MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • जिंदा ऑक्टोपस से लेकर सांप के जहर तक, इन देशों में खाने के नाम पर खाई जाती है ये घिनौनी डिशेज

जिंदा ऑक्टोपस से लेकर सांप के जहर तक, इन देशों में खाने के नाम पर खाई जाती है ये घिनौनी डिशेज

फूड डेस्क : हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे (World Food Day) मनाया जाता है। इस दिन भूख से पीड़ित लोगों के लिए जागरूकता फैलाई जाती है और फूड से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। खाने के शौकीन आपको कहीं भी मिल जायेंगे जिन्हें कुछ खास खाना पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसी डिशेज भी हैं जिन्हें आप खाना तो दूर आप देखना भी पसंद नहीं करेंगे, लेकिन यहां के लोग उन्हें बड़े चाव से खाते हैं। इसमें सांप की वाइन से लेकर चिड़िया के घोंसले का सूप तक परोसा जाता है। तो चलिए आज आपको उन्हीं डिशेज (weird food) के बारे में बताते हैं।

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 16 2020, 08:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

बर्ड नेस्ट सूप
आप सोंच रहेंगे होंगे की नेस्ट का मतलब तो घोंसला होता है। जी हां, आप सही हैं हमारे पड़ोसी देश यानी की चीन में पक्षियों के घोंसले का सूप पीया जाता है। इस सूप को बनाने के लिए स्विफ्ट के घोंसले का उपयोग करते हैं, जिसे 'कावीयार' भी कहा जाता था। अभी आप शायद टहनियों और पत्तियों से बने एक घोंसले की कल्पना कर रहे हैं, लेकिन स्विफ्टलेट मुख्य रूप से लार से अपने घोंसले बनाते हैं। चाइनीज कहते हैं कि इस सूप में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। 1 कटोरे सूप की कीमत भी 5 से 6 हजार रुपए होती है।

211

फ्राइड टेरेनटुला
बारिश होते ही कैसे पकौड़ियों की फरमाइश हो जाती है। तो इसे देखिए ये है मकड़ी की पकौड़ी। ये कोई ऐसी-वैसी घरेलू मकड़ी नहीं, बल्कि खतरनाक टेरेनटुला मकड़ी हैं। कम्बोडिया में खमेर रूज के शासनकाल के दौरान लोगों ने इसे खाने की कमी के दौरान खाना शुरू किया और धीरे-धीरे ये वहां का बहुत फेमस स्नैक बन गया। 

311

बैलट
ये डिश किसी की भी दिल दहला सकती है। फिलिपीन्स में बत्तख के अंडे के अन्दर उसके बच्चे को थोड़ा-सा बड़ा होने दिया जाता है। मतलब इसे एक भ्रूण बनने दिया जाता है। और उसके पूरी तरह से विकसित हो जाने के पहले ही उसे उबाल कर खाया जाता है। इसे फिलिपीन्स में बियर के साथ एक स्ट्रीट फूड के रूप में परोसा जाता है। और लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं। 

411

हौका
शार्क मछली जो इंसानों को कच्चा चबा जाती है, आइसलैंड में उसे सड़ा कर खाना पसंद किया जाता है। बास्किंग शार्क आइसलैंड में बड़े पैमाने पर शार्क खायी जाती है। इसे तैयार करने के लिए बास्किंग शार्क को खासतौर पर कई दिनों तक सड़ाया यानी की फर्मेंट किया जाता है। फिर लोग इसे बहुत मजे से खाते हैं।

511

शिराको
जापानी में शिराको का मतलब होता है "सफेद बच्चे", पर यहां बच्चों को नहीं खाया जाता। असल में शिराको एंग्लर या पफर मछली के "स्पर्म बैग" को कहते हैं। देखने में ये सफेद रंग के दिमाग जैसे लगते हैं। इसका स्वाद मीठे कस्टर्ड जैसा होता है। 

611

ब्लैक पुडिंग
बचपन में हम वैम्पायर और ड्रैकुला से बहुत डरते थे, क्योंकि वो खून पीते थे। एशिया, अफ्रीका, अमेरिका और यूरोप में खून पीया तो नहीं जाता पर स्वीट डिश में खाया जाता है। जी  हां, इस डिश में खून को थक्के के रूप में जमा दिया जाता है और उसे कई अलग मसालों और फ्लेवर के साथ एक सॉसेज स्किन में भर दिया जाता है। ये एशिया, अफ्रीका, अमेरिका और यूरोप में काफी पसंद किया जाता है।

711

विचेटी ग्रब
डिस्कवरी पर आने वाले मैन वर्सेज वाइल्ड में हमने बेयर को तरह-तरह के जानवारों और कीड़े-मकौड़ो को खाते देखा है। लेकिन क्या आप जानते है ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तान में एक खास तरह के कीड़े पाए जाते हैं, जिसे वहां के लोग खाना बहुत पसंद करते हैं। इसी कच्चा और पका कर दोनों तरह से खाया जाता है।

811

खाश
भारत में तो गाय का मांस और बीफ खाना प्रतिबंधित हैं पर दूसरे देशों में आज भी इसे बड़े चाव से खाया जाता है। खाश नाम का ये सूप अर्मेनिआ, ईराक और तुर्की में मुख्य रूप से पीया जाता है। इसमें गाय के खुर और दिमाग को कई मसालों के साथ करीब 32 घंटों तक पकाया जाता है। ये इतना भारी होता है कि इसे लोग सर्दी के दिनों में ही पीते हैं। शादी-पार्टी में इसे खासतौर पर बनवाया जाता है।

911

हैगिस
डरिए मत ये स्कॉटलैंड की फेवरेट डिशेज में से एक है। इसमें भेड़ के दिल, जिगर और फेफड़ों का कीमा बनाकर उसी के पेट के अन्दर पकाया जाता है। और कई सारे  मसाले डाले जाते हैं। स्कॉटलैंड के लोग इसे उंगलियां चाट-चाट कर खाते हैं।

1011

लाइव ऑक्टोपस
Sannakji ऑक्टोपस एक कच्चा पकवान है जिसे कोरिया में खाया जाता है। इसमें लाइव ऑक्टोपस को टुकड़ों में काट दिया जाता है, हल्के से तिल के तेल के साथ पकाया जाता है और तुरंत परोसा जाता है।

1111

स्नेक वाइन
वियतनाम से सांप से बनी वाइन पी जाती है। दरअसल, सांप की वाइन चावल की शराब है जिसे कई महीनों तक जहरीले सांप के साथ बोतल में डालकर बनाया जाता है। इसमें सांप के खून की वजह से  हल्का गुलाबी रंग होता है। हालांकि इथेनॉल सांप के जहर को बेअसर करता है इसलिए यह खतरनाक नहीं है। इस वाइन को औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved