MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • बिना जिम जाए 80 किलो की लड़की ने यूट्यूब पर वर्कआउट वीडियो देख घटाया 30 Kg वजन, मॉडल बन आज कमा रही है लाखों

बिना जिम जाए 80 किलो की लड़की ने यूट्यूब पर वर्कआउट वीडियो देख घटाया 30 Kg वजन, मॉडल बन आज कमा रही है लाखों

हेल्थ डेस्क. दोस्तों, हम सभी लोग फिटनेस चाहते हैं लेकिन इसे पाने के लिए मेहनत खुद को करनी होती। बहुत कम लोग ही होते हैं जो अपनी शरीर पर ध्यान देते हैं और हेल्दी रहना चाहते हैं। वेट लॉस की जादुई कहानियों में आज हम एक आम लड़की के मॉडल बनने की कहानी सुना रहे हैं। वो आज लाखों में कमाती है लेकिन कभी उसके पास जिम ज्वाइन करने तक के पैसे नहीं थे। कॉलेज लाइफ में बेहद फूडी इस लड़की का वजन 80 किलो तक पहुंच गया। ये लड़की है आज की जानी-मानी मॉडल मनस्वी जेटली। मनस्वी जेट कई सारी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग ले चुकी हैं। वो मिस इंडिया 2012 की सेमी फाइनलिस्ट भी रही हैं। आज मनस्वी जितनी फिट और खूबसूरत दिखती हैं उतनी पहले नहीं थीं। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 03 2021, 12:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

एक जमाने में वो इतनी मोटी दिखने लगीं कि लोग पहचान नहीं पाते थे। कॉलेज से निकलने के बाद मनस्वी ने वजन कम करने की ठान ली। लेकिन मिडिल क्लास फैमिली से होने के कारण उनके पास जिम ज्वाइन करने के पैसे नहीं थे। तो मनस्वी ने अपने दम पर यूट्यूब पर वीडियो देखकर ही फिटनेस बनाई- 

212

मनस्वी हजारों लोगों की प्रेरणा हैं। उनकी वेट लॉस जर्नी भी लोगों के लिए मोटिवेशन का काम कर सकती है। क्योंकि उन्होंने बिना जिम में पैसा खर्च किए अपने दम पर ये फिटनेस पाई है। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन ने उनकी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया था। वो एक आम लड़की से सेलिब्रिटी बन गईं। मॉडल बनने के ओफर मिलने लगे। 

312

मनस्वी बताती हैं कि,  हर लड़की की तरह मैंने भी मिस इंडिया बनने का सपना देखा था। और वह सपना सच हो गया था। मैं 2012 में मिस इंडिया की सेमी-फाइनलिस्ट थी। मैंने  मिस नॉर्थ इंडिया 2011 और क्वीन 2010 का ताज अपने नाम किया है। मैं एक मॉडल और एक एंकर हूं। मैं आज लाइट, कैमरा एक्शन को काफी एंजॉय करती हूं। 

412

एक जमाने में मनस्वी की सबसे बड़ी समस्या उनका वजन था। उनका 80 किलो से ज्यादा वजन था। जिसके कारण बॉडी शेमिंग से लेकर कई तरह के ताने उन्होंने सुने। लोग मजाक उड़ाते थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। हमेशा घर में ही रहने की वजह से मनस्वी का वजन बढ़ा था। वो हैवी वेट के कारण कॉन्फिडेंट भी नहीं रहती थी तो पार्टी आदि में नहीं जाती थी

512

कॉलेज से पास होने के बाद चीजें बदल गईं। उन्होंने वजन घटाने की ठान ली। वो बताती हैं कि,  मुझे वजन कम करने की प्रेरणा मिली। मिडिल क्लास फैमिली से होने के कारण मैं जिम और महंगे डाइट पर खर्च नहीं कर सकती थी। दूसरा जिम रूटीन फॉलो करने को लेकर भी पक्का इरादा नहीं था। इसलिए मैंने अपने दम पर शुरुआत की। ”

612

डांस कर करके घटाया वजन

 

मनस्वी को डांसिंग बहुत पसंद थी, इसलिए उसने हर दिन 45 मिनट तक डांस करना शुरू किया। वह कुछ हाई साउंड म्यूजिक लगाती और 45 मिनट लगातार डांस करती। जब तक पसीने में तर नहीं हो जाती वो डांस करती रहती थीं। ये उनके लिए स्ट्रेस बस्टर का भी काम करता था। 

712

मनस्वी ने दूसरा काम अपनी डाइट पर किया। उन्होंने अपने खाने से कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट, और यहां तक कि चावल भी बिल्कुल हटा दिए। वह नाश्ते के लिए पोहा, बेसन का चीला या ब्राउन ब्रेड सैंडविच खाती थीं। 

812

लंच में वो बहुत सारे और खट्टे पके फल या सलाद खाती थीं। शाम 4 बजे के आसपास वह दो रोटियां, दाल और सब्जी लेती थीं।। मानसी ने तैलीय और चटपटी सब्ज़ियों जैसे अरबी और भिंडी से परहेज किया। शाम को उन्होंने कॉफ़ी और सलाद लिया।

912

मनस्वी को वजन कम करने में पूरी मदद YouTube से मिली। यहां उन्होंने कुछ अच्छे एक्सरसाइज वीडियो देखें। अपनी बॉडी पार्ट्स में ज्यादा फैट वाले अंगों जैसे- बाहों, कूल्हों, पेट की चर्बी आदि के लिए की एक्सरसाइज करना शुरू कर दिया। अब वह 30 मिनट का डांस और 30 मिनट का YouTube एक्सरसाइज करने लगीं। लेकिन अभी मनस्वी का वजन काफी ज्यादा था। 80 किलो वजन घटाना इतना आसान नहीं था। 

 

1012

ईनडोर वर्कआउट से मनस्वी को रिजल्ट मिलने लगा तो प्रोफेशनल लेवल पर जाने के लिए उन्होंने लोकल जिम ज्वाइन किया। फिर वो अपनी बाहों के लिए वजन उठाने लगीं। लगभग 8-9 महीनों में, उनका वजन 80 स 60 किलो पहुंच गया। ये एक अचीवमेंट था। तब मनस्वी ने मई क्वीन 2010 शो में हिस्सा लिया था। हैवी वेट होने के बावजूद, वह अपने अन्य गुणों के कारण जीत गई। फिर मनस्वी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

1112

फिर उन्होंने मिस इंडिया में हिस्सा लिया तो उनका वजन 52 किलो हो चुका था। लगभग 45 मिनट YouTube एक्सरसाइज और आधे घंटे जिम में पसीना बहाती थीं। मनस्वी अभी भी अपनी वहीं डइट फॉलो करती रहीं। 80 से 60 किलो वजन घटाना उनके लिए फिर भी आसान रहा लेकिन लास्ट में पांच किलो घटाने में उन्हें दो महीने से ज्यादा समय लगा।

1212

सबसे बड़ी बात यह है कि मनस्वी ने फिटनेस ट्रेनर की मदद लिए बिना वजन कम किया है। वो अपनी रोल मॉडल खुद रही हैं। उन्होंने लोगों को बता दिया कि अगर आप खुद चाहे तो दूसरों की मदद की जरूरत भी नहीं पड़ती आप अकेले काफी होते हैं। तो फिटनेस बनाने के लिए आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं। आज ही वजन कम करने या फिट रहने के लिए कोशिश करना शुरू कर दें। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Earwax Cancer Test: कान का मैल बताएगा कैंसर का सच? ब्राज़ील की स्टडी ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
Recommended image2
Ayushman Card List Hospital: मुफ्त इलाज वाले अस्पताल, भर्ती होने से पहले यह जांच लें-बचेगा बिल
Recommended image3
Oral Cancer Symptoms: शरीर में दिखें इस तरह के लक्षण तो हो जाएं अलर्ट
Recommended image4
Budget 2026: बायोफार्मा शक्ति स्कीम क्या है? जानें 10,000 करोड़ की स्कीम की पूरी डिटेल
Recommended image5
आप दवा ले रहे हैं, फिर भी ठीक नहीं हो रहे? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताई असली वजह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved