पिछले 4 साल से इस डिश के लिए तरस रहे है कोहली, फिटनेस की वजह से की थी तौबा
फूड डेस्क : टीम इंडिया और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का जन्म 5 नवंबर को हुआ था। इस साल वह अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली पूरे देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनकी लाइफस्टाइल को कई लोग फॉलो करते है। वो क्या खाते हैं, क्या पहनते है फैंस उनके जैसा ही बनाना चाहते हैं। फिटनेस के मामले में भी कोहली का जवाब नहीं है। वो एक्सरसाइज से लेकर अपनी डाइट पूरी तरह से बैलेंस्ड रखते हैं। पंजाबी बॉय होने के बाद भी उन्होंने नॉनवेज से दूरी बना ली है। लेकिन एक समय बटर चिकन मसाला कोहली का फेवरेट फूड था। फिटनेस की वजह से उन्होंने 4 साल से चिकन-मटन खाया तक नहीं। इसके साथ ही मीठे पकवानों से भी काफी समय से तौबा कर ली है।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी डाइट को लेकर हमेशा ही कॉन्शियस रहते हैं। वह खुद तो हेल्दी फूड खाते ही है, साथ ही लोगों को भी जंक फूड से दूर रहने की सलाह देते हैं।

विराट कोहली खाने में कभी कंजूसी नहीं करते हैं। उन्हें घर का खाना बहुत पसंद है। वह कहते है कि जब तक मन हो खाना चाहिए। लेकिन विराट जंक फूड से हमेशा दूरी बनाकर ही रखते हैं।
विराट कोहली सिर्फ बाहर के खाने से ही नहीं, बल्कि वो बाहर का पानी पीने से भी दूरी बनाकर रखते हैं। वो एल्कलाइन वाटर पीते हैं। बताया जाता है कि विराट कोहली जो पानी पीते हैं, वो काफी महंगा होता है और उसे फ्रांस के इम्पोर्ट किया जाता है।
कोहली बताते हैं कि बटर चिकन मसाला उनका फेवरेट फूड था लेकिन फिटनेस की वजह से उन्होंने बीते 4 साल से उसे खाया तक नहीं। विराट और अनुष्का दोनों ही वेजिटेरियन बन गए हैं।
विराट कोहली पंजाबी परिवार से हैं, तो यह तो समझा जा सकता है कि वे खाने से कितना प्यार करते होंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि छोले भटूरे उन्हें बहुत पसंद थे। उनके फेवरेट छोले-भटूरे की दुकान दिल्ली के तिलक नगर में है। इसका नाम रामा छोले भटूरे है । इस दुकान में विराट तब आते थे जब वो मशहूर क्रिकेटर नहीं थे।
विराट चॉकलेट ब्राउनी देखकर थोड़े से कमजोर पड़ जाते हैं और खुद को खाने से रोक नहीं पाते। लेकिन पिछले 4-5 सालों से उन्होंने मीठे पकवान से बिलकुल तौबा कर ली है।
खाने के साथ-साथ जिम और एक्सरसाइज उनकी लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऑफ सीजन में वो जिम में चार घंटे और क्रिकेट सीजन में कम से कम डेढ़ घंटे एक्सरसाइज करते है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.