MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Food for Immunity: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर ओमीक्रॉन के संक्रमण के खतरे को कम करते है ये 8 सुपर फूड्स

Food for Immunity: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर ओमीक्रॉन के संक्रमण के खतरे को कम करते है ये 8 सुपर फूड्स

हेल्थ डेस्क : कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की तेज रफ्तार ने एक बार फिर लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रविवार को देशभर में कोरोना के 32 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, भारत में ओमीक्रॉन (omicron) संक्रमण के 1,500 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद लोग एक बार फिर अपनी इम्युनिटी को लेकर चिंतित हो गए है कि, कैसे कोरोना से बचने के लिए अपनी इम्युनिटी को स्ट्रांग किया जाए। तो आपको बता दें कि सर्दियों में हमारे किचन में ही ऐसी कई चीजें मिल जाती है, जो हमारे लिए रामबाण है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं, इम्युनिटी (Immunity) बढ़ाने वाले 8 सुपर फूड्स (super Foods) के बारे में...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 03 2022, 09:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर प्रकार के व्यंजन में किया जाता है। यह खाने में टेस्ट के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। लहसुन संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। लहसुन के प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले गुण सल्फर युक्त यौगिकों, जैसे कि एलिसिन की भारी सांद्रता से आते हैं। इसके अलावा यह धमनियों के सख्त होने को भी धीमा कर सकता है।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

अदरक के स्वाद और हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में तो हम सब जानते हैं, लेकिन ये सुपर फूड ओमीक्रॉन के खतरे को भी कम करता है और इससे होने वाली गले की खराश और सूजन संबंधी परेशानी दूर होती है। अदरक मतली को कम करने में भी मदद कर सकता है। इसमें जिंजरोल नामक तत्व पाया जाता है, जो इम्युनिटी को स्ट्रांग करता है।

38

सर्दियों में हमें हर रोज 2 चम्मच शुद्ध घी का सेवन करना चाहिए। ये ना सिर्फ आपके शरीर को गर्म रखता है, बल्कि एनर्जी भी देता है। इसके साथ ही घी हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है।

48

ठंड के दिनों में पालक अधिक मात्रा में मिलती है। आयरन का बेस्ट सोर्स होने के साथ ही ये विटामिन सी, कई एंटीऑक्सिडेंट और बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है, जो दोनों ही हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली की संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

58

सर्दियों में मार्केट में कच्ची हल्दी भी बहुत मिलती है। ये हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एक एंटीवायरल के रूप में काम करती है, जो हमारे शरीर को संक्रमण से बचाने में मददगार है। इसका इस्तेमाल आप पानी में उबालकर या अपनी सब्जी या अन्य पदार्थों में डालकर कर सकते हैं।

68

आलू की फैमिली का एक सदस्य शकरकंद भी हमें संक्रमण से बचाता है। ये विटामिन-ए, पोटैशियम और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है, जो ना सिर्फ कब्ज और इन्फ्लेमेशन से राहत देती है, बल्कि इम्युनिटी को भी मजबूत करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्युनिटी के लिए अच्छा होता है।

78

सर्दियों में बाजारों में आंवला भी खूब मिलता है, क्योंकि ये विटामिन-सी से भरपूर है, इसलिए ये हमें बीमारियों को दूर रखने में कारगर होता है और इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। आंवले का सेवन मुरब्बा, अचार, जूस, चटनी या चूर्ण के रूप में किया जा सकता है।

88

कीवी में फोलेट, पोटेशियम, विटामिन के और विटामिन सी पाया जाता है और विटामिन सी संक्रमण से लड़ने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है, जबकि कीवी के अन्य पोषक तत्व आपके शरीर के बाकी हिस्सों को ठीक से काम करते रहते हैं। इसी कारण ओमीक्रॉन से बचने के लिए इसका सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Covid Update: 24 घंटे में मिले 32 हजार नए रोगी, महाराष्ट्र और बंगाल ने बढ़ाई टेंशन

Covid-19 Vaccine: 15 से 18 साल के बच्चों को लगवाने जा रहे है वैक्सीन, तो इन चीजों का रखें खास ख्याल

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Medicine Timing Guide: प्रिस्क्रिप्शन में OD, BD, TDS का क्या मतलब होता है? डॉक्टर से जानें दवा लेने का सही समय
Recommended image2
घर में रखा एसिडिक क्लीनर बना खतरा! बच्ची का 6 किलो वजन घटा, डॉक्टर ने बताई वजह
Recommended image3
गोरा बनाने का झांसा देकर नस-नस में जहर घोल रही ये पाकिस्तानी क्रीम-भारत ने किया बैन, जानें सच!
Recommended image4
Constipation Relief Tips: सुबह 1 चम्मच खाएं यह सफेद चीज, बिना जोर लगाए मिनटों में होगा पेट साफ!
Recommended image5
पति के खर्राटों ने पहुंचाया कोर्ट! पत्नी ने मांगा तलाक, 10 साल में तीन गुना बढ़ी यह समस्या
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved