ़ जाते हैं।
इसके अलावा हमें आलू को हाई फ्लेम पर भी नहीं पकाना चाहिए। अगर ऐसा करें तो भी आलू में ये केमिकल बनने लगता है। इसे रोकने के लिए आलू को पकाने से पहले छीलकर आधे घंटे के लिए पानी में डाल देना चाहिए।
ऐसा करने से आलू में मौजूद शुगर ऐक्राईलामाइड में कन्वर्ट नहीं होता। फिर आलू खाना काफी सेफ रहता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.