MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Winter Recipes: दूध शक्कर की चाय छोड़ इस बार सर्दियों में पीएं ये 5 हर्बल टी

Winter Recipes: दूध शक्कर की चाय छोड़ इस बार सर्दियों में पीएं ये 5 हर्बल टी

फूड डेस्क : सुबह की शुरुआत हो, दोस्तों के साथ गपशप करनी हो या फिर आलस आ रहा हो एक कप चाय मूड ताजा करने के लिए काफी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक कप चीनी और दूध की चाय हमारे सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे में अगर आप सर्दियों के मौसम में अपनी सेहत का अच्छी तरह से ध्यान रखना चाहते हैं और बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो आप साधारण चाय की जगह इन 5 हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं और मौसमी बीमारियों को टाटा बाय बाय कर सकते हैं...

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Nov 18 2022, 09:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

अदरक की चाय
सामग्री

1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1 1/2 छोटा चम्मच शहद
2 लौंग
1 इंच टुकड़ा दालचीनी
सूखा हुआ 1 संतरे के छिलके

विधि
अदरक की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी को उबाल लें। शहद को छोड़कर इसमें सभी सामग्री को डालकर लगभग पंद्रह मिनट तक पका लें। एब एक कप में छान लें और अंत में शहद डालकर इसका सेवन करें।

25

नींबू और काली मिर्च की चाय
यह चाय इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करती है। इसे बॉडी सिस्टम को डिटॉक्स करने के लिए भी बेहतरीन माना जाता है और ये जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए भी फायदेमंद है। इसके लिए आपको चाहिए-
1 नींबू का रस
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च
1 1/2 छोटा चम्मच शहद

विधि
एक पैन में 1 कप पानी उबलने रख दें। इसमें काली मिर्च और हल्दी डालें और उबाल लें। अंत में नींबू का रस और शहद मिलाएं और गरमा गरम इसका सेवन करें।

35

अश्वगंधा चाय
अश्वगंधा एक सुपर फूड है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर चिंता और तनाव को कम करता है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
5 इंच का टुकड़ा सूखे अश्वगंधा की जड़
1 छोटा चम्मच शहद

विधि
अश्वगंधा की जड़ को धोकर एक कप पानी में उबालें, लगभग 15 से 20 मिनट तक उबलने दें। एक कप में छान लें और फिर शहद मिलाकर इसका सेवन करें। सर्दियों में ये चाय बहुत फायदा करती है।

45

तुलसी की चाय
तुलसी एक पवित्र और बहुत ही अद्भुत जड़ी बूटी है। यह न केवल आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करती है, बल्कि कीटाणुओं से लड़ती है और स्किन की समस्याओं को भी कम करती है। इसके लिए आपको चाहिए-
1/4 कप तुलसी
1 छोटा चम्मच शहद
2 टी स्पून नींबू का रस

विधि
तुलसी के पत्तों को एक बर्तन में एक चौथाई कप पानी के साथ डालें। इसे 15 मिनट के लिए आंच धीमी कर दें। एक कप में छान लें, फिर शहद और नींबू का रस डालें और मिलाएं।

55

पुदीने की चाय
सामग्री

10 पुदीने के पत्ते
1 टहनी रोजमेरी
एक नींबू

विधि
एक बर्तन में पानी उबालने के लिए रख दें, पुदीने की पत्तियों को एक कप में तोड़ लें। रोजमेरी को पैन में डालें। उबाल आने के बाद पुदीने के ऊपर पानी डालें और दस मिनट के लिए रख दें। इसमें नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें।

और पढ़ें: स्वाद में कमाल सेहत में बेमिसाल है सफेद कद्दू, जानें इससे होने वाले 5 फायदे

गेहूं के आटे से बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर लड्डू और पूरी सर्दियों में मौसमी बीमारियों से रहे दूर

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bitter Tea Solution: कड़वी हो गई है चाय? नाली में फेंकने से पहले जान लें ये 5 देसी ट्रिक्स, स्वाद हो जाएगा एकदम परफेक्ट
Recommended image2
Deep Frying Tips: समोसे-पकोड़े खाते ही टपकता है तेल? शेफ संजीव कपूर की ये 10 ट्रिक्स जान लीं तो बदल जाएगा खेल
Recommended image3
कैलोरी से भरपूर होते हैं 5 फूड्स, कहीं नाश्ते में रोज तो नहीं खाते आप?
Recommended image4
Cauliflower Recipes: गोभी की एक ही डिश खाकर हो गए हैं बोर, बनाएं 5 मजेदार डिशेस, सब पूछेंगे रेसिपी
Recommended image5
Mahashivratri Bhog Recipe: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बनाएं ये 6 ट्रेडिशनल भोग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved