MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • सर्दी में बढ़ जाती है जोड़ों में दर्द, तो बनाकर खाएं ये 5 तरह के लड्डू, नोट करें रेसिपी

सर्दी में बढ़ जाती है जोड़ों में दर्द, तो बनाकर खाएं ये 5 तरह के लड्डू, नोट करें रेसिपी

फूड डेस्क.सर्दी का मौसम आते ही जोड़ों में दर्द, कमर दर्द और फ्लू जैसी स्वास्थ्य समस्याएं सामने आने लगती है। मौसम में बदलाव की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाता है। सर्द मौसम में खुद को गर्म रखना बहुत जरूरी है। हम आपको टेस्ट से भरपूर पांच लड्डू की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसके हर रोज सेवन ने ना सिर्फ शारीरिक पेन खत्म हो जाएगा, बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। आइए नीचे बताते हैं ठंड को मात देने और अंदर से गर्म रखने के लिए विंटर स्पेशल लड्डू...

5 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Dec 20 2022, 07:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

गोंद के लड्डू
ठंड के मौसम में गोंद का लड्डू शरीर को गर्म रखने का काम करता है। भरपूर ऊर्जा भी देती है। इसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है।

नोट करें सामग्री-

खाने का गोंद – 1 कप
आटा – डेढ़ कप
देसी घी – 1 कप
पिसी चीनी – 1 कप
बादाम कटे – 50 ग्राम
काजू कटे – 50 ग्राम
पिस्ता कटे – 50 ग्राम
तरबूज के बीज – 50 ग्राम

बनाने की विधि-
सबसे पहले गोंद घी में गोंद को फ्राई कर लें। जब गोंद का कलर गोल्डन ब्राउन हो जाए तो उसे गैस से हटा दें। फिर इसे थोड़ी देर ठंडा होने दे। फिर इसे कूट ले या मिक्सी में पीस लें।

फिर आटे को घी में हल्का ब्राउन होने तक भून लें। फिर इसमें गोंद, काजू, तरबूज के बीज, पिस्ता और बादाम डाल दें और अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें। फिर इसमें चीनी मिला दें। जब चीनी पिघल जाए तो मिश्रण को आंच से उतार दें और फिर हल्का ठंडा होने पर लड्डू बना लें।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

तिल का लड्डू
सर्दियों में हर किसी को तिल खाना चाहिए। ये अंदर से आपको रोगों से लड़ने में मदद करती है। शऱीर में गर्माहट लाती है। इसे बनाना बेहद आसान है।

साम्रगी-

तिल- 2 कप (250 ग्राम)
गुड़- 1 कप (250 ग्राम)
काजू- 2 टेबल स्पून
बादाम- 2 टेबल स्पून
छोटी इलाइची - 7 से 8 (पिसी हुई)
घी - 2 छोटी चम्मच

बनाने की विधि
साफ तिल को  हल्के ब्राउन होने तक इसमें भून लीजिए। फिर इसे ठंडा होने के लिए प्लेट में निकालकर रख दें।भुने तिल से आधे तिल निकाल कर इन्‍हें हल्का सा कूट लीजिए। फिर कड़ाही में घी डालकर गर्म कीजिए। फिर गुड़ डालकर इसे पिघला लीजिए। फिर आंच को बंद कर दीजिए। गुड़ जब ठंडा हो जाए तो इसमें तिल मिलाए। कटी हुई काजू और बादाम को भी मिक्स करें। फिर इलाइची पाउडर डाले और गोल-गोल लड्डू तैयार कर लें।
 

35

मेथी लड्डू
कड़कड़ाती सर्दी में बड़े से लेकर बुजुर्ग तक को मेथी का लड्डू खाना चाहिए। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को गर्म रखता है।

नोट करें सामग्री
मेथी दाना-50 ग्राम
दूध-आधा लीटर
आटा-300 ग्राम
घी - 250 ग्राम (1 1/2 कप)
बादाम - 30 - 35
काली मिर्च - 8-10
जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
सोंठ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
छोटी इलाइची - 10-12
दालचीनी - (4 टुकड़े)
जायफल - (2 जाय फल)
चीनी या गुड़ - 300 ग्राम
पीनट बटर- 2 चम्मच
गोंद -पीसी हुई

बनाने की विधि-
साफ मेथी को मिक्सर में दरदरी पीस लें और इसे रात भर पानी में फूलने के लिए छोड़ दें। दूध को उबालकर रख दें। फिर भिगी हुई मेथी को घी में भूने। इसके बाद बचे हुए घी में आटे को ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद  कड़ाही में 1चम्मच घी डाल कर, गुड़ को पिघला लें और चाशनी बना लें। फिर इसमें सोंठ पाउडर,  जीरा पाउडर, कटे हुए बादाम, काली मिर्च, दालचीनी, जायफल और इलाइची डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर इसमें भूनी हुई मेथी, आटा और गोंद डालकर अच्छी तरह मिश्रण बना लें। फिर इसके लड्डू बना लें।
 

45

ड्राई फ्रूट्स लड्डू

नोट करें सामग्री

खजूर – 1 कप
किशमिश – 3-4 टेबलस्पून
काजू – 1/4 कप
पिस्ता – 1/4 कप
बादाम – 1/4 कप
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
देसी घी – 1 टेबलस्पून
गुड़ – स्वादानुसार 

बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले खजूर से बीज को अलग कर दे। फिर काजू, बादाम और पिस्ता को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। आप मिक्सी में इसे हल्का दरदरा भी कर सकते हैं। खजूर को भी दरदरा होने तक पीस लें। फिर इसे बर्तन में निकाल लें।अब एक पैन में 1 चम्मच घी डाले और गर्म होने पर इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का ब्राउन कर लें। फिर इसमें पिसा खजूर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद गुड़ डाल दें। आप बिना गुड़ के भी इसे बना सकते हैं। फिर इलाइची पाउड मिक्स करें। खजूर तेल छोड़ने लगे तो फिर गैस को बंद कर लें। फिर मिश्रण को ठंडा होने दे और लड्डू बना लें.

55

प्रोटीन लड्डू
सामग्री-
ओट्स-1/4 कप
मिक्स ड्राई फ्रूट्स-1कप
किशमिश-2 चम्मच
खजूर-1/4 कप
घी- 2 चम्मच

प्रोटीन लड्डू बनाने की विधि
ओट्स का आटा और ड्राई फ्रूट्स को सूखा भून कर अलग रख लें। फिर मिक्सर में खजूर और सूखे मेवे को डाले। इसे दरदरा पीस लें। फिर एक पैन में घी डालकर ओट्स और खजूर और मेवे के मिश्रण को हल्का भून लें। फिर इसे लड्डू का आकार दें। ये लड्डू बेहद ही कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। आप चाहे तो इसमें पीनट बटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

और पढ़ें:

MCDONALD'S और बर्गर किंग हो जाएगा फेल, जब देखेंगे 30 किलो का पंजाब में बना ये BURGER

न्यू ईयर और क्रिसमस पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है ये 5 मॉकटेल ड्रिंक्स, बस इस तरह करें इन्हें तैयार

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ginger Garlic Paste Storage: एक बार बनाएं और 6 महीने तक इस्तेमाल करें अदरक-लहसुन पेस्ट, शेफ की आसान किचन ट्रिक
Recommended image2
Potato Snack Recipe: मास्टरशेफ स्टाइल क्रिस्पी आलू काला मसाला, घर पर मिनटों में बनाएं वायरल स्नैक
Recommended image3
Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद
Recommended image4
Chicken Pakora Recipe: प्याज-आलू के पकोड़े छोड़िए, इस बारिश बनाइए क्रिस्पी चिकन पकौड़ा, हर कोई करेगा तारीफ
Recommended image5
Easy Capsicum Recipes: एक ही शिमला मिर्च से बनाएं 5 लाजवाब डिशेज, हर कोई पूछेगा रेसिपी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved