- Home
- Lifestyle
- Health
- 1 दिन में खाना चाहिए इतना ग्राम तरबूज, इससे ज्यादा खाया तो जानलेवा बन जाएगा फायदेमंद फल
1 दिन में खाना चाहिए इतना ग्राम तरबूज, इससे ज्यादा खाया तो जानलेवा बन जाएगा फायदेमंद फल
हेल्थ डेस्क: गर्मियों का मौसम आ चुका है। इसके साथ ही मार्केट में समर स्पेशल फ्रूट्स भी आ गए हैं। गर्मियों में पानी से भरपूर फल काफी खाए जाते हैं ताकि बॉडी में पानी की कमी ना हो। इस सीजन में खीरा से लेकर तरबूज तक काफी ज्यादा पैदा होता है। ये सभी फल पानी से भरे होते हैं। इस वजह से लोग जमकर इनका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर एक हद से ज्यादा इन फलों का सेवन करेंगे तो ये आपकी बॉडी को नुकसान भी पहुंचाएगा। आज हम आपको तरबूज खाने से बॉडी में होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

गर्मियों में ऐसे फल काफी खाए जाते हैं जिसमे पानी काफी ज्यादा मौजूद होता है। इसमें तरबूज की आवक सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। तरबूज बॉडी में पानी की कमी को दूर करता है। गर्मियों के लिए ये फल वरदान से कम नहीं है। इसमें 92 फीसदी पानी मौजूद होता है।

हालांकि, अगर तरबूज का सेवन जरुरत से ज्यादा किया जाए तो इससे बॉडी को कई तरह का नुकसान भी झेलना पड़ता है। इसमें डायबिटीज से लेकर लिवर तक की समस्या शामिल है। ऐसी ही कुछ समस्याओं के बारे में आपको हम बताने जा रहे हैं।
तरबूज काफी मीठा फ्रूट है। इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में डायबिटिक पेशेंट के लिए तरबूज अच्छा नहीं है। इससे उनकी बॉडी में शुगर लेवल बढ़ जाता है। डायबिटिक पेशेंट को एक लिमिट में ही तरबूज का सेवन करना चाहिए।
तरबूज में पोटेशियम काफी मात्रा में मौजूद होता है। इससे शरीर को काफी फायदे तो होते हैं लेकिन अगर बॉडी में ज्यादा पोटेशियम हो जाए तो कई तरह की गंभीर समस्याएं देखने को मिल सकती है। इसमें हार्ट बीट आउट ऑफ़ कंट्रोल होना, पल्स रेट का अनियमित होना शामिल है। इस वजह से तरबूज का सेवन एक मात्रा में करना चाहिए।
वैसे तो तरबूज में काफी ज्यादा पानी होता है साथ ही इसमें फाइबर भी काफी पाया जाता है। लेकिन अगर इसे ज्यादा खाया जाता है तो इससे पेट की समस्या हो जाती है। इसमें दस्त, पेट फूलना और गैस जैसी समस्या शामिल है।
अगर आप शराब का काफी सेवन करते हैं तब भी आपको ज्यादा तरबूज खाना अवॉयड करना चाहिए। तरबूज में लाइकोपीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जब इसकी मात्रा बॉडी में बढ़ जाती है तो इससे लिवर में सूजन आ जाती है।
तरबूज का सेवन बॉडी में पानी की कमी को दूर करता है। लेकिन ज्यादा तरबूज खाने से आपकी बॉडी में पानी का लेवल हाई कर देता है। ऐसे में खून में पानी की मात्रा बढ़ जाती है। इससे पैरों में सूजन आ जाती है। साथ ही लोगों को थकावट और कमजोर गुर्दे की समस्या हो जाती है।
अब सवाल उठता है कि अगर ज्यादा तरबूज खाने से इतने नुकसान हैं तो आखिर इंसान को कितना तरबूज खाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक एडल्ट को दिनभर में 300 ग्राम तरबूज खाना चाहिए। इससे बॉडी पर कोई गलत असर नहीं पड़ता।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.