- Home
- Lifestyle
- Health
- सर्जिकल, N-95 या कपड़े का मास्क? Omicron से बचने के लिए कौन सा है सही, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
सर्जिकल, N-95 या कपड़े का मास्क? Omicron से बचने के लिए कौन सा है सही, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
हेल्थ डेस्क : पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron variant) से जूझ रही है। इसे कोरोना की तीसरी लहर कहा जा रहा है। देश में ओमीक्रॉन के 3 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। ओमीक्रॉन को कोरोना के दूसरे वेरिएंट्स से कम खतरनाक बताया जा रहा है। लेकिन ये संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसे देखते हुए एक बार फिर लोगों से मास्क (mask) पहने, हाथों को सैनेटाइज करने और लोगों से दूर रहने की सलह दी जा रही है। लेकिन इस समय लोगों के जहन में फिर एक बार ये सवाल आ रहा है कि, ओमीक्रॉन से बचने के लिए कौन सा मास्क पहना जाए? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, आपको कौन सा मास्क पहनना चाहिए, जिससे इस संक्रमण को रोका जा सके...

अगर आप कपड़े के मास्क का प्रयोग करते हैं, तो आपको बता दें कि कॉटन का कपड़ा ओमीक्रॉन या अन्य वेरिएंट के खिलाफ ज्यादा सुरक्षा प्रदान नहीं करते हैं। ऐसे में जरूरी है की आप कपड़े के मास्क के अंदर सर्जिकल मास्क जरुर पहनें।

सर्जिकल मास्क कपड़े के मास्क से ज्यादा सुरक्षित है, लेकिन ये भी ओमीक्रॉन से ज्यादा सुरक्षा प्रदान नहीं करते है। सर्जिकल मास्क आमतौर पर N95 की तुलना में 5% से 10% कम प्रभावी होते हैं। रेस्पिरेटर्स की तरह इन मास्क में फिल्ट्रेशन मानक नहीं होते हैं।
एन 95 मास्क की खासियत होती है कि इसकी फिटिंग अन्य मास्क से बेहतर होती है। साथ ही सांस लेते वक्त किनारों से हवा नहीं आती है, जो 95% आपको कणों से बचाता है। यदि आप कसकर सील किए गए N95 मास्क का उपयोग कर रहे हैं, तो उनके पास 2,500 घंटे की सुरक्षा होती है।
KN95 मास्क N95 मास्क का एक सस्ता विकल्प है। लेकिन इसमें NIOSH-प्रमाणित मास्क ज्यादा प्रभावी होता है। कई मर्चेंट NIOSH-प्रमाणित N95 और KN95 मास्क की बिक्री करते है। कुछ जगह KN 95 मास्क को P2 के रूप में भी जाना जाता है।
ओमीक्रॉन से बचने के लिए डबल मास्किंग 95 % प्रतिशत तक प्रभावी है। इसके लिए आप सर्जिकल मास्क के ऊपर एक कपड़े का मास्क या कपड़े के मास्क के साथ N95 मास्क पहन सकते हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि कपड़े के मास्क बनाने का तरीका और फिटिंग सही नहीं रहती, जिसके कारण वह एयरोसोल को रोक सकते हैं। कपड़े के मास्क से 75 प्रतिशत तक वायरस अंदर जा सकता है, इसलिए ओमीक्रॉन से बचने के लिए आपको N95 और KN95 मास्क पहन सकते हैं। ये मास्क लगभग 95 % प्रतिशत दूषित कणों को रोक सकते हैं।
मास्क पहनते समय ये ध्यान रखें कि इससे आपका नाक, मुंह और चिन पूरी तरह से ढके हुए हों। मास्क पहनने से पहले अपने हाथों को अच्छे से सैनेटाइज करें। इसके अलावा बार-बार मास्क को हाथ ना लगाएं, ना ही इसे नाक से नीचे करें। जितना जल्दी हो सकें अपने मास्क को चेंज करें।
ये भी पढ़ें- WHO ने बताई वो वजहें जिससे फैल रहा Omicron का संक्रमण
Children Covid Vaccination: वैक्सीनेशन के बाद बच्चों में दिख सकते हैं ये लक्षण, ना करें अनदेखा
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.